Suraj Boundry Blast

Suraj Boundry Blast � हर चौका-छक्का यहाँ होगा BLAST!
� क्रिकेट की ताज़ा खबरें, अपडेट्स और मजेदार मोमेंट्स
� Live Score

आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ IPL 2026 की खिताबी जीत के हीरो रहे विराट...
01/06/2026

आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ IPL 2026 की खिताबी जीत के हीरो रहे विराट कोहली। चेजमास्टर किंग कोहली ओपनिंग करने उतरे और टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाकर ही लौटे। एक बार तो अंपायर ने उन्हें आउट भी दे दिया था लेकिन टीवी अंपायर ने फैसला बदल दिया।
आईपीएल में पिछली बार आरसीबी का सिर्फ 18 वर्षों का खिताबी सूखा खत्म नहीं हुआ था, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग में आरसीबी युग का आगाज था। रजत पाटीदार की अगुआई में आरसीबी ने आईपीएल 2026 का खिताब भी जीत लिया है। लगातार दूसरी बार। आईपीएल इतिहास में पाटीदार तीसरे ऐसे कप्तान बने हैं, जिन्होंने बैक टू बैक टाइटल जीते हैं।
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल के हीरो रहे विराट कोहली। चेजमास्टर किंग कोहली ओपनिंग करने उतरे और छक्के के साथ आरसीबी को फाइनल जिताने के बाद ही लौटे। एक तरफ से विकेट गिरते रहे लेकिन कोहली एक छोर संभाले रखे। अंगद की पांव की तरह। एक बार उन्हें अंपायर ने आउट भी दे दिया लेकिन किंग कोहली को तो विजयी शॉट लगाकर लौटना था। टीवी अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलट दिया और किंग अपनी टीम को खिताब दिलाकर ही वापस लौटा।
156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की पारी के 16वें ओवर में नाटकीय क्षण आया। उस वक्त आरसीबी की जीत महज औपचारिकता मात्र रह गई थी। टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए थे। अब 30 गेंदों में सिर्फ 17 रन चाहिए थे। विराट कोहली 33 गेंदों में 58 रन और जितेश शर्मा 5 गेंदों में 6 रन बनाकर खेल रहे थे l अरशद खान 16वां ओवर लेकर आए। पहली गेंद पर कोहली कोई रन नहीं बना पाए। दूसरी गेंद पर चौका जड़ा।
तीसरी गेंद पर कोहली ने सिंगल लेकर छोर बदला। चौथी गेंद पर जितेश शर्मा रन नहीं बना पाए। पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक रन लिया और स्ट्राइक पर आए विराट कोहली। अरशद के ओवर की आखिरी गेंद। विराट कोहली ने झन्नाटेदार शॉट मारा लेकिन गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने 'शानदार कैच' पकड़ लिया। मैदान अंपायर नितिन मेमन ने उंगली उठा दी। विराट कोहली आउट करार दे दिए गए लेकिन उन्हें इस पर शक था कि कैच को सही तरीके से पकड़ा गया है।
फिर हुई टीवी अंपायर की एंट्री। टीवी अंपायर जयरमन मदनगोपाल ने कैच को कई ऐंगल से देखा। रीप्ले में साफ नजर आया कि गेंद का कुछ हिस्सा जमीन पर टकरा गया था। टीवी अंपायर ने कोहली को नॉट आउट करार दिया। उसके बाद तो किंग कोहली 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाकर आरसीबी को लगातार दूसरा खिताब दिलाकर ही वापस लौटे। उन्होंने छक्के के साथ मैच को समाप्त किया।
उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 3 छक्के जड़े।
उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच की बात करें तो गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। आरसीबी की तरफ से रसिख सलाम ने 3, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट क्रुणाल पांड्या को मिला।
जीत के लिए 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने तूफानी शुरुआत दिलाई। सिर्फ 3.3 ओवर में ही टीम के 50 रन पूरे हो गए। ये किसी भी आईपीएल फाइनल में किसी भी टीम की सबसे तेज फिफ्टी थी।
62 के टीम स्कोर पर वेंकटेश अय्यर 32 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद देवदत्त पड्डीकल भी जल्द ही आउट हो गए। कोहली और कप्तान रजत पाटीदार के बीच साझेदारी जमती, उससे पहले ही पाटीदार आउट हो गए। जल्द ही कुणाल पांड्या भी आउट हो गए। टिम डेविड के रूप में 132 के स्कोर पर आरसीबी को पांचवां झटका लगा।
लेकिन विराट कोहली एक छोर से अपने चिरपरिचित चेजमास्टर वाले अंदाज में खेल रहे थे। आखिरकार उन्होंने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब दिलाया।

