Nawada Taekwondo Association Affiliated to: Bihar Taekwondo Association

  • Home
  • India
  • Nawada
  • Nawada Taekwondo Association Affiliated to: Bihar Taekwondo Association

Nawada Taekwondo Association  Affiliated to: Bihar Taekwondo Association R. P Sahu (President)

Sonu Kr (Secretary)- 9631404382

Kanhaiya Kr ( Treasurer)-9572104425

39वीं राष्टीय सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए  #नवादा_जिला के तीन  #ताइक्वांडो खिलाड़ी बिहार में शामिल । #अनुष्का...
22/12/2025

39वीं राष्टीय सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए #नवादा_जिला के तीन #ताइक्वांडो खिलाड़ी बिहार में शामिल ।
#अनुष्का_कुमारी
#नीतीश_कुमार
#आदित्या_राज


#बिहार_खेल_विभाग

fans Pinky Kumari Nawada Today District Administration Nawada Apna Nawada Bihar Taekwondo Fans ᗰY ᑎᗩᗯᗩᗪᗩ मेरा नवादा नवादा टुडे Kaushal Kumar Sonu Kumar Nawada Kanhaiya Kumar Ravi Ranjan Shahrukh Dawar Khan

03/12/2025
*69वीं॰ राष्ट्रीय विधालय U-17 ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा के स्वीटी और रुपम  ने लहराया परचम* ईटानगर  (अरुणाचल  प्रदे...
01/12/2025

*69वीं॰ राष्ट्रीय विधालय U-17 ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा के स्वीटी और रुपम ने लहराया परचम*

ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में सम्पन्न हुए , 69वीं राष्ट्रीय विधालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में नवादा के ताइक्वांडो खिलाड़ी स्वीटी कुमारी (U-17बालिका अंडर - 38 किलोग्राम भारवर्ग) में रजत पदक जीतकर नवादा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया, इसके अलावे रूपम पाण्डेय अंडर - 35 किलोग्राम भारवर्ग) कांस्य पदक जीती ।

इस चैंपियनशिप में भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के अलावे केंद्रीय विद्यालय , सीबीएसई, नवोदय विद्यालय , विद्या भारती, के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

जानकारी के लिए बता दें दोनों खिलाड़ियो के पदक जीतने के पीछे उनके कोच कौशल कुमार और रवि रंजन की कड़ी मेहनत है।

इस राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने कुल 3 पदक जीते जिसमें नवादा जिला के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने 2 पदक बिहार को दिलाने में कामयाब हुए।

*स्वीटी कुमारी की अबतक की उपलब्धियाँ**

पिता - अजय कुमार
माता - रेणु देवी
पता - भदैनी ,नवादा

उपलब्धियां
1.राष्ट्रीय ताइक्वांडो में 2 बार सहभागिता
2. राजस्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदक।

*रूपम पाण्डेय की अबतक की उपलब्धियाँ**

पिता - रूपेश कुमार निराला
माता - सीमा देवी
पता - शिव नगर ,नवादा

उपलब्धियां

1. राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 3 कांस्य पदक।
2. राजस्तरीय प्रतियोगिता में 9 स्वर्ण पदक, 1रजत पदक, 1 कांस्य पदक।

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी, खेल पदाधिकारी रवि जी, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आर पी साहू उपाध्यक्ष श्रवण बरनवाल उपसचिव शिवकुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार, बब्लू कुमार, सुजीत कुमार, कृष्णा कुमार, सुभाष कुमार, अंशु कुमारी,आंचल कुमारी आलिशा कुमारी, मुकुल कुमार,बारूण कुमार, निर्जल कुमार आदि ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दोनों खिलाड़ियों को बधाई दिए।

fans District Administration Nawada Bihar Taekwondo Fans Pinky Kumari Nawada Today Apna Nawada Shreyashi Singh Fans

*नवादा के रवि रंजन बनाए गए बिहार राज्य ताइक्वांडो टीम के कोच*नाम - रवि रंजन पिता - मुसाफिर चौधरीमाता - राजकुमारी देवीपता...
24/10/2025

*नवादा के रवि रंजन बनाए गए बिहार राज्य ताइक्वांडो टीम के कोच*

नाम - रवि रंजन
पिता - मुसाफिर चौधरी
माता - राजकुमारी देवी
पता - गोंदापुर, नवादा
थाना - नवादा
जिला - नवादा

69वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो विद्यालय (अंडर - 14बालक वर्ग) खेल प्रतियोगिता , 2025 - 26 , जोकि नागालैंड के कोहिमा में 28- 30अक्टूबर , 2025 को आयोजित किया जा रहा है।
इस चैम्पियनशिप के लिए बिहार की राज्य टीम में नवादा जिला के 2 ताइक्वांडो खिलाड़ी आदित्या राज व आरुष अरिदमन शामिल है । इन उपलब्धियों को देखते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना, बिहार सरकार द्वारा कार्यालय आदेश संख्या 5579 जारी कर नवादा जिला के मुख्य कोच रवि रंजन को बिहार राज्य ताइक्वांडो अंडर - 14 बालक वर्ग टीम के लिए बिहार टीम का कोच बनाए गए।

जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव सोनू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे नवादा जिला के राष्ट्रीय कोच रवि रंजन 2015 में नवादा जिला को पहली बार राष्टीय ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक दिला चुके है।



इस मौके पर नवादा जिला के जिला खेल पदाधिकारी रवि जी , जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आर पी साहू, उपाध्यक्ष श्रवण वर्णवाल,खेल ऑफिस से सुनील जी , नवीन कुमार झा, पूर्व सचिव जितेंद्र कुमार, पूर्व कोच रवि शंकर कुमार, नीरज कुमार , सीनियर खिलाड़ी बबलू यादव, सुबोधकांत भारती, राहुल सिंह, सुभाष कुमार, आँचल कुमारी, दीप्ति कुमारी , कृष्णा कुमार, बैडमिंटन खिलाड़ी गुलशन कुमार आदि ने कौशल कुमार को बिहार राज्य टीम का कोच बनाए जाने पर बधाई दिए।

सोनू कुमार
(महासचिव)
नवादा जिला ताइक्वांडो संघ

**राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में ओवर ऑल नवादा टीम रही तीसरे स्थान पर* बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा शेखपुरा में आयोजित ब...
19/10/2025

**राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में ओवर ऑल नवादा टीम रही तीसरे स्थान पर*

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा शेखपुरा में आयोजित बिहार राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विधालय ताइक्वांडो U-14 बालक वर्ग चैंपियनशिप, 2025 में मगध प्रमंडल के प्रतिनिधित्व करते हुए नवादा जिला के ताइक्वांडो खिलाडियों ने धुआंधार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण पदक , 1 रजत पदक तथा 2 कांस्य पदक सहित कुल 5 पदक जीतकर इस चैंपियनशिप में ऑल ओवर तीसरे स्थान पर रही।
*स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी*
1.अदित्या राज (23- 25 किलोग्राम भारवर्ग)
2.आरूष अरिदमन (32- 35 किलोग्राम भारवर्ग)
*रजत पदक विजेता खिलाड़ी*
1.करण यादव (35- 38 किलोग्राम भारवर्ग)
*कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी*
1. सम्राट (21- 23 किलोग्राम भारवर्ग)
2. नितिश कुमार (ओवर 41 किलोग्राम भारवर्ग)

दोनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को बिहार टीम में शामिल किया गया है ,जोकि आगामी 28-30 अक्टूबर तक कोहिमा (नागालैंड) में आयोजित होने वाली 69वीं एस जी एफ आई चैंपियनशिप, 2025 में भाग लेंगे।
दोनों खिलाड़ियो को तैयार करने में कोच कौशल कुमार और रवि रंजन का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में मगध प्रमंडल टीम के प्रभारी के रूप में नवादा के सीनियर व स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी बरूण कुमार थे जबकि जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार राष्टीय निर्णायक के रूप में भाग लिए थे।

इस मौके पर नवादा जिला परिषद अध्यक्षा माननीय श्रीमती पुष्पा देवी, नगर पार्षद पिंकी देवी, जिला खेल पदाधिकारी रवि जी, खेल ऑफिस से सुनील जी साथ ही जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आर पी साहू, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार बरनवाल, पूर्व कोच रविशंकर(आर पी एस एफ) व नीरज कुमार (स्वास्थ विभाग), पूर्व सचिव जितेंद्र सिंहा, सीनियर ताइक्वांडो खिलाड़ी राहुल सिंह, आंचल कुमारी, शाहरुख खान, समेत सभी ने बधाई दिए।

सोनू कुमार
(महासचिव)
नवादा जिला ताइक्वांडो संघ

fans District Administration Nawada Pinky Kumari Bihar Taekwondo Fans Nawada Today

*नवादा के बरुन और  निर्जल राष्टीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में शामिल।*आगामी 31 अक्टुबर से 2 नवम्बर तक बेंग...
05/10/2025

*नवादा के बरुन और निर्जल राष्टीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में शामिल।*

आगामी 31 अक्टुबर से 2 नवम्बर तक बेंगलुरु के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली 42वीं जूनियर नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिए बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आज पूरे बिहार राज्य के खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल पटना के मोईनुल हक स्टेडियम में लिया गया , जिसमें नवादा जिला के दो ताइक्वांडो खिलाड़ी बरुन कुमार (जुनियर बॉयज भार वर्ग अंडर 45 किलोग्राम) तथा निर्जल कुमार (जूनियर बॉयज अंडर 51 किलोग्राम भारवर्ग) ने उम्दा प्रदर्शन किया , जिसके आधार पर दोनों का चयन राष्टीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में किया गया।

