19/01/2026
* *हिमाचल प्रदेश छठी राष्ट्रीय बग़तूर मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का ओवर ऑल चैंपियन जम्मू भगवती नगर के इनडोर स्टेडियम में हुई सम्पन्न**
छठी राष्ट्रीय बग़तूर मार्शल आर्ट प्रतियोगिता 16 जनवरी से 18 जनवरी तक जम्मू कश्मीर के भगवती नगर में इनडोर स्टेडियम में खेली गई जिसमें हिमाचल प्रदेश बग़तूर एसोसिएशन कि 35 सदस्यों की टीम ने भाग लिया भारतवर्ष की लगभग 14 राज्यों की टीमों के लगभग 280 खिलाड़ियों ने भाग लिया।3 दिवसीय इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश कि टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए पदक प्राप्त करने वाले लड़कों में क्रमशः शौर्य डोगरा, प्रसिव राजपूत, अभय गुप्ता,आदित्य, शिवा परमार,अर्चित,विश्वास,शौर्य सोनी, अंशुमन,मान सिंह ने स्वर्ण पदक व कृष्व पाठक,अब्बास ने रजत पदक प्राप्त किया लड़कियों में मौर्य,रूद्राणी, प्रिशा , श्रेयांशी,सिया गुप्ता, भव्या, शानवी कौशल, रागनी देवी,शेरन सेन,वंशिका,साक्षी ठाकुर,कोमल, नेहा,सारिका, ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया व श्रेया, ,सोनिया तथा समीक्षा ने रजत पदक प्राप्त किया तथा हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतियोगीता में अच्छे प्रदर्शन के कारण ओवरऑल चैंपियन ट्राफी अपने नाम की टीम की इस सफलता के लिए टीम मैनेजर दीपक टीम कोच अजय कुमार तथा भारतीय बग़तूर फेडरेशन के मुख्य तकनीकी डायरेक्टर व हिमाचल प्रदेश के टेक्निकल डायरेक्टर बृज लाल चौहान की मेहनत का अहम रोल है
हिमाचल प्रदेश बग़तूर एसोसिएशन के अध्यक्ष मृदुल शर्मा महासचिव सराज अख्तर कोषाध्यक्ष सरित शर्मा तथा सभी सदस्यों ने टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन के लिए तथा ओवरऑल चैंपियन बन ने के लिए टीम मैनेजर दीपक, टीम कोच अजय कुमार तथा टेक्निकल हेड बृज लाल चौहान को बहुत बहुत बधाई दी तथा बच्चों के अभिभावकों को भी बच्चों की सफलता के लिए बधाई दी ।