Sarvesh Kumar Pathak

Sarvesh Kumar Pathak Sports is Important Part of Life !!!!!!

12/04/2026

❤️🙏❤️🙏❤️🙏❤️🙏❤️

*"अनुभव और कर्म"*
*ये दो हमारे गुरु है..*
*दोनों ही साथ चलते है,*
*कर्म परिस्थितियों से*
*लडना सिखाता है..*
*और अनुभव जीत*
*हासिल करना ...*

🌿🍃🌹🌿🍃🌹🌹🌹🌹🌹🌹

05/04/2026

आदमी जब *पत्तल* में खाना खाता था,
मेहमान को देख के वह *हरा* हो जाता था,
स्वागत में पूरा परिवार बिछ जाता था....

बाद में जब वह *मिट्टी के बर्तन* में खाने लगा,
रिश्तों को *जमीन से जुड़कर* निभाने लगा..

फिर जब *पीतल के बर्तन* उपयोग में लेता था,
रिश्तों को *साल छः महीने* में चमका लेता था...

लेकिन बर्तन *कांच* के जब से बरतने लगे,
एक *हल्की सी चोट में रिश्ते बिखरने लगे ...*

अब *बर्तन, थर्मोकोल पेपर के इस्तेमाल होने लगे,*
सारे *सम्बन्ध भी अब use and through होने लगे ...*

😊🙏🏻😊🙏🏻😊🙏🏻😊🙏🏻😊🙏🏻

05/04/2026

जिनका जन्म 1955, 1956,1957, 1958 1959,1960, 1961, 1962, 1963, 1964, 1965, 1966, 1967, 1968, 1969, 1970, 1971, 1972, 1973, 1974, 1975, 1976, 1977, 1978, 1979, 1980 में हुआ है – खास उन्हीं के लिए यह लेख

यह पीढ़ी अब 45 पार करके 65- 70 की ओर बढ़ रही है।
इस पीढ़ी की सबसे बड़ी सफलता यह है कि इसने ज़िंदगी में बहुत बड़े बदलाव देखे और उन्हें आत्मसात भी किया।…

1, 2, 5, 10, 20, 25, 50 पैसे देखने वाली यह पीढ़ी बिना झिझक मेहमानों से पैसे ले लिया करती थी।
स्याही–कलम/पेंसिल/पेन से शुरुआत कर आज यह पीढ़ी स्मार्टफोन, लैपटॉप, पीसी को बखूबी चला रही है।

जिसके बचपन में साइकिल भी एक विलासिता थी, वही पीढ़ी आज बखूबी स्कूटर और कार चलाती है।
कभी चंचल तो कभी गंभीर… बहुत सहा और भोगा लेकिन संस्कारों में पली–बढ़ी यह पीढ़ी।

टेप रिकॉर्डर, पॉकेट ट्रांजिस्टर – कभी बड़ी कमाई का प्रतीक थे।

मार्कशीट और टीवी के आने से जिनका बचपन बरबाद नहीं हुआ, वही आखिरी पीढ़ी है।

कुकर की रिंग्स, टायर लेकर बचपन में “गाड़ी–गाड़ी खेलना” इन्हें कभी छोटा नहीं लगता था।

“सलाई को ज़मीन में गाड़ते जाना” – यह भी खेल था, और मज़ेदार भी।

“कैरी (कच्चे आम) तोड़ना” इनके लिए चोरी नहीं था।

किसी भी वक्त किसी के भी घर की कुंडी खटखटाना गलत नहीं माना जाता था।

“दोस्त की माँ ने खाना खिला दिया” – इसमें कोई उपकार का भाव नहीं, और
“उसके पिताजी ने डांटा” – इसमें कोई ईर्ष्या भी नहीं… यही आखिरी पीढ़ी थी।

कक्षा में या स्कूल में अपनी बहन से भी मज़ाक में उल्टा–सीधा बोल देने वाली पीढ़ी।

दो दिन अगर कोई दोस्त स्कूल न आया तो स्कूल छूटते ही बस्ता लेकर उसके घर पहुँच जाने वाली पीढ़ी।

किसी भी दोस्त के पिताजी स्कूल में आ जाएँ तो –
मित्र कहीं भी खेल रहा हो, दौड़ते हुए जाकर खबर देना:
“तेरे पापा आ गए हैं, चल जल्दी” – यही उस समय की ब्रेकिंग न्यूज़ थी।

लेकिन मोहल्ले में किसी भी घर में कोई कार्यक्रम हो तो बिना संकोच, बिना विधिनिषेध काम करने वाली पीढ़ी।