इस सिलेक्शन ट्रायल में नवादा जिला के कोच के रूप में सीनियर खिलाड़ी मुकुल कुमार गए हुए थे।

जानकारी के लिए बता दें कि दोनों खिलाड़ियों ने नवादा जिला को राष्टीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक दिला चुके है।

दोनों खिलाड़ियो को तैयार करने में कोच कौशल कुमार और रवि रंजन का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस मौके पर नवादा जिला के ताइक्वांडो खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। साथ ही संघ के अध्यक्ष आर पी साहू, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार बारवाल, कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत सभी ने बधाई दिए।

सोनू कुमार
(महासचिव)
नवादा जिला ताइक्वांडो संघ

*राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा के आदित्या ने जीता स्वर्ण पदक* इटावा (उतर प्रदेश) में चल रही सीबीएसई राष्ट्री...
07/09/2025

*राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा के आदित्या ने जीता स्वर्ण पदक*

इटावा (उतर प्रदेश) में चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में नवादा के ताइक्वांडो खिलाड़ी आदित्या राज ( सब जूनियर बॉयज अंडर - 25 किलोग्राम भारवर्ग) ने स्वर्ण पदक जीतकर नवादा जिला का नाम रौशन किया, इसके अलावे आरूषि अरिदमन (जूनियर गर्ल्स अंडर - 44 किलोग्राम भारवर्ग) स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस चैंपियनशिप में कोच की भूमिका में नवादा के सीनियर ताइक्वांडो खिलाड़ी आलिया राज और वरुण कुमार गए हुए है।

इस चैंपियनशिप में भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के अलावे ओमान , सऊदी अरब, ईराक , यमन,कुवैत , कतर, यू ए ई, बहरीन, के भी खिलाड़ियों ने भाग लिया।

जानकारी के लिए बता दें दोनों खिलाड़ियो के पदक जीतने के पीछे उनके कोच कौशल कुमारऔर रवि रंजन की कड़ी मेहनत है।

आदित्या और आरूषि दोनों ही मॉडर्न इंग्लिश स्कूल , नवादा के छात्र है।

*आदित्य राज की अबतक की उपलब्धियाँ*
*. 1.राष्ट्रीय ताइक्वांडो में एक स्वर्ण और एक रजत पदक।
2.ईस्ट जोन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण पदक।
3. राजस्तरीय प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक, 3 कांस्य पदक।

*आरूषि अरिदमन की अबतक की उपलब्धियाँ*
*
1.ईस्ट जोन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एक स्वर्ण पदक और एक रजत।
3. राजस्तरीय प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक, 2 कांस्य पदक।

इधर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह खेल पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आर पी साहू उपाध्यक्ष श्रवण बरनवाल उपसचिव शिवकुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार, बब्लू कुमार, सुजीत कुमार, दीप्ति कुमारी, कृष्णा कुमार, सुभाष कुमार,आंचल कुमारी आदि ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दोनों खिलाड़ियों को बधाई दिए।

सोनू कुमार
(महासचिव)
नवादा जिला ताइक्वांडो संघ

बच्चों को मोबाइल के लत से दूर और शारीरिक तथा मानसिक विकस के साथ ही आत्म रक्षा के लिए  #ताइक्वांडो खेल से जोड़े। संपर्क क...
30/05/2025

बच्चों को मोबाइल के लत से दूर और शारीरिक तथा मानसिक विकस के साथ ही आत्म रक्षा के लिए #ताइक्वांडो खेल से जोड़े।

संपर्क करे नीचे दिए नंबर पर
6202384876
9798832264

 #13वीं_नवादा_जिला_ताइक्वांडो_चैंपियनशिप_2025      fans Pinky Kumari Nawada Today District Administration Nawada Apna Na...
27/05/2025

#13वीं_नवादा_जिला_ताइक्वांडो_चैंपियनशिप_2025


fans Pinky Kumari Nawada Today District Administration Nawada Apna Nawada Bihar Taekwondo Fans नवादा टुडे Kaushal Kumar Sonu Kumar Nawada Krishna Kumar Chauhan Kanhaiya Kumar ᗰY ᑎᗩᗯᗩᗪᗩ मेरा नवादा Nawada , नवादा @

 #13वीं_नवादा_जिला_ताइक्वांडो_चैंपियनशिप_2025
26/05/2025

#13वीं_नवादा_जिला_ताइक्वांडो_चैंपियनशिप_2025

Address

Goverdhan Mandir, Navin Nagar
Nawada
805110

Telephone

+919631404382

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nawada Taekwondo Association Affiliated to: Bihar Taekwondo Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nawada Taekwondo Association Affiliated to: Bihar Taekwondo Association:

Share

Category