28/07/2026
पूर्व भारतीय स्पिनर मनिंदर सिंह ने श्रेयस अय्यर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
रविवार, 26 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने T20I सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। ये श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की पहली सीरीज जीत भी थी। इसी के बाद मनिंदर सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने 10 साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि अय्यर एक दिन भारत के कप्तान बनेंगे।
FANCODE के लिए यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए 61 साल के मनिंदर सिंह ने कहा कि अय्यर उन्हें हमेशा से ही एक खास खिलाड़ी लगे थे और उन्हें यकीन था कि वो एक दिन सभी फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करेंगे।
उन्होंने कहा:
"वो एक क्रिकेटर है जिसके बारे में मैंने 10 साल पहले भविष्यवाणी की थी कि वो एक दिन हर फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करेगा। ये मेरा आंकलन था। जब भी मैंने उसे खेलते हुए देखा, मुझे लगा कि उसमें एक अलग ही क्लास है। वो एक खास तरह का खिलाड़ी लगता था। इसीलिए मुझे लगा कि वो सभी फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करेगा। ऐसा नहीं हुआ, लेकिन कोई बात नहीं। वो अभी भी भारत का T20I कप्तान बन गया है। मुझे उससे बहुत उम्मीदें हैं, और मैं हमेशा से उसका सबसे बड़ा शुभचिंतक रहा हूँ।"