16/05/2026
जयपुर जिला एथलेटिक संघ पर उठे सवाल
जयपुर जिला एथलेटिक संघ द्वारा 13 मई को आयोजित जिला एथलेटिक चैम्पियनशिप को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। जयपुर में दो-दो सिंथेटिक ट्रैक उपलब्ध होने के बावजूद प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान यूनिवर्सिटी के मिट्टी के ट्रैक पर कराया जा रहा है। संघ के सचिव गोपाल सैनी ने बताया कि सिंथेटिक ट्रैक के लिए 15 हजार रुपए शुल्क मांगा जाता है, इसलिए मिट्टी के ट्रैक को चुना गया। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों ने इसे खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए स्पोर्ट्स काउंसिल और राजस्थान एथलेटिक संघ को लिखित शिकायत भेजी है। खिलाड़ियों का कहना है कि वे नियमित रूप से सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास करते हैं, ऐसे में मिट्टी के ट्रैक पर प्रतियोगिता उचित नहीं है।