07/12/2022
साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान, इंटरनेशनल प्लेयर को मिली अंडर-19 की कमानसाउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान, इंटरनेशनल प्लेयर को मिली अंडर-19 की कमान
India vs South Africa: भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के तुरंत बाद जूनियर महिला टीम यानी भारतीय महिला अंडर-19 टीम भी एक्शन में नजर आएगी। आपको बता दें कि युवा महिला टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। लेकिन इन सभी चीजों के बीच जो सबसे अनोखी और खास बात है वो ये कि सीनियर महिला टीम की खिलाड़ी शेफाली वर्मा अंडर-19 टीम की कप्तानी करती नजर आएंगी।
कई क्रिकेट फैंस हो सकता यह जानकर हैरान हो जाएं। जी हां, शेफाली वर्मा भारत की नेशनल महिला टीम में बतौर ओपनर खेलती हैं। वहीं अब वह अंडर-19 टीम की भी कमान संभालते हुए नजर आएंगी। इतना ही नहीं अगले साल होने वाले अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में भी शेफाली वर्मा भारतीय टीम की कमान संभालेंगी। इसके बाद साउथ अफ्रीका में होने वाले सीनियर महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी नेशनल टीम के लिए वह जलवा बिखेरेंगी। शायद ही इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ऐसा देखने को मिला हो।
U-19 और नेशनल साइड दोनों के लिए कैसे खेलेंगी शेफाली?
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा हुआ कैसे? तो आपको बताते हैं कि शेफाली वर्मा की उम्र है इसका सबसे बड़ा कारण। दरअसल शेफाली ने महज 17 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम कमा लिया था। अभी भी उनकी उम्र सिर्फ 18 साल है और वह अंडर-19 टीम में खेलने के लिए मान्य हैं। शेफाली का जन्म 4 जनवरी 2004 को हुआ था। आगामी जनवरी में वह 19 साल ही होंगी और तब भी वह अंडर-19 टीम के लिए खेलने की एलिजिबिल होंगी। इसलिए वह नेशनल साइड और अंडर-19 साइड दोनों के लिए खेलती दिखेंगी।
साउथ अफ्रीका T20s के लिए अंडर 19 टीम
शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी तृषा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पारशवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी, शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।