26/09/2026
कुछ मोहब्बतें ऐसी होती हैं जो लफ़्ज़ों की मोहताज़ नहीं
होतीं,वे बस आँखों से शुरू होती हैं और खामोशी में ही
मुकम्मल हो जाती हैं।तुझे दूर से देखना, तेरी हर छोटी बात
पर मुस्कुराना,और बिना किसी उम्मीद के तुझे टूटकर चाहना—
यही तो मेरा इबादत जैसा प्यार है।ज़रूरी नहीं कि हर मोहब्बत
का सरेआम ढिंढोरा पीटा जाए,कुछ जज्बात दिल के किसी
कोने में छुपाकर रखने के लिए ही बेहद हसीन होते हैं।मेरा ये
मौन कोई लाचारी नहीं, बल्कि तेरे अक्स के लिए मेरी रूह का
अदब है,क्योंकि सच्ची मोहब्बत पाने का नाम नहीं, बल्कि
किसी को खामोशी से अपना मान लेने का नाम है💞💞