10/11/2019
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक किया आयोजन
विशेष:- (01). प्रथम उत्तर प्रदेश, द्वितीय उत्तराखंड व तृतीय स्थान दिल्ली प्रदेश ने प्राप्त किया|
(02). 9 से अधिक राज्यों के कुल 700 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया|
मेरठ स्थित वासु फार्म हाउस में चल रहे दो दिवसीय रॉयल चैलेंज कप राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन कर दिया गया उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से कुल 700 से भी अधिक कराटे खिलाड़ियों सहित पैरामिलिट्री फोर्स एवं सीआरपीएफ की टीम ने भी अपनी धमाकेदार प्रस्तुति दी साथी अपने प्रदर्शन एवं कराटे की कलात्मक शैली कुमिते एवं काता में प्रदर्शन कर पदक एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किए|
प्रतियोगिता का शुभारंभ ट्रेडिशनल शोतोकाई फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट अमित गुप्ता, सचिव सिराज अहमद व बिहार कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज कमली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया इस मौके पर विभिन्न राज्यों से कुल 24 से भी अधिक ऑफिशल एवं दो दर्जन से अधिक कोच मौजूद रहे जिनमें मुख्य रूप से सोनू निषाद, अंकुर श्रीवास्तव, विकी यादव, दीपक अग्रवाल, चंद्रवीर सिंह हरिओम शुक्ला, जयपाल सोनकर, राजीव सोनी, वेद प्रकाश पांडे, दिनेश सर, सिराज अहमद, अमर चौहान, सीआरपीएफ फोर्स मालतेश सर, लोकेश राणा, प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतकर अपने प्रदेश का नाम आगे बढ़ाया| उक्त प्रतियोगिता में जनपद मथुरा के कराटे खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में स्वर्ण रजत एवं कांस्य पदक हासिल किया जिनमें मुख्य रूप से अभिषेक, अमन ने स्वर्ण पदक , लक्ष्मी, महरून एवं कृषिव अरोडा ने रजत पदक एवं अरुण देव सारस्वत, आदित्य संवाल, अभय सिंह, विवेक कुमार, मुकुल कुमार, विश्वजीत, गीता, सुमन, नीलम, दीपांशी, वर्षा , डोली, नरेश, दीपक, अपर्णा सिंह, मुस्कान चौधरी एवं प्रणित जैन ने कांस्य पदक जीतकर संतोष किया| टीम मैनेजर के रूप में महिला टीम मैनेजर नूतन पाल एवं पुरुष टीम मैनेजर प्रेम पटेल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| कराटे खेल में अपने अमूल्य योगदान एवं अपनी प्रतिभा को लंबे समय तक बनाए रखने हेतु कराटे के दो उदायीमान खिलाड़ी प्रभात कुमार शर्मा एवं कंचन रानी को कराटे की विशिष्ट उपलब्धि अर्थात कराटे के डिप्लोमा प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया| राष्ट्रीय स्तर के इस कराटे प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने प्रथम उत्तराखंड ने द्वितीय व दिल्ली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया| प्रतियोगिता का केंद्र बिंदु रहे रॉयल चैलेंज जिन्होंने अपने दम से चैंपियंस ट्रॉफी हासिल की जिसमें महिला वर्ग में चैंपियन का खिताब जयंतीका क्षेत्री ने वहीं पुरुष वर्ग में यह खिताब सीआरपीएफ के खिलाड़ी राजीव सोनी ने जीता मुख्य अतिथि के रुप में पधारे बिहार कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अपनी आगामी रिपब्लिक डे कराटे प्रतियोगिता के लिए भी खिलाड़ियों को दिशा निर्देश दिए, जिसमें कि पुरस्कार के रूप में विजई खिलाड़ियों को नगद 25 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी| समापन के मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष माननीय श्री पवन गोयल जी सदा रैफरी मेरठ के सचिव श्री मुकेश मित्तल जी व श्री प्रमोद गुप्ता जी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया|
FAMA ACADEMY
TRADITIONAL SHOTO-KAI KARATE-DO ASSOCIATION MATHURA.