22/04/2025
एक बच्ची का अनोखा शौक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में दिखाया गया है कि वह बच्ची मच्छरों को मारकर उन्हें एक नोटबुक में चिपकाती है. हर मच्छर के साथ उसका नाम, मारने की तारीख, समय और स्थान भी लिखती है.
बच्ची ने मच्छरों के इंसानी नाम जैसे 'राकेश', 'मुकेश' रखे हैं और उन्हें कहां मारा, जैसे 'मेरा कमरा', 'किचन', 'पापा का कमरा', वह भी लिखा गया है. यह वीडियो लोगों को खूब गुदगुदा रहा है और सोशल मीडिया पर फनी रिएक्शंस मिल रहे हैं.