10/08/2026
“Run for Nation Marathon 2026” का भव्य आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , दरभंगा द्वारा खेलो भारत गतिविधि के अंतर्गत कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभाव, फिटनेस और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, जिसमें हजारों युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं महिला-पुरुष प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 5 किमी एवं महिला वर्ग के लिए 3 किमी दौड़ आयोजित की गई।
🏆 विजेताओं को साइकिल, स्मार्ट वॉच, शूज सहित आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए, वहीं अन्य प्रतिभागियों को मेडल एवं सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, प्रतिभागियों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया गया। 🇮🇳 “खेलो भारत — खेलेगा युवा, जीतेगा भारत!”