07/08/2026
#सरैया प्रखंड सभागार में बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष हरेन्द्र साह ने की।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि राजेश्वर राय, बीडीओ गौरव कुमार, एमओ पुर्नेंदू चतुर्वेदी, अंचलाधिकारी सुमित कुमार यादव, सरैया थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रद्युम्न कुशवाहा, समिति के सदस्यों सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में राशन, वृद्धा पेंशन, नल-जल योजना, बिजली, जीविका दीदियों, कृषि और मनरेगा यानी VB-G RAM-G से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इसी दौरान बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रद्युम्न कुशवाहा ने अमेठा पंचायत में पोखर निर्माण में कथित अनियमितता का मुद्दा उठाया। उन्होंने मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी से संबंधित पोखर निर्माण की सूची और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की मांग रखी, ताकि पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सके।
वहीं बीडीओ गौरव कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को आम जनता से जुड़े मामलों में निष्पक्षता और तेजी के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
विधायक प्रतिनिधि राजेश्वर राय ने बीडीओ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
बैठक के अंत में बीस सूत्री अध्यक्ष हरेन्द्र साह ने धन्यवाद ज्ञापन किया और बैठक समाप्त हुई।
अब सवाल बड़ा है—अमेठा पंचायत के पोखर निर्माण में आखिर क्या अनियमितता हुई? इसकी सूची और संबंधित जानकारी सामने आने के बाद तस्वीर कितनी साफ होती है, यह देखने वाली बात होगी...
Nagar Panchayat Saraiya