14/04/2025
CSK के खिलाफ टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए ऋषभ पंत की टेस्ट इनिंग की बदौलत LSG ने निर्धारित 20 ओवर में 166/7 का स्कोर खड़ा किया है। 49 गेंद पर 128.57 का स्ट्राइक रेट...4 चौके और 4 छक्के की मदद से 63 रन। 27 करोड़ की भारी-भरकम रकम में बिकने वाले क्रिकेटर का संघर्ष आज सारी दुनिया ने देखा। T-20 में 42 गेंद पर अर्धशतक को क्राइम घोषित किया जाना चाहिए। परंतु लगातार फ्लॉप होने के बाद विकेट पर समय देना जरूरी था। साल 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स 180+ का एक भी स्कोर चेज नहीं कर पाई है। LSG यह आंकड़ा नहीं छू सकी। मैच पूरी तरह चेन्नई सुपर किंग्स की मुट्ठी में ज्यादा नजर आ रहा है। हालांकि CSK की बल्लेबाजी को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। वे आसान टारगेट को भी मुश्किल बनाने में महारत रखते हैं। मार्करम 6, मिचेल मार्श 30 और निकोलस पूरन 8... अगर LSG का टॉप ऑर्डर फेल हो जाता है, तो फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर विराम लग जाता है। आज CSK या LSG...