सरदारवादी विचारधारा

सरदारवादी विचारधारा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from सरदारवादी विचारधारा, All, Lucknow.

सुप्रिया वर्मा को न्याय दिलाने हेतु सरदार सेना  के सैकड़ों प्रमुख साथी  ुलाई दिन शनिवार को दोपहर 1 बजे अयोध्या कमिश्नरेट...
15/07/2022

सुप्रिया वर्मा को न्याय दिलाने हेतु सरदार सेना के सैकड़ों प्रमुख साथी ुलाई दिन शनिवार को दोपहर 1 बजे अयोध्या कमिश्नरेट पहुंचेंगे।

प्रदेशभर के समस्त न्याय प्रिय साथियों एवं संगठनों से अनुरोध है कि निर्धारित समय पर सभी एकजुट होकर समाज की बेटी सुप्रिया वर्मा को न्याय दिलाने हेतु कमर कस लीजिए क्योंकि भाजपा के एक अदना से कार्यकर्ता को बचाने के लिए अयोध्या पुलिस द्वारा जो गंभीर लांछना मृतक सुप्रिया वर्मा के ऊपर लगाया गया है वह पूरे समाज के लिए असहनीय है।

मैं विशेष अनुरोध करता हूं कि राजनीति में आप चाहे जहां हो लेकिन समाज के सम्मान के लिए सभी न्याय प्रिय साथी एकजुट हो जाओ।

#सुप्रिया_वर्मा_को_न्याय_दो

14/12/2021
जनहित संकल्प यात्रा का काफिला बनारस के अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंच कर डॉक्टर आर यस पटेल व चंद्र शेखर आजाद रावण द्वारा डॉक्ट...
12/12/2021

जनहित संकल्प यात्रा का काफिला बनारस के अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंच कर डॉक्टर आर यस पटेल व चंद्र शेखर आजाद रावण द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

लखनऊ में लगभग 40 सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के बीच बैठक संपन्न, जल्द ही होगा कुछ बड़ा ऐतिहासिक निर्णय..!उत्तर प्रदेश क...
28/11/2021

लखनऊ में लगभग 40 सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के बीच बैठक संपन्न, जल्द ही होगा कुछ बड़ा ऐतिहासिक निर्णय..!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विभिन्न सामाजिक संगठनो एवं राजनीतिक दलों के प्रमुखों की एक आवश्यक बैठक छत्रपति शिवा जी सभागार रामाधीन सिंह उत्सव भवन में सम्पन्न हुई। उपरोक्त बैठक में विधानसभा चुनाव 2022 में उपेक्षित वर्ग की सत्ता/व्यवस्था में समुचित भागीदारी को लेकर बेहद अहम निर्णय लिया गया।

उक्त बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत पीसीएस अधिकारी वी पी सिंह एवं संचालन सरदार सेना के वरिष्ट साथी एवं लेखक सत्येंद्र पटेल प्रखर ने करते हुए सभी संगठन एवं पार्टियों को एक मंच एक बैनर पर आकर सत्ता में भागीदारी हेतु विधान सभा चुनाव 2022 में निर्णायक भूमिका निभाने का आवाहन किया।

इस क्रम में सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल, खटीक महासभा के मुखिया अमित सोनकर, कुशवाहा महासभा के सुनील मौर्य कुर्मी महासभा के पवन पटेल, सरदार पटेल ट्रस्ट के हरिशंकर पटेल, रंगबाज सेना के सुनील पटेल, पासमांदा के मो0 अयूब अंसारी, आम जनता पार्टी के अध्यक्ष हरि भाई पटेल, युवा कुर्मी मंच के अनिल पटेल, किसान नेता तरुण पटेल, किसान संगठन के अध्यक्ष नारायण सिंह, भारत सहयोग संघ समेत दर्जनों संगठनों ने इस सुझाव का स्वागत करते हुए सत्ता पर कब्जा करने हेतु सर्वत्र त्यागते हुए अन्य सामाजिक विचारधारा के संगठनों को शामिल होने का आवाहन किया है।

इस कार्यक्रम में सरदार सेना के प्रमुख दर्जनों पदाधिकारियों ने भी अपनी सहभागिता दिखाते हुए मजबूती से अपनी बातों को रखा।

जल्द ही उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव होगा और सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था में परिवर्तन दिखेगा।

#मिशन_जनहित_संकल्प
#मिशन_जाति_जनगणन_संकल्प_हमारा

जातीय जनगणना एवं वंचितों के संपूर्ण अधिकार पर आधारित पांच प्रमुख मांगों को लेकर 18 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे जनहित संकल्प...
17/10/2021

जातीय जनगणना एवं वंचितों के संपूर्ण अधिकार पर आधारित पांच प्रमुख मांगों को लेकर 18 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे जनहित संकल्प यात्रा का महाअभियान जौनपुर के विधानसभा मड़ियाहूं से प्रारंभ होने जा रहा है ।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

Address

All
Lucknow
226001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सरदारवादी विचारधारा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to सरदारवादी विचारधारा:

Shortcuts

Share