Cricket House

Cricket House i cover all cricket news
World Cup News
Team india , viral cricket news ,ipl news and much more

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन अच्छी वापसी की है। पहली पारी में 248 रन पर ऑलआउट होने के बाद वेस्ट...
12/10/2025

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन अच्छी वापसी की है। पहली पारी में 248 रन पर ऑलआउट होने के बाद वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलना पड़ा। दूसरी पारी में टीम ने स्टंप्स तक 2 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। भारत की बढ़त अब 97 रन की रह गई है।

जॉन कैम्पबेल 87 और शाई होप 66 रन पर नाबाद हैं। दोनों ने 138 रन की साझेदारी की है। एलिक एथनाज (7 रन) को वॉशिंगटन सुंदर और तेगनारायण चंद्रपॉल (10 रन) को मोहम्मद सिराज ने आउट किया।

इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 248 रन पर ऑलआउट कर दिया और फॉलोऑन खेलने के लिए कहा। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त मिली। भारत ने 518/5 के स्कोर पर पहली पारी घोषित की थी।

कुलदीप को टेस्ट में 5वीं बार 5 विकेट
भारतीय टीम से पहली पारी में सबसे अधिक 5 विकेट कुलदीप यादव ने झटके। रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट हासिल किए। कुलदीप ने टेस्ट में 5वीं बार पारी में 5 विकेट हासिल किए हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि डी कंपनी ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से फरवरी और अप्रैल 2025 के बीच तीन धमकी ...
09/10/2025

मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि डी कंपनी ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से फरवरी और अप्रैल 2025 के बीच तीन धमकी भरे संदेश भेजकर ₹5 करोड़ की फिरौती मांगी थी. इंडियन क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की सनसनीखेज धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि ये धमकी किसी और ने नहीं बल्कि ‘डी कंपनी’ यानी मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम गैंग ने दी थी. फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच रिंकू की प्रमोशनल टीम को तीन धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे. 🚨💸🏏

कप्तानी जाते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड आ गया सामनेएक तरफ रोहित शर्मा की कप्तानी गई, तो दूसरी तरफ आंकड़ों के समंदर से एक बड़ा आंक...
08/10/2025

कप्तानी जाते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड आ गया सामने
एक तरफ रोहित शर्मा की कप्तानी गई, तो दूसरी तरफ आंकड़ों के समंदर से एक बड़ा आंकड़ा निकलकर सामने आ गया। इस आंकड़े ने मुहर लगाई है कि रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान बनकर विदा हुए हैं।
महान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा
दरअसल, रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट इतिहास में कई देशों वाले टूर्नामेंट (Multi-Nations Tournament) में दुनिया के सबसे सफल कप्तान के रूप में कप्तानी से विदाई ले रहे हैं। रोहित ने ऐसे 4 बड़े वनडे टूर्नामेंट में देश की अगुवाई की है जिनमें सभी में भारत ने फाइनल में पहुंचने का गौरव हासिल किया। इनमें भारत ने एशिया कप 2018 और एशिया कप 2023 जीता। फिर 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में टीम को पहुंचाया हालांकि वहां टूर्नामेंट के सभी मैच जीतने के बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी उनसे छीन ली। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता।
जीत परसेंटेज में दुनिया के दूसरे सबसे सफल कप्तान रहे
इसके अलावा रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट इतिहास में 56 मैचों में कप्तानी की जिसमें टीम इंडिया को 42 बार जीत दिलाई। उनका जीत प्रतिशत 75 फीसदी रहा और इस मामले में वो भी वो रिकी पोंटिंग को छोड़ते हुए आगे निकलेकर दूसरे नंबर पर रहे। जीत फीसदी में वो सिर्फ वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड से ही पीछे हैं जिनका 84 वनडे मैचों में जीत औसत 76.2 रहा था।

धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़कर गए रोहित
रोहित शर्मा कप्तानी से हटते-हटते महान पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक खास रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे। उन्होंने धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त किया और पहले भारतीय कप्तान बने जिसने मल्टी टीम इवेट्स में 20 से ज्यादा मैच खेले और सर्वाधिक 80 प्रतिशत जीत औसत अपने नाम किया।

08/10/2025

Ek baar phir se dulha banne ka Mann hai beta.. tu ruk ja thoda


credit to -yuzi_chahal23 instagram

08/10/2025

Apne Rinku bhai ki Angrezi ki report ko kar diya fail 😅🤣📝

टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. उनके पुराने साथी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिव...
08/10/2025

टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. उनके पुराने साथी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तिवारी का कहना है कि गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम के माहौल में काफी तनाव फैल गई है.
मनोज तिवारी ने गंभीर पर साधा निशाना

मनोज तिवारी ने कहा, “जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया के कोच बने हैं, तभी से कई विवाद सामने आ चुके हैं. कई सीनियर खिलाड़ियों ने या तो संन्यास ले लिया है या उन्हें किनारे कर दिया गया है. ऐसा लगता है जैसे टीम के भीतर असहज माहौल बन गया है.”

तिवारी ने कहा कि गंभीर का रवैया सीनियर खिलाड़ियों के प्रति काफी सख्त और असहयोगी रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर चाहते हैं कि उनके फैसलों पर कोई सवाल न उठाए. अगर कोई खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली या आर. अश्विन किसी चीज से असहमत हों, तो उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाता है या किनारे कर दिया जाता है.

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 रन बनाते ही 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे. वहीं विराट...
08/10/2025

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 रन बनाते ही 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे. वहीं विराट कोहली को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 198 रन चाहिए. 19 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में दोनों दिग्गज सात महीने बाद वापसी करेंगे. 🏏🇮🇳👏

दुनिया में बढ़ते टी20 क्रिकेट के रोमांच के चलते ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और ट्रेविस हेड जैसे स्टार खिलाड़ियों को एक ब...
08/10/2025

दुनिया में बढ़ते टी20 क्रिकेट के रोमांच के चलते ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और ट्रेविस हेड जैसे स्टार खिलाड़ियों को एक बड़ा ऑफर मिला. कमिंस और हेड को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का साथ छोड़ने के लिए टी20 फ्रेंचाइज ने एक दो नहीं बल्कि 10 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 58 करोड़ रुपये) अलग-अलग दोनों को देने का ऑफर दिया. मगर इन दोनों खिलाड़ियों ने ऑफर को ठुकरा दिया.

🫸कमिंस और हेड को मिला बड़ा ऑफर

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड मे छपी खबर के अनुसार आईपीएल से जुड़े एक समूह ने कमिंस और हेड को अपने देश का क्रिकेट छोड़कर पूरे साल फ्रेंचाइज के लिए टी20 क्रिकेट खेलने पर मोटी रकम देने के प्रस्ताव रखा था. लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने 10-10 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के ऑफर के प्रस्ताव को नेशनल टीम के लिए ठुकरा दिया.

🫸कमिंस और हेड को आईपीएल से कितना मिल रहा है ?
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बीते सीजन रिटेन करते हुए 18 करोड़ की रकम दी थी. जबकि सलामी बल्लेबाज हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 करोड़ रुपये दिए थे.
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी साल मे कितना कमाते हैं ?
ऑस्ट्रेलिया के टॉप खिलाड़ियों की कमाई पर नजर डालें तो एक खिलाड़ी सालाना 1.3 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानि करीब आठ करोड़ की कमाई नेशनल टीम से करता है. जबकि कमिंस बतौर कप्तान होने के नाते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल मे तीन मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 16 करोड़ रुपये) की कमाई करते हैं, जो कि 10 मिलियन डॉलर की अपेक्षा काफी कम है.