कपिल, सुनील गावस्कर, वेंकट, प्रसन्ना की गेंदबाज़ी देखी,
पीट सम्प्रस, भूपति, स्टेफी ग्राफ, अगासी का टेनिस देखा,
राज, दिलीप, धर्मेंद्र, जितेंद्र, अमिताभ, राजेश खन्ना, आमिर, सलमान, शाहरुख, माधुरी – इन सब पर फिदा रहने वाली यही पीढ़ी।

पैसे मिलाकर भाड़े पर VCR लाकर 4–5 फिल्में एक साथ देखने वाली पीढ़ी।

लक्ष्या–अशोक के विनोद पर खिलखिलाकर हँसने वाली,
नाना, ओम पुरी, शबाना, स्मिता पाटिल, गोविंदा, जग्गू दादा, सोनाली जैसे कलाकारों को देखने वाली पीढ़ी।

“शिक्षक से पिटना” – इसमें कोई बुराई नहीं थी, बस डर यह रहता था कि घरवालों को न पता चले, वरना वहाँ भी पिटाई होगी।

शिक्षक पर आवाज़ ऊँची न करने वाली पीढ़ी।
चाहे जितना भी पिटाई हुई हो, दशहरे पर उन्हें सोना अर्पण करने वाली और आज भी कहीं रिटायर्ड शिक्षक दिख जाएँ तो निसंकोच झुककर प्रणाम करने वाली पीढ़ी।

कॉलेज में छुट्टी हो तो यादों में सपने बुनने वाली पीढ़ी…

न मोबाइल, न SMS, न व्हाट्सऐप…
सिर्फ मिलने की आतुर प्रतीक्षा करने वाली पीढ़ी।

पंकज उधास की ग़ज़ल “तूने पैसा बहुत कमाया, इस पैसे ने देश छुड़ाया” सुनकर आँखें पोंछने वाली।

दीवाली की पाँच दिन की कहानी जानने वाली।

लिव–इन तो छोड़िए, लव मैरिज भी बहुत बड़ा “डेरिंग” समझने वाली।
स्कूल–कॉलेज में लड़कियों से बात करने वाले लड़के भी एडवांस कहलाते थे।

फिर से आँखें मूँदें तो…
वो दस, बीस… अस्सी, नब्बे… वही सुनहरी यादें।

गुज़रे दिन तो नहीं आते, लेकिन यादें हमेशा साथ रहती हैं।
और यह समझने वाली समझदार पीढ़ी थी कि –
आज के दिन भी कल की सुनहरी यादें बनेंगे।

हमारा भी एक ज़माना था…

तब बालवाड़ी (प्ले स्कूल) जैसा कोई कॉन्सेप्ट ही नहीं था।
6–7 साल पूरे होने के बाद ही सीधे स्कूल भेजा जाता था।
अगर स्कूल न भी जाएँ तो किसी को फर्क नहीं पड़ता।

न साइकिल से, न बस से भेजने का रिवाज़ था।
बच्चे अकेले स्कूल जाएँ, कुछ अनहोनी होगी –
ऐसा डर माता–पिता को कभी नहीं हुआ।

पास/फेल यही सब चलता था।
प्रतिशत (%) से हमारा कोई वास्ता नहीं था।

ट्यूशन लगाना शर्मनाक माना जाता था।
क्योंकि यह “ढीठ” कहलाता था।

किताब में पत्तियाँ और मोरपंख रखकर पढ़ाई में तेज हो जाएँगे –
यह हमारा दृढ़ विश्वास था।

कपड़े की थैली में किताबें रखना,
बाद में टिन के बक्से में किताबें सजाना –
यह हमारा क्रिएटिव स्किल था।

हर साल नई कक्षा के लिए किताब–कॉपी पर कवर चढ़ाना –
यह तो मानो वार्षिक उत्सव होता था।

साल के अंत में पुरानी किताबें बेचना और नई खरीदना –
हमें इसमें कभी शर्म नहीं आई।

दोस्त की साइकिल के डंडे पर एक बैठता, कैरियर पर दूसरा –
और सड़क–सड़क घूमना… यही हमारी मस्ती थी।

स्कूल में सर से पिटाई खाना,
पैरों के अंगूठे पकड़कर खड़ा होना,
कान मरोड़कर लाल कर देना –
फिर भी हमारा “ईगो” आड़े नहीं आता था।
असल में हमें “ईगो” का मतलब ही नहीं पता था।

मार खाना तो रोज़मर्रा का हिस्सा था।
मारने वाला और खाने वाला – दोनों ही खुश रहते थे।
खाने वाला इसलिए कि “चलो, आज कल से कम पड़ा।”
मारने वाला इसलिए कि “आज फिर मौका मिला।”