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की ...
21/05/2026

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को और पुख्ता कर लिया है।
आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को और पुख्ता कर लिया है। बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में केकेआर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 147 रन बनाए और मेजबान टीम के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे केकेआर ने मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल की दमदार पारियों की मदद से 18.5 ओवर में ही 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही और शुरुआती चार विकेट 41 रनों के स्कोर पर ही आउट हो गए। रयान रिकल्टन ने जहां 7 गेंद में 6 रनबनाए, वहीं उनके जोड़ीदार रोहित शर्मा 13 गेंद में 15 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। नमनधीर ने तीन गेंद में खाता ही नहीं खोला, वहीं सूर्यकुमार यादव एक बार फिर निराश करते हुए 6 दिनों में 15 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए।
तिलक वर्मा ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह बहुत ही कम स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। उन्होंने 32 गेंद में 20 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 62.50 का रहा। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 27 गेंद में 26 रनों की पारी खेली, जबकि अंत में बिल जैक्स ने 7 गेंद में 14 रन बनाए और कार्बिन बॉश ने 18 गेंद में 32 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के जड़े। दीपक चहर ने 7 गेंद में 10 रनों की पारी खेली। इस तरह मुंबई की टीम जैसे-तैसे 20 ओवर में 147 के स्कोर तक पहुंच सकी।
इस मैच में कोलकाता की गेंदबाजों ने पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाया और शानदार गेंदबाजी की। केकेआर ने इस करो या मरो के मुकाबले में कुल 6 गेंदबाजों का उपयोग किया और सभी ने बेहतरीन गेंदबाजी की। सुनील नरेन ने इस मैच में चार ओवर में सिर्फ 13 रन दिए और एक बहुमूल्य विकेट हासिल किया। वहीं. वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 28 रन खर्चे, जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। कार्तिक त्यागी ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं कैमरन ग्रीन ने तीन ओवर की गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए। सौरभ दुबे लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और आज के मैच में भी उन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए। अनुकूल रॉय ने एक ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें काफी किफायती रहे और सिर्फ छह रन खर्चे।
148 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट जल्दी ही आउट हो गया। पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने फिन एलेन को पांच गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटा दिया, जबकि उसके बाद अजिंक्य रहाणे 17 गेंदों में 21 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। वहीं, आज के मैच में मनीष पांडे ने शानदार बल्लेबाजी की और 33 गेंद में 45 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके जड़े और 136.36 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। कैमरन ग्रीन आज के मैच में कुछ कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन 8 गेंद में चार रन बनाए। वहीं रोवमैन पॉवेल ने मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद में 40 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और दो छक्के जड़े। रिंकू सिंह ने पांच गेंद में नौ रनों की पारी खेली, जबकि तेजस्वी दहिया ने 12 गेंद में 11 रन बनाए और अंत में अंकुल अनुकूल रॉय ने चार गेंद में चार रन की पारी खेली।
मनीष पांडे को दिया गया प्लेयर ऑफ द मैच
मुश्किल पिच पर 33 गेंद में 45 रनों की शानदार पारी खेलने वाले मनीष पांडे को आज के मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके जड़े। सही मायने में इस पिच पर मनीष पांडे ही मैच के असली हीरो रहे।
अंत तक लड़े मुंबई इंडियंस के गेंदबाज
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अंत तक लड़े लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में केवल 26 रन दिए और एक विकेट हासिल किया, वहीं दीपक चाहर ने तीन ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया। कार्बिन बॉश ने तीन ओवर में 30 रन दिए और तीन विकेट चटकाए। अल्लाहफर गजनाफर ने चार ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया। हार्दिक पांड्या ने दो ओवर की गेंदबाजी की और 13 रन खर्चे। वहीं, रघु शर्मा ने दो ओवर में 23 रन खर्च कर दिए, जबकि विल जैक्स ने सिर्फ पांच गेंदें की जिसमें सात रन खर्चे। मुंबई की आज के मैच में गेंदबाजी अच्छी रही, लेकिन इसके पास स्कोर ही कम था डिफेंड करने के लिए।