BCCI ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma ODI) से वनडे कप्तानी छीनकर शुभमन गिल को नया कप्तान बना दिया है। इस फैसले के बाद पूर्व ...
08/10/2025

BCCI ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma ODI) से वनडे कप्तानी छीनकर शुभमन गिल को नया कप्तान बना दिया है। इस फैसले के बाद पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने रोहित को अपनी इज्जत बनाए रखने के लिए संन्यास लेने की सलाह दी। तिवारी का कहना है कि दो आईसीसी ट्रॉफी और शानदार रिकॉर्ड के बावजूद उनके साथ ऐसा व्यवहार हुआ जो कि अपमानजनक है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी का कहना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद इंटरने...
08/10/2025

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी का कहना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो सकते हैं. तिवारी ने कहा कि जो व्यवहार इन दोनों खिलाड़ियों के साथ किया जा रहा है,वो उसे बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे. दोनों ने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है लेकिन जो बर्ताव इन खिलाड़ियों के साथ इनदिनों किया जा रहा है उससे कई सवाल उठ खड़े हो गए हैं. रोहित को ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले वनडे कप्तान से हटा दिया गया है. उनकी जगह शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बना दिया गया है. रोहित और विराट अब शुभमन गिल की कप्तानी में वनडे खेलेंगे. दोनों खिलाड़ी 2027 वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए ऐसा संभव नहीं होता दिख रहा.

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सीएट अवॉर्ड के दौरान जब भरे मंच से राहुल द्रविड़ की तारीफ की तो क्रिकेट गलियारों में ...
08/10/2025

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सीएट अवॉर्ड के दौरान जब भरे मंच से राहुल द्रविड़ की तारीफ की तो क्रिकेट गलियारों में सन्नाटा फैल गया. गौतम गंभीर को ये बात जरूर चुभेगी.
भारत ने जब इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी जीती तो टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ नहीं बल्कि गौतम गंभीर थे. इसके बावजूद रोहित शर्मा उस जीत का क्रेडिट कोच गौतम गंभीर को नहीं बल्कि राहुल द्रविड़ को दिया. अब कुछ लोग इसे वनडे कप्तानी छीने जाने से जोड़कर देख रहे हैं.
दरअसल, मंगलवार की रात मुंबई में सीएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कार समारोह हुआ. जिसमें रोहित शर्मा ने माना कि पूर्व कोच राहूल द्रविड़ के कार्यकाल में बनाई गए प्लान में चलने की वजह से भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में मदद मिली.
रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में भारत ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार से उबरते हुए 2024 टी-20 विश्व कप जीता. इसके बाद भारतीय टीम ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती. रोहित ने सीएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कार समारोह के दौरान कहा

👍📷मुझे वह टीम पसंद है और उसके साथ खेलना भी. हम सभी इस सफर में कई साल से थे. यह एक या दो साल का काम नहीं था. बहुत सालों से काम चल रहा था. हम कई बार ट्रॉफी जीतने के बहुत करीब पहुंचे लेकिन जीत नहीं सके. तभी सभी ने तय किया कि हमें कुछ अलग करना होगा और इसे देखने के दो तरीके हैं.🫸🫸

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को सीईएटी क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स के दौरान एक ऐसा बयान दिया, जिससे मान...
08/10/2025

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को सीईएटी क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स के दौरान एक ऐसा बयान दिया, जिससे माना जा रहा है कि उनके और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच सब कुछ ठीक नहीं हैं।
रोहित ने कहा टीम इंडिया ने साल की शुरुआत में चैम्पियंस ट्रॉफी इसलिए जीती क्योंकि उसने राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में तैयार की गई प्लान‍िंग और प्रोसेस को अपनाया था। रोहित ने पूरी टीम को श्रेय देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने पूर्व कप्तान और कोच की सोच को अपनाया और उस पर भरोसा किया। 🏆👏💪

Address

Morena
476444

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cricket House posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Cricket House:

Share

Category