15/07/2022
"दिल्ली पब्लिक स्कूल में विनेक्स-एम पी सिंह जेवलिन चैलेंज कप-2022 का आयोजन"
सचिव श्री अनु कुमार के अनुसार ज़िला एथलेटिक्स संघ मेरठ आगामी 27 जुलाई को M.P.SINGH स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वाधान में पहली विनेक्स-एम पी सिंह जेवलिन चैलेंज कप 2022 का आयोजन अकादमी के शानदार मैदान पर जो कि दिल्ली पब्लिक स्कूल बागपत रोड में स्थित है, में करवाया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 2020 ओलंपिक में नीरज चोपड़ा द्वारा जेवलिन में जीता गए स्वर्ण पदक की जयंती के आयोजन के संबंध में होगी।
यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्गों में आयोजित करायी जाएगी, जिसमे बालक बालिका 14 वर्ष, 16 वर्ष,18 वर्ष,20वर्ष,23 वर्ष व पुरुष ,महिला वर्ग होगी।
इसी दिन बालक बालिका 8 वर्ष,10 वर्ष,12 वर्ष के लिए भी विशेष जेवलिन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा।
इस 8 वर्ष से 14 वर्ष की प्रतियोगिता के लिए भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा हाल में ही जारी किए गए नए "किड्स जेवलिन" का प्रयोग किया जाएगा ।
ज़िला एथलेटिक्स संघ ने इस प्रतियोगिता को और आकर्षक व प्रभावशाली बनाने के लिए आस पास के जिला संघो से भी इस प्रतियोगिता में अपने खिलाड़ियों को भेजने का आग्रह किया है, जिसमे बुलंदशहर, हापुड़,बागपत,बिजनोर,ग़ज़ियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर शामिल है।
भारतीय एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन व जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री आशुतोष भल्ला जी के अनुसार इस प्रतियोगिता के माध्यम से नए युवा खिलाड़ियों में नीरज चोपड़ा जैसी प्रतिभा खोजने की परंपरा की नींव रखी जायेगी जिससे आने वाले समय मे जेवलिन में देश को औऱ अधिक पदक इस स्पर्धा में मिल सके।
इस प्रतियोगिता की सफलता के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनुराग गुप्ता जी एवं उपाध्यक्ष श्री अतुल सिंह जी ने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
ज़िला सचिव श्री अनु कुमार के अनुसार पहले भी मेरठ के नाम जेवलिन स्पर्धा के कारण पूरे विश्व मे उजागर है, यहां की अंतर्राष्ट्रीय एथलिट अन्नू रानी ने देश की पहली 60 मीटर से ऊपर जेवलिन फेकने व राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम करने का कार्य किया है।
उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स संघ ने इस संबंध में अपना जेवलिन प्रतियोगिता का कैलेंडर भी जारी कर दिया है। जिसके अंतर्गत मेरठ को 7 अगस्त को अंडर 23 पुरुष व महिला जेवलिन प्रतियोगिता का आयोजन करने की जिम्मेदारी मिली है।
इन प्रतियोगिताओं के आयोजन की लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रो0 चेयरपर्सन श्रीमती शशि सिंह जी ने हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है जिसमे प्राथमिक तौर पर 400 मीटर का स्टैण्डर्ड ट्रैक व प्रतियोगिता से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।
इस अवसर पर DPS स्कूल की डायरेक्टर डॉ आकांशा सिंह ने इस प्रतियोगिता के दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजन के लिए जिला एथलेटिक्स संघ के लिए आभार प्रकट किया।
इस प्रतियोगिता की ऑनलाइन एंट्री ज़िला एथलेटिक्स संघ की वेबसाइट www.daasport.com पर दिनांक 15 जुलाई 2022 से प्रारंभ हो जाएगी और 25 जुलाई 2022 की मध्यरात्रि को बंद हो जाएगी।
We know about your hectic schedule. We also know the only way you truly understand a event is by practicing it in a real environment. This is why we’ve set a playground area that’s full of hours of exercises, questions and challenges. It even has a gaming section.