जिला स्कूल मुजफ्फरपुर

जिला स्कूल मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर का ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान

ऋतु जायसवाल जैसे लोगों के लिए कोई पार्टी बनी नहीं है। इन्हें अपनी पार्टी खुद बनानी चाहिए। ऐसे समय में जब वैश्य समाज की स...
25/10/2025

ऋतु जायसवाल जैसे लोगों के लिए कोई पार्टी बनी नहीं है। इन्हें अपनी पार्टी खुद बनानी चाहिए। ऐसे समय में जब वैश्य समाज की सबसे बड़ी नेता आदरणीय रमा देवी जी को साइड लगाया जा चुका है ऋतु जायसवाल की भूमिका कहीं ज्यादा बढ़ गयी है। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी, बेतिया, बगहा, बाल्मीकिनगर आदि वैश्य बहुल क्षेत्र है। यहां मुजफ्फरपुर, कुढ़नी, पारू, बेलसंड, सीतामढ़ी, रीगा, शिवहर, चिरैया, ढाका, मोतिहारी, चनपटिया, नौतन, परिहार, सुगौली, नरकटिया, रक्सौल आदि विधानसभा क्षेत्रों से दोनों गठबंधनों ने वैश्य उम्मीदवार दिए हैं। यह आबादी के अनुपात में बहुत कम है।

यदि ऋतु जायसवाल एक राजनीतिक दल का गठन कर इस क्षेत्र में काम करें तो वे सफल हो सकती हैं। यह बृजबिहारी प्रसाद जी की कर्मभूमि भी है। मुजफ्फरपुर के वर्तमान विधायक विजेंद्र चौधरी जी ने बहुत पहले राजनीतिक दल का गठन किया भी था।

ऋतु जायसवाल को व्हिसिल (सीटी) चुनाव चिन्ह के रूप में मिला है। वे व्हिसिल ब्लोवर हैं भी।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन!जब गांधी ने अपने हत्यारे को भी एक मिनट कम इंतज़ार करवाया था।भारत...
30/01/2023

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन!

जब गांधी ने अपने हत्यारे को भी एक मिनट कम इंतज़ार करवाया था।

भारतीय इतिहास का सबसे काला दिन आज का है। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी गयी थी। 30 जनवरी, 1948 की अपराह्न गांधी जी सरदार पटेल से बातचीत में इतने रम गए कि समय का बोध ही गंवा बैठे और यह भी कि प्रार्थना सभा में देरी हो रही है!
पांच बजे मतलब पांच बजे! ना एक मिनट कम ना एक मिनट ज़्यादा. नित्यप्रति ठीक पांच बजे प्रार्थना सभा आरम्भ हो जाती थी, और राजा हो या रंक, किसी के लिए रुकती ना थी।

किंतु उस दिन दस मिनट ऊपर हो गए। जब मनु और आभा ने आख़िरकार कहा कि बापू पांच बजकर दस मिनट हो गया है, तो गांधी जी तुरंत उठे और अपराध बोध से भर गए।

प्रार्थना सभा में दस मिनट की देरी उनके लिए पाप से कम नहीं थी। तो सभा में जल्दी पहुँचने की गरज़ से गांधी जी रोज़ की तरह मुख्य द्वार से बाहर नहीं निकले, बल्कि अपने कमरे के बग़ल वाली लम्बी सी खिड़की को फर्लांग कर ही प्रार्थना के लिए चल पड़े। यह एक महान जीवन का अंतिम सजग निर्णय था। वैसा करके गांधी जी ने कितना समय बचा लिया होगा?

एक मिनट?

जबकि 170 गज के फ़ासले पर अनन्तकाल उनकी प्रतीक्षा कर रहा था। 170 गज के बाद समय का कोई अस्तित्व नहीं रह जाने वाला था। गांधी की अहिंसा की यह पराकाष्ठा है कि उन्होंने अपने हत्यारे को भी एक मिनट कम इंतज़ार करवाया।

नव वर्ष में मुजफ्फरपुर की जनता को बड़ा उपहार मिला है! हमारी भाभी निर्मला साहू हमारे मुजफ्फरपुर की मेयर निर्वाचित हुई हैं!...
01/01/2023

नव वर्ष में मुजफ्फरपुर की जनता को बड़ा उपहार मिला है! हमारी भाभी निर्मला साहू हमारे मुजफ्फरपुर की मेयर निर्वाचित हुई हैं! बड़े भाई शिव शंकर साहू को भी बहुत-बहुत बधाई। निर्मला साहू मुजफ्फरपुर ज़िला भारतीय जनता पार्टी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष भी हैं।
Happy New Year !!

दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अरुण कुमार गुप्ता जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! Arun Kumar
26/12/2022

दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अरुण कुमार गुप्ता जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
Arun Kumar

25/12/2022

मेरे लिए यह प्रीतिकर प्रसंग है कि राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत ( ) ने मेरी बहुप्रतीक्षित पुस्तक 'पत्रकारिता : सर्जनात्मक लेखन और रचना-प्रक्रिया' का प्रकाशन किया है। सर्जनात्मक लेखन की रचना-प्रक्रिया पर यह अपने ढंग की अनूठी पुस्तक सिद्ध होगी, ऐसा मेरा दृढ़ विश्वास है। मेरे द्वारा संपादित और लिखित यह 26वीं पुस्तक है। Prof. Arun Kumar Bhagat

25/12/2022
प्रकाश व प्रसन्नता  का पर्व दीपावली आपके लिए सदा शुभ हो!आपके जीवन में कभी भी धन, वैभव और यश  की कमी न हो!इन्हीं शुभेच्छा...
24/10/2022

प्रकाश व प्रसन्नता का पर्व दीपावली आपके लिए सदा शुभ हो!

आपके जीवन में कभी भी धन, वैभव और यश की कमी न हो!

इन्हीं शुभेच्छाओं के साथ

🎇 *शुभ दिपावली*🎇

https://youtu.be/nCuW1HGeXPMकृपया, *Academics4Nation* के *यूट्यूब चैनल* को *लाइक* और *सब्सक्राइब* करें।
20/01/2022

https://youtu.be/nCuW1HGeXPM

कृपया, *Academics4Nation* के *यूट्यूब चैनल* को *लाइक* और *सब्सक्राइब* करें।

Prof. Anand Kumar spoke on the anniversary of " 1975 Emergency" on the platform of . The session was moderated by Prof. Anil Saumitra- Regio...

Address

Muzaffarpur
842001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जिला स्कूल मुजफ्फरपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to जिला स्कूल मुजफ्फरपुर:

Shortcuts

Share