नंगे पाँव, लकड़ी की बैट और किसी भी बॉल से
गली–गली क्रिकेट खेलना – वही असली सुख था।

हमने कभी पॉकेट मनी नहीं माँगा,
और न माता–पिता ने दिया।
हमारी ज़रूरतें बहुत छोटी थीं,
जो परिवार पूरा कर देता था।

छह महीने में एक बार मुरमुरे या फरसाण मिल जाए –
तो हम बेहद खुश हो जाते थे।

दिवाली में लवंगी फुलझड़ी की लड़ी खोलकर
एक–एक पटाखा फोड़ना – हमें बिल्कुल भी छोटा नहीं लगता था।
कोई और पटाखे फोड़ रहा हो तो उसके पीछे–पीछे भागना –
यही हमारी मौज थी।

हमने कभी अपने माता–पिता से यह नहीं कहा कि
“हम आपसे बहुत प्यार करते हैं” –
क्योंकि हमें “I Love You” कहना आता ही नहीं था।

आज हम जीवन में संघर्ष करते हुए
दुनिया का हिस्सा बने हैं।
कुछ ने वह पाया जो चाहा था,
कुछ अब भी सोचते हैं – “क्या पता…”

स्कूल के बाहर हाफ पैंट वाले गोलियों के ठेले पर
दोस्तों की मेहरबानी से जो मिलता –
वो कहाँ चला गया?

हम दुनिया के किसी भी कोने में रहें,
लेकिन सच यह है कि –
हमने हकीकत में जीया और हकीकत में बड़े हुए।

कपड़ों में सिलवटें न आएँ,
रिश्तों में औपचारिकता रहे –
यह हमें कभी नहीं आया।

रोटी–सब्ज़ी के बिना डिब्बा हो सकता है –
यह हमें मालूम ही नहीं था।

हमने कभी अपनी किस्मत को दोष नहीं दिया।
आज भी हम सपनों में जीते हैं,
शायद वही सपने हमें जीने की ताक़त देते हैं।

हमारा जीवन वर्तमान से कभी तुलना नहीं कर सकता।

हम अच्छे हों या बुरे –
लेकिन हमारा भी एक “ज़माना” था…!
वाट्सअप से साभार 🌹

*अब खुद ही गिर जाओ तुम, टूट कर जमीं पर ।**पत्थर मारने वाला बचपन, मोबाइल मे व्यस्त है।।**अच्छी थी, पगडंडी अपनी।**सड़कों प...
05/04/2026

*अब खुद ही गिर जाओ तुम, टूट कर जमीं पर ।*
*पत्थर मारने वाला बचपन, मोबाइल मे व्यस्त है।।*

*अच्छी थी, पगडंडी अपनी।*
*सड़कों पर तो, जाम बहुत है।।*

*फुर्र हो गई फुर्सत, अब तो।*
*सबके पास, काम बहुत है।।*

*नहीं जरूरत, बूढ़ों की अब।*
*हर बच्चा, बुद्धिमान बहुत है।।*

*उजड़ गए, सब बाग बगीचे।*
*दो गमलों में, शान बहुत है।।*

*मट्ठा, दही, नहीं खाते हैं।*
*कहते हैं, ज़ुकाम बहुत है।।*

*पीते हैं, जब चाय, तब कहीं।*
*कहते हैं, आराम बहुत है।।*

*बंद हो गई, चिट्ठी, पत्री।*
*व्हाट्सएप पर, पैगाम बहुत है।।*

*आदी हैं, ए.सी. के इतने।*
*कहते बाहर, गर्मी बहुत है।।*

*झुके-झुके, स्कूली बच्चे।*
*बस्तों में, सामान बहुत है।।*

*नही बचे, कोई सम्बन्धी।*
*अकड़,ऐंठ,अहसान बहुत है।!*

*सुविधाओं का, ढेर लगा है।*
*पर इंसान, परेशान बहुत है।।*

22/03/2026

*जैसे फल और फूल किसी की प्रेरणा के बिना ही अपने समय पर वृक्षों में लग जाते है,उसी प्रकार किये हुए अच्छे और बुरे कर्म भी अपने आप जीवन में स्वतः फल देने आते रहते हैं।*
🙏 🌹*जय श्री राधे राधे जी*🌹 🙏

22/03/2026
28/02/2026

इस दुनियां में हमारे तीन काम बहुत अच्छे हो गए ,
1- मैगी आने से पहले हम बड़े हो गए
2- मोबाइल आने से पहले हमारी पढ़ाई हो गई ।
3- व्हाट्सएप आने से पहले हमारी शादी हो गई
4. अब यह भी जोड़ लो - AI आने से पहले ही हम सेटल हो गये ।
*वाकई , हम बड़ी अच्छी किस्मत वाले हैं । 😁 😂 😝😊🥰

19/02/2026

कितना सुंदर उत्तर!

