Yadav Cycle Shop

Yadav Cycle Shop We are selling all types of cycles and repairs also

12/07/2020

Not million, not billion but more than a trillion metric tonnes of plastic goes into oceans every year! Let's start bringing our own bags or request for a paper bag when shopping. Saving the environment against plastic is not an obligation but a moral responsibility.

03/06/2020

साइकिल सम्पूर्ण विश्व में परिवहन का एक ऐसा साधन है जो समाज के आख़िरी व्यक्ति तक अपनी पहुँच रखता है। ये मानवीय विकास एवं प्रगति के इतिहास में पर्यावरण के साथ साथ सौहार्द बनाए रखते हुए आगे बढ़ते रहने का दर्शन भी है, साइकिल चलाने से हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और बेहतरीन तरीके से काम करता है।
#विश्व_साइकिल_दिवस पर आप सभी देश व प्रदेशवासियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ!

06/02/2020
26/09/2019

*किराये की साइकिल* . .
🚲🚲🚲🚲🚲🚲🚲🚲🚲🚲

पहले (1980-90) हम लोग गर्मियों में किराए की छोटी साईकिल लेते थे, अधिकांस लाल रंग की होती थी जिसमें पीछे कैरियर नहीं होता। जिससे आप किसी को डबल न बैठाकर घूमे। किराया शायद 25-50 पैसे प्रति घंटा होता था किराया पहले लगता था ओर दुकानदार नाम पता नोट कर लेता थाा

किराये के नियम कड़े होते थे .. जैसे की पंचर होने पर सुधारने के पैसे, टूट फूट होने पर आप की जिम्मेदारी, खैर ! हम खटारा छोटी सी किराए की साईकिल पर सवार उन गलियों के युवराज होते थे, पूरी ताकत से पैड़ल मारते, कभी हाथ छोड़कर चलाते और बैलेंस करते, तो कभी गिरकर उठते और फिर चल देते।

अपनी गली में आकर सारे दोस्त, बारी बारी से, साईकिल चलाने मांगते किराये की टाइम की लिमिट न निकल जाए, इसलिए तीन-चार बार साइकिल लेकर दूकान के सामने से निकलते।

तब किराए पर साइकिल लेना ही अपनी रईसी होती। खुद की अपनी छोटी साइकिल रखने वाले तब रईसी झाड़ते।

वैसे हमारे घरों में बड़ी काली साइकिलें ही होती थी। जिसे स्टैंड से उतारने और लगाने में पसीने छूट जाते। जिसे हाथ में लेकर दौड़ते, तो एक पैड़ल पर पैर जमाकर बैलेंस करते।

ऐसा करके फिर कैंची चलाना सीखें। बाद में डंडे को पार करने का कीर्तिमान बनाया, इसके बाद सीट तक पहुंचने का सफर एक नई ऊंचाई था। फिर सिंगल, डबल, हाथ छोड़कर, कैरियर पर बैठकर साइकिल के खेल किए।

*ख़ैर जिंदगी की साइकिल अभी भी चल रही है। बस वो दौर वो आनंद नही है*

क्योंकि कोई माने न माने पर जवानी से कहीं अच्छा वो खूबसूरत बचपन ही हुआ करता था .. जिसमें दुश्मनी की जगह सिर्फ एक कट्टी हुआ करती थी और सिर्फ दो उंगलिया जुडने से दोस्ती फिर शुरू हो जाया करती थी। अंततः बचपन एक बार निकल जाने पर सिर्फ यादें ही शेष रह जाती है और रह रह कर याद आकर सताती है।

*पर आज के बच्चो का बचपन एक मोबाईल चुराकर ले गया है*

🚲🚲🚲🚲🚲🚲🙏🙏🙏🙏🙏🙏*किराये की साइकिल* . .
🚲🚲🚲🚲🚲🚲🚲🚲🚲🚲

25/08/2019

It's the thrill of joyride that excites munchkins! Let them pilot their joy with our Pilot 20T.

