02/07/2026
हर-हर महादेव!
जय बाबा बर्फानी!
पावन श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं तथा शिवभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं।
बाबा बर्फानी के प्रति करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था, हमारी सनातन परंपरा तथा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल हो तथा उन पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखें।
ॐ नमः शिवाय।