दो पीढ़ियों के बीच तुलना…
हर किसी को ज़रूर पढ़नी चाहिए 👌👌
एक युवक ने अपने पिता से पूछा:
“आप लोग पहले कैसे जीते थे?”
– तकनीक नहीं थी
– हवाई जहाज़ नहीं थे
– इंटरनेट नहीं था
– कंप्यूटर नहीं थे
– नाटक नहीं थे
– टीवी नहीं था
– सिनेमा नहीं था
– वायु प्रदूषण नहीं था
– गाड़ियाँ नहीं थीं
– मोबाइल फोन नहीं थे
उसके पिता ने उत्तर दिया:
“जैसे आज तुम्हारी पीढ़ी जी रही है…”
– भक्ति नहीं
– ज्ञान नहीं
– संतों का परिचय नहीं
– ग्रंथों का ज्ञान नहीं
– शांति नहीं
– संयम नहीं
– धर्मनिष्ठा नहीं
– कुल-धर्म और परंपराएँ नहीं
– प्रार्थनाएँ नहीं
– त्योहार नहीं
– करुणा नहीं
– सम्मान नहीं
– आदर नहीं
– आदर्श नहीं
– संस्कार नहीं
– लज्जा नहीं
– रिश्ते-नाते नहीं
– नम्रता नहीं
– स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता नहीं
– समय का नियोजन नहीं
– खेल नहीं
– पढ़ने की आदत नहीं
– सेवा भाव नहीं
“हम, जो 1940 से 1980 के बीच जन्मे लोग हैं, वास्तव में धन्य हैं।
हमारा जीवन इसका जीवंत प्रमाण है:”
👉 खेलते समय और साइकिल चलाते हुए हमने कभी हेलमेट नहीं पहना।
👉 स्कूल से आने के बाद शाम तक खेलते रहते थे, कभी टीवी नहीं देखते थे।
👉 हमने इंटरनेट मित्रों के साथ नहीं, बल्कि सच्चे मित्रों के साथ खेला।
👉 प्यास लगने पर नल का पानी पिया, बोतलबंद पानी नहीं।
👉 हम कभी बीमार नहीं पड़े, फिर भी चार दोस्त एक ही गिलास में जूस पी लेते थे।
👉 रोज़ भरपेट चावल खाने के बावजूद हमारा वजन कभी नहीं बढ़ा।
👉 नंगे पाँव चलने पर भी हमारे पैरों को कुछ नहीं हुआ।
👉 माता-पिता ने हमें स्वस्थ रखने के लिए कभी सप्लीमेंट्स का उपयोग नहीं किया।
👉 हम अपने खिलौने खुद बनाते थे और उनसे खेलते थे।
👉 हमारे माता-पिता अमीर नहीं थे, लेकिन उन्होंने हमें प्यार दिया, भौतिक चीज़ें नहीं।
👉 हमारे पास मोबाइल, डीवीडी, प्ले स्टेशन, एक्सबॉक्स, वीडियो गेम, पर्सनल कंप्यूटर या इंटरनेट चैट नहीं था — लेकिन हमारे पास सच्चे दोस्त थे।
👉 हम बिना बुलाए दोस्तों के घर चले जाते थे और उनके साथ भोजन करते थे।
👉 आज की दुनिया के विपरीत, हमारे रिश्तेदार पास-पास रहते थे, इसलिए पारिवारिक समय और रिश्ते खुशहाल थे।
👉 हम भले ही ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में हों, लेकिन उन तस्वीरों में रंगीन यादें हैं।
👉 हम एक अनोखी और सबसे समझदार पीढ़ी हैं,
क्योंकि हम आख़िरी पीढ़ी थे जिन्होंने अपने माता-पिता की बात मानी,
और पहली पीढ़ी हैं जिन्हें अपने बच्चों की बात सुननी पड़ी।
और हम ही वे लोग हैं जो आज भी समझदार हैं और
उस तकनीक को सीखने-समझने में आपकी मदद कर रहे हैं
जो हमारे समय में अस्तित्व में ही नहीं थी!🙋🏼‍♂️🙏🙋🏼‍♂️😊
🌹🙏🙏🌹

अंत में —
दिन तो चले गए, लेकिन यादें रह गईं 👌🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙋🏼‍♂️🙋🏼‍♂️

Marathon in February 2026
07/02/2026

Marathon in February 2026

26/01/2026

Address

Noida
201303

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sarvesh Kumar Pathak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category