12/05/2026

SRH 72/8 IN 12.2

12/05/2026

SRH 60/7 IN 10.4

12/05/2026

SRH 56/6 IN 10.1

12/05/2026
12/05/2026

SRH 56/5 IN 9.4

12/05/2026

SRH 54/4 IN 9TH

RCB vs MI मैच के दौरान रोमांच की हदें पार हो गई। आखिरी गेंद पर आरसीबी को जीत मिली। मुंबई इंडियंस की हार के गुनहगार राज ब...
11/05/2026

RCB vs MI मैच के दौरान रोमांच की हदें पार हो गई। आखिरी गेंद पर आरसीबी को जीत मिली। मुंबई इंडियंस की हार के गुनहगार राज बावा बने। आखिरी गेंद पर उनसे जो गलती हुई वो मुंबई की हार की वजह बनी।
रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में आखिरी गेंद पर धूल चटाई। आरसीबी को 167 के टारगेट का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर दो रनों की दरकार थी। एमआई के गेंदबाज राज बावा ने आखिरी गेंद पर ऐसी गलती कर दी जिससे मुंबई को इस मैच से हाथ धोना पड़ा। वह मुंबई की हार के गुनहगार बने। मुंबई यह मैच हारन के साथ-साथ आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो गई है। उनके साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स की भी लुटिया डूबी है। अब प्लेऑफ की दौड़ में 8 टीमें है। आरसीबी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है। आईए जानते हैं RCB vs MI मैच की आखिरी गेंद पर क्या हुआ?
राज बावा कैसे बने विलेन.....
आरसीबी को आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रनों की दरकार थी। पहली पांच गेंदों पर राज बावा ने काफी अच्छी गेंदबाजी करने की कोशिश की, उन्हें आखिरी गेंद पर अपना सब कुछ झोंक देना था। स्ट्राइक पर रसिक सलाम थे।
राज बावा ने आखिरी गेंद रसिक सलाम के बैट के आगे डाली। आरसीबी के बल्लेबाज की नजरें सिर्फ एक रन लेकर मैच टाई कराने पर थी। रसिक ने इस वजह से हल्के हाथों से सामने की तरफ शॉट खेलकर एक रन दौड़ना चाहा। गेंद सीधा गेंदबाज राज बावा के हाथों की तरफ गई, मगर फॉलोथ्रू में वह गेंद को पकड़ नहीं पाए।
गेंद राज बावा के हाथों में लगकर लॉन्ग ऑन की दिशा में गई और आरसीबी के बल्लेबाजों को दो रन दौड़ने का मौका मिला। जब तक थ्रो विकेट कीपर के दस्तानों तक पहुंचता रसिक सलाम वापस लौट चुके थे।
अगर राज बावा फोलोथ्रू में गेंद को पकड़ लेते तो आरसीबी को एक रन भी नहीं मिलता और मुंबई इंडियंस इस रोमांचक मैच में 1 रन से जीत दर्ज कर सकती थी। भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी ओवर में पलटी बाजी
आरसीबी को आखिरी ओवर में 15 रनों की दरकार थी। रोमारियो शेपर्ड पहली तीन गेंदों पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाए, इस दौरान उन्होंने अपना विकेट भी गंवाया। शेपर्ड के आउट होने के साथ हर कोई आरसीबी की जीत की उम्मीद खो चुका था। हालांकि भुवनेश्वर कुमार ने चौथी गेंद पर छक्का लगाकर मैच में जान फूंक दी। अगली गेंद पर उन्होंने एक रन लिया और बचा हुआ काम रसिक सलाम ने कर दिखाया। इस तरह आरसीबी ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज की।

09/05/2026

GT 229/4 IN 20

Address

Shivpur, Kotdwar
Kotdwara
246149

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Suraj Boundry Blast posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category