16/04/2025
मंडला जिले और नर्मदा वैली फुटबॉल क्लब के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है!
नर्मदा वैली फुटबॉल क्लब (NVFC) के तीन होनहार खिलाड़ियों - *प्रमोद वाटे, समीर वरकड़े और अजीत कोर्चे* का चयन *अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2024-25* के लिए मध्यप्रदेश टीम में हुआ है। अब ये युवा खिलाड़ी, नारायणपुर (छ.ग.) में राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इन खिलाड़ियों की यात्रा 23 मार्च से जिला - बालाघाट में आयोजित अंतर-जिला फुटबॉल चैंपियनशिप से शुरू हुई थी, जहां उनके बेहतरीन खेल प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। इसके बाद 15 दिनों के राष्ट्रीय कैंप में उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और कौशल के दम पर मध्यप्रदेश की 18 सदस्यीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
सबसे बड़ी बात यह है कि इन तीन खिलाड़ियों के साथ अब इस वर्ष *नर्मदा वैली फुटबॉल क्लब से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों की कुल संख्या 38 हो गई है!*
यह हमारे क्लब और हमारे क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
इस उपलब्धि से न सिर्फ नर्मदा वैली फुटबॉल क्लब का नाम ऊँचा हुआ है, बल्कि पूरे मोहगांव और मंडला जिले का मान बढ़ा है।
यह संस्था, हमारे क्लब के सभी कोच, साथी खिलाड़ी, परिवार और समर्थकों के लिए भी एक जीत है, जिन्होंने इन युवाओं का हमेशा साथ दिया।
*प्रमोद, समीर और अजीत को – इस शानदार सफलता के लिए ढेर सारी बधाईयाँ और शुभकामनाएं!*
साथ ही सभी फुटबॉल प्रशिक्षकों, अभिभावकों, खेल प्रेमियों और समर्थकों को भी दिल से धन्यवाद, जिनकी मेहनत, आशीर्वाद और समर्थन से ये मुकाम हासिल हुआ है।
...