28/06/2017
सुनें रवि शास्त्री को ईआईसी के बारे में क्या कहना है
‘’ये जानकर मैं बेहद उत्साहित हूं कि भारत के युवा खिलाड़ी हर महीने श्रीलंका में 12 मैच खेलेंगे जिसकी शुरुआत जुलाई 2017 से हो रही है। यहीं से मैंने भी अपने क्रिकेट के सफ़र की शुरुआत की थी, जब 17 साल की उम्र में मुझे पहली बार अंडर-19 के कप्तान के तौर पर श्रीलंका जाने का अवसर प्राप्त हुआ था। जहां हमारा पाला श्रीलंका के दिग्गज अर्जुन राणातुंगा से पड़ा था, एक मैच में उन्होंने हमारी टीम की जमकर धुनाई की थी और गेंद को मैदान के हर एक कोने में पहुंचाया था। उस समय राणातुंगा सिर्फ़ 15 साल के थे। श्रीलंका एक शानदार जगह है लेकिन याद रहे क्रिकेट की हर बारीकी आपको दौरे पर तुरंत सीखना होगा। श्रीलंका के बाद इंग्लैंड के दौरे पर भी मैं अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम के साथ गया था, और इन्हीं दोनों दौरों ने मेरे क्रिकेट को बदल डाला। 18 साल की उम्र में मुझे भारत की ओर से खेलने का गौरव हासिल हुआ था, आपको अपना 200 % लगाना पड़ेगा अगर आपका भी सपना भारत के लिए खेलना है तो।‘’
तो फिर आप किस बात का कर रहे हैं इंतज़ार ? प्रशिक्षुओं का पहला बैच (जत्था) जुलाई में रवाना होगा। 17 से 22 साल के क्रिकेटर्स इसके लिए आवेदन दे सकते हैं। जल्दी कीजिए...
ज़्यादा जानकारी के लिए कॉल करें हमारे नंबर 9820103288 पर या फिर [email protected] पर संपर्क करें।