To know more visit: http://bit.ly/2zhCtCH

Lagta hai aaj kisi k liye khushi ka din hai
17/08/2019

Lagta hai aaj kisi k liye khushi ka din hai

15/08/2019

This Independence Day, let’s take a pledge to protect the peace and unity of our great nation. Happy Independence Day 2019!

Enjoy the ride of freedom.

05/05/2019

Try it 💮💮

Cycle as per your requirement
04/05/2019

Cycle as per your requirement

16/04/2019

[साइकिल कथा]

यह वह दौर था जब टीवी चैनल्स के मामले में बस डीडी नेशनल और डीडी न्यूज़ हुआ करते थे!

और धारावाहिक के नाम पर "रामायण" "महाभारत" "श्री कृष्णा" और "शक्तिमान" हुआ करता था। यह दौर था हमारे साइकिल सीखने का और हमारे जमाने में साइकिल दो चरणों में सीखी जाती थी पहला चरण कैंची और दूसरा चरण गद्दी.......

तब साइकिल चलाना इतना आसान नहीं था क्योंकि तब घर में साइकिल बस पापा या ताऊ चलाया करते थे तब साइकिल की ऊंचाई 24 इंच हुआ करती थी जो खड़े होने पर हमारे कंधे के बराबर आती थी ऐसी साइकिल से गद्दी चलाना मुनासिब नहीं होता था।

"कैंची" वो कला होती थी जहां हम साइकिल के फ़्रेम में बने त्रिकोण के बीच घुस कर दोनो पैरों को दोनो पैडल पर रख कर चलाते थे ।

और जब हम ऐसे चलाते थे तो अपना सीना तान कर टेढ़ा होकर हैंडिल के पीछे से चेहरा बाहर निकाल लेते थे, और "क्लींङ क्लींङ" करके घंटी इसलिए बजाते थे ताकी लोग बाग़ देख सकें की छोरा साईकिल दौड़ा रहा है ।

आज की पीढ़ी इस "एडवेंचर" से मरहूम है उन्हे नही पता की आठ दस साल की उमर में 24 इंच की साइकिल चलाना "जहाज" उड़ाने जैसा होता था।

हमने ना जाने कितने दफे अपने घुटने और मुंह तोड़वाए है और गज़ब की बात ये है कि तब दरद भी नही होता था, गिरने के बाद चारो तरफ देख कर चुपचाप खड़े हो जाते थे अपना हाफ कच्छा पोंछते हुए।

अब तकनीकी ने बहुत तरक्क़ी कर ली है पांच साल के होते ही बच्चे साइकिल चलाने लगते हैं वो भी बिना गिरे। दो दो फिट की साइकिल इजाद कर ली गयी है, और अमीरों के बच्चे तो अब सीधे गाड़ी चलाते हैं छोटी छोटी बाइक उपलब्ध हैं बाज़ार में ।

मगर आज के बच्चे कभी नहीं समझ पाएंगे कि उस छोटी सी उम्र में बड़ी साइकिल पर संतुलन बनाना जीवन की पहली सीख होती थी! "जिम्मेदारियों" की पहली कड़ी होती थी जहां आपको यह जिम्मेदारी दे दी जाती थी कि अब आप गेहूं पिसाने लायक हो गये हैं ।

इधर से चक्की तक साइकिल ढुगराते हुए जाइए और उधर से कैंची चलाते हुए घर वापस आइए !

और यकीन मानिए इस जिम्मेदारी को निभाने में खुशियां भी बड़ी गजब की होती थी।

# # # #

और ये भी सच है की हमारे बाद "कैंची" प्रथा विलुप्त हो गयी ।

हम आदम की दुनिया की आखिरी पीढ़ी हैं जिसने साइकिल चलाना दो चरणों में सीखा !

पहला चरण कैंची
दूसरा चरण गद्दी।

🚲🚲🚲🚲🚲.

Address

New Market, Ahiwara
Nandini Mines
490036

Telephone

+919300296096

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yadav Cycle Shop posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share