13/08/2025
*अस्मिता ताइक्वांडो वूमेन लीगः* के•आई•एस•सी• सेंटर ताइक्वांडो मुजफ्फरपुर की जीत।
ASMITA Taekwondo League 2025-26
पटना में आयोजित अस्मिता ताइक्वांडो वूमेन लीग में मुजफ्फरपुर ने 8 स्वर्ण पदक जीतकर उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। शेखपुरा प्रथम और पटना तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान मुजफ्फरपुर जिले के खेलों इंडिया स्मॉल सेंटर ताइक्वांडो खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा।
ताइक्वांडो वूमेन लीग में प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में अमृत दीप, निर्जला श्रीवास्तव, स्नेिया श्रीवास्तव, निष्ठा चावारा, निशा कुमारी, रिद्धिमा रॉय, माया कुमारी, सौम्य रॉय, शानू, अनन्या दीप, ओमामा जहाँ,सौम्या त्रिवेदी, साक्षी कुमारी, प्रियांशी कुमारी, वर्षा रानी, आद्विका कुमार, मृणाली भूषण, सुहानी श्री, हर्षिता भूषण, पत्रलेखा पंकजा, पृथला पंकजा, आराध्य कुमारी, राज श्री, अंकिता कुमारी, अन्ना कुमारी, दृष्टि चावारा और तान्नु प्रिया जैसे खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संघ के अध्यक्ष ने दी बधाई संघ के अध्यक्ष एवं पटना साईं सेंटर इनचार्ज सोमेश्वर राव ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी और कहा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत मिली है, जो खेलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।