Ankit Kherwal

Ankit Kherwal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ankit Kherwal, Sports, Dudhaheri Road, Mill Mansurpur, Muzaffarnagar.

एमडीएस विद्या मन्दिर इण्टर कॉलिज के छात्र एवं एमडीएस स्पोर्ट एकेडमी के खिलाडी उमंग बालियान ने साई स्पोटर्स एकेडमी, जयपुर...
05/07/2025

एमडीएस विद्या मन्दिर इण्टर कॉलिज के छात्र एवं एमडीएस स्पोर्ट एकेडमी के खिलाडी उमंग बालियान ने साई स्पोटर्स एकेडमी, जयपुर में चयनित होेकर फहराया परचम, स्वागत समारोह में किया गया सम्मानित। इससे पूर्व इसी सत्र में, अप्रैल माह में खिलाड़ी आदित्य राठी का भी चयन हुआ था।

एमडीएस विद्या मन्दिर इण्टर कॉलिज, मिल मन्सूरपुर के छात्र उमंग बालियान का साई स्पोटर्स एकेडमी, जयपुर में कबड्डी स्पोर्ट टेªनिंग के लिए चयन हो गया है। इस खुशी में विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में उसका अंगवस्त्र, फूल मालाएँ पहनाकर एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह का शुभारंभ सुक्रमपाल, विद्यालय प्रबन्धक सन्दीप कुमार प्रधानाचार्य अनिल कुमार, संचालक अनिल शास्त्री एवं कबड्डी कोच अंकित खेरवाल के द्वारा मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि विद्यालय के छात्र उमंग बालियान ने 20 मार्च को जयपुर में साई ट्रेंनिग सैन्टर में कबड्डी खेल का ट्रायल दिया था इसके बाद छात्र उमंग बालियान का साई ट्रेंनिग सैन्टर, जयपुर में स्पोर्ट ट्रेनिंग के लिए क्वालीफाई किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) भारत सरकार के खेल मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख संगठन है, जिसका उद्देश्य देश में खेलों को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण तथा अन्य आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करना है। उन्होने कहा कि विद्यालय आगे भी इस तरह के विद्यार्थी तैयार कर आगे भेजता रहेगा।
प्रबन्धक सन्दीप कुमार ने कहा कि निश्चित ही विद्यालय के छात्र उमंग बालियान का साई ट्रेंनिग सैन्टर, जयपुर में स्पोर्ट ट्रेनिंग के लिए क्वालीफाई करना क्षेत्र एवं हम सभी के लिए गौरव की बात है। यह विद्यालय के स्पोर्ट कोच अंकित खेरवाल की मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि इस विद्यालय के छात्र उमंग बालियान ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में स्पोर्ट ट्रेनिंग के लिए क्वालीफाई कर स्थान प्राप्त किया हैं। उन्होने कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन, टीमवर्क, संघर्ष की भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है।
विद्यालय के संचालक अनिल शास्त्री ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें और फिर संकल्प शक्ति के साथ उसे प्राप्त करने के लिए जुट जायें। उन्होने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) का उद्देश्य भारतीय खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना और भारतीय खिलाड़ियों को विश्व मंच पर पहचान दिलाना है।
सुक्रमपाल ने कहा 💞💐🤚

💐💐MDS Sports kabaddi Academy mill mansurpur Muzaffarnagar के छात्र आदित्य राठी निवासी सोंटा का Sports Authority of India...
10/04/2025

💐💐MDS Sports kabaddi Academy mill mansurpur Muzaffarnagar के छात्र आदित्य राठी निवासी सोंटा का Sports Authority of India Jaipur साईं कबड्डी में सिलेक्शन होने पर अनंत बधाई एव शुभकामनायें। 💐💐💐💐💐

02/04/2025
💐💐M.D.S.SPORTS KABADDI ACADEMY मिल मंसूरपुर मुजफ्फरनगर आज दिनांक 16/11 /2024 को  राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता गदा...
17/11/2024

💐💐M.D.S.SPORTS KABADDI ACADEMY मिल मंसूरपुर मुजफ्फरनगर आज दिनांक 16/11 /2024 को राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता गदावारा मध्य प्रदेश स्टेडियम आयोजित की गई जिसमे M.D.S.SPORTS KABADDI ACADEMY के होनहार चमकते सितारे उमंग बलियान का नेशनल टीम प्रति चयन बहुत-बहुत बधाई गदावारा मध्य प्रदेश होने वाली कबड्डी टीम मे अपना स्थान सुरक्षित कर लिया बहुत बहुत शुभकामनायें तथा शुभाशीष 🌹🌹🌹

23/09/2024

Address

Dudhaheri Road, Mill Mansurpur
Muzaffarnagar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ankit Kherwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category