एक स्थान जंहा समाज के हर क्षेत्र के लिए नेतृत्त्व क्षमता पर अध्ययन व नेतृत्व विकास किया जाएगा। सौ साल में यह समय आता है कि हम चिंतन करे समाज के प्रत्येक पहलू पर। मैं और आप सभी चुने हुए है जिन्होंने कॅरोना की त्रासदी देखी और देख रहे है। कॅरोना महामारी की चुनौती का सामना करते समय हमने
न्यायिक नेतृत्व से लेकर प्रशासनिक, आध्यात्मिक, तकनीकी, राजनैतिक , सामरिक व सैन्य नेतृत्व इन सभी आयामो में उत्तकरष्ट
ता की कमी को महसूस किया है।
आवश्यक है की आने वाली पीढ़ी के लिए हम एक मजबूत सरचनातंत्र विकसित करें जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट व निःस्वार्थ नेतृत्व का निर्माण करके उसकी राष्ट्र के प्रति निष्ठा व समर्पणता को सतत सुनिश्चित करे।