NAHAN शहर नगीना

NAHAN शहर नगीना Join us in preserving and sharing the timeless legacy of Nahan. Experience the heritage
(1)

Dedicated to the rich heritage, culture, and traditions of Nahan founded in 1621.local talent, discover fascinating insights, and stay updated with daily happenings.

सुबह-सवेरे सावन के पावन सोमवार की शुरुआत कीजिए भगवान शिव के दिव्य दर्शन के साथ।हर हर महादेव!
03/08/2026

सुबह-सवेरे सावन के पावन सोमवार की शुरुआत कीजिए भगवान शिव के दिव्य दर्शन के साथ।
हर हर महादेव!

चंबा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। मिंजर प्रवाहित करने के बाद उन्होंन...
02/08/2026

चंबा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। मिंजर प्रवाहित करने के बाद उन्होंने चंबा बाजार की एक साधारण हेयर कटिंग की दुकान पर बैठकर हजामत करवाई।
आपकी राय में जनप्रतिनिधियों का आम लोगों के बीच इस तरह पहुंचना कितना महत्वपूर्ण है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

शिलाई के पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार : बनकला में पेड़ से टकराई बाइक, पिता की मौत || बेटा घायल     सिरमौर जिले के शिला...
02/08/2026

शिलाई के पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार : बनकला में पेड़ से टकराई बाइक, पिता की मौत || बेटा घायल

सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के एक परिवार पर शनिवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर बनकला बस स्टॉप के समीप हुए सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण मोटरसाइकिल चालक की कथित लापरवाही और तेज रफ्तार बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना नाहन में दर्ज शिकायत के अनुसार, पांवटा साहिब से नाहन की ओर जा रही मोटरसाइकिल (HP-85A-3146) बनकला बस स्टॉप के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जगपाल निवासी गांव डोहर डाकघर क्यारी गुंडाह तहसील शिलाई और उनके पिता सामिया राम (68) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सामिया राम को मृत घोषित कर दिया।

02/08/2026

पति की कैंसर से मौत, जेवर बिके, पुश्तैनी जमीन भी गई... फिर भी नहीं हारी सिरमौर की पहाड़ी मां
कभी-कभी जिंदगी इंसान की सबसे कठिन परीक्षा लेती है, लेकिन कुछ लोग हर मुश्किल के सामने अडिग खड़े रहते हैं।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के राजगढ़ की ज्योति ठाकुर की कहानी भी ऐसी ही प्रेरणादायक है। कैंसर के कारण उन्होंने अपने पति को खो दिया। इलाज के लिए जेवर बेचने पड़े, पुश्तैनी जमीन तक बिक गई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

आज दो बेटियों की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाए यह पहाड़ी मां संघर्ष के बीच भी उम्मीद और हौसले के साथ आगे बढ़ रही है।

यह सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि हर उस महिला को सलाम है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने बच्चों के लिए चट्टान बनकर खड़ी रहती है।

🙏 अगर आपको भी ज्योति ठाकुर का संघर्ष प्रेरणादायक लगा, तो इस कहानी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि उनका हौसला और बढ़े।

नाहन में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा : धगेड़ा पंचायत के प्रधान-उपप्रधान समेत दर्जनों परिवार भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल     ...
01/08/2026

नाहन में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा : धगेड़ा पंचायत के प्रधान-उपप्रधान समेत दर्जनों परिवार भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धगेड़ा में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान नरेंद्र कुमार, उपप्रधान रघुवीर सिंह, वार्ड सदस्य रणदीप सिंह, प्रमोद कुमार, धनिजा देवी, मीना देवी और बीना देवी सहित दर्जनों परिवारों ने विधायक अजय सोलंकी की मौजूदगी में भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान ग्रामवासी सुरेश कुमार और सतपाल सिंह सहित अनेक लोगों ने भी कांग्रेस का दामन थामा। नवसदस्यों का स्वागत करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि जनता का बढ़ता विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि लोगों ने विकास कार्यों, जनसेवा और सकारात्मक राजनीति पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस परिवार से जुड़ने का निर्णय लिया है। इस विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और विभिन्न पंचायतों से लोग विकास की सोच के साथ पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता और समर्थक का पूरा सम्मान किया जाएगा तथा क्षेत्र के विकास में उनकी भावनाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

सिरमौर के पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित दो युवकों...
01/08/2026

सिरमौर के पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 31 जुलाई को नवदुर्गा आईटीआई, बड़ौन के पास गश्त के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने पर दोनों युवक भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान विभोर शर्मा निवासी बड़ौन और अजय तोमर निवासी कोटी धीमान, तहसील ददाहू के रूप में हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
**in

आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर लिखें।
31/07/2026

आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर लिखें।

नाहन नगर परिषद के वर्तमान कार्यकाल की प्रथम हाउस बैठक शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्षा उपमा धीमान की अध्यक्षता में आयोजित ...
31/07/2026

नाहन नगर परिषद के वर्तमान कार्यकाल की प्रथम हाउस बैठक शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्षा उपमा धीमान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने विशेष रूप से भाग लिया।

बैठक के दौरान शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, यातायात प्रबंधन तथा आगामी विकास योजनाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों ने शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि एक समय नाहन अपनी स्वच्छता, सुंदरता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण 'नगीना शहर' के नाम से देशभर में अपनी अलग पहचान रखता था। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शहर में उत्पन्न हुई कमियों और अव्यवस्थाओं को दूर करना प्राथमिकता होगी। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि नाहन को उसकी पुरानी गौरवशाली पहचान फिर से दिलाई जा सके।

नाहन। सिरमौर के होनहार युवा सार्थक ठाकुर का भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के प्रतिष्ठित एक वर्षीय डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोच...
31/07/2026

नाहन। सिरमौर के होनहार युवा सार्थक ठाकुर का भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के प्रतिष्ठित एक वर्षीय डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग (फुटबॉल) कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। अब वह SAI नेताजी सुभाष ईस्टर्न सेंटर, कोलकाता में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह उपलब्धि न केवल सार्थक, बल्कि पूरे नाहन और सिरमौर के लिए गर्व का विषय है। खेल प्रेमियों ने उनके चयन पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशिक्षण के बाद सार्थक फुटबॉल कोचिंग के क्षेत्र में नई पहचान बनाएंगे और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे

पुलिस थाना सदर नाहन की पुलिस चौकी गुन्नुघाट ने स्कूटी चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए चोरी की गई स्कूटी हरियाणा के ...
31/07/2026

पुलिस थाना सदर नाहन की पुलिस चौकी गुन्नुघाट ने स्कूटी चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए चोरी की गई स्कूटी हरियाणा के अंबाला से बरामद कर ली है। मामले में एक बाल अपचारी को भी काबू किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को महिमा लाइब्रेरी के समीप नया बाजार, नाहन निवासी अजय सिंगला (58) ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 जुलाई की रात उनकी दुकान 'सिंगला सेल्फ स्टोर' के बाहर खड़ी स्कूटी (नंबर HP18C-5734) चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक अज्ञात व्यक्ति स्कूटी चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Address

Nahan
173001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NAHAN शहर नगीना posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share