NPAI - National Players Association Of India

NPAI - National Players Association Of India NPA Of India is Association for All Indian Players.

02/11/2017
हमारी भारतीय क्रिकेट टीम बेशक यह मैच हार गई हो,पर पूरी सीरीज में हमारी भारतीय क्रिकेट टीम ने जिस प्रकार का खेल दिखाया वो...
31/03/2016

हमारी भारतीय क्रिकेट टीम बेशक यह मैच हार गई हो,पर पूरी सीरीज में हमारी भारतीय क्रिकेट टीम ने जिस प्रकार का खेल दिखाया वो अव्वल दर्जे का था ॥

मोहाली। टी 20 वर्ल्ड में 27 मार्च को मोहाली के बिंद्र स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए हाई वोल्टेज मुकाबले म...
29/03/2016

मोहाली। टी 20 वर्ल्ड में 27 मार्च को मोहाली के बिंद्र स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए हाई वोल्टेज मुकाबले में विराट कोहली की विस्फोटक और मैच जिताऊ पारी को हर कोई लंबे समय तक याद रखेगा। भारत की जीत के हीरो कोहली रहे और पूरे देश में उनकी जय-जयकार हुई। लेकिन इस मैच के बाद कोहली की जितनी प्रशंसा हुई अब उनपर पर एक आफत आने वाली है। हालांकि यहां डरने की कोई बात नहीं है। दरअसल इस मैच के बाद फिल्मकार और समाजसेवी पी उल्लास ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने मोहाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि विराट कोहली सहित कई क्रिकेटर जो अपने हेलमेट में तिरंगा लगाते हैं वो गलत है। इससे तिरंगे का अपमान होता है। उनका तर्क था कि जिस मैदान पर खेल के दौरान खिलाड़ी थुकते हैं उसी मैदान हेलमेट रखते हैं(जब हेलमेट नहीं पहने होते हैं)। ऐसा करना तिरंगे की शान के खिलाफ है। इसको लेकर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। अगर यह मामला आगे बढ़ता है तो फिर विराट कोहली सहित कई क्रिकेटर अपने हेलमेट में तिरंगा लगाने से वंचित हो जाएंगे। फिलहाल कोहली अपने हेलमेट पर तिरंगा लगाते हैं। आप को बता दें कि इससे पहले पी उल्लास ने टी 20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा गाए गए राष्ट्रगान को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने शिकायत में दलिल दी थी कि अमिताभ बच्चन ने तय समय में राष्ट्रगान नहीं गाया था।

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और मि.परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को सलाम किय...
28/03/2016

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और मि.परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को सलाम किया है। दरअसल इन दोनों सुपरस्टार्स ने भारत में जारी टी-20 विश्व कप में रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ हुए मुकाबले में भारतीय टीम की हारती पारी को जीत में बदलने वाले क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली की जमकर तारीफ की।

अमिताभ ने युवा क्रिकेट खिलाड़ी को प्रतिभाशाली करार दिया। टूर्नामेंट में रविवार को मोहाली के पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम (पीसीए) हुए मुकाबले में भारत ने आस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आमिर ने इस जीत के बाद ट्वीट किया, "क्या पारी थी। विराट को सलाम। यह पारी मैराथन, शतरंज और तीरंदाजी का मिश्रण था।" अमिताभ ने भी तारीफ करते हुए ट्वीट किया, "विराट आप प्रतिभाशाली हो। आपकी प्रतिभा अनंत है। आज (रविवार) के लिए शुक्रिया। आपके जीवन में ऐसे अवसर आते रहें।" अमिताभ ने हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व की भी तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया, "धोनी आपको ढेर सारी बधाइयां। आपके नेतृत्व का एक और बेहतरीन उदाहरण। कितना कुछ सीखने लायक है आपसे।" हाल ही में अमिताभ बच्चन को फिल्म 'पीकू' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। फिल्म में उन्होंने दीपिका पादुकोण के बूढ़े पिता का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों से खूब सरहाना हासिल हुई थी। फिल्म में निभाए गए दीपिका की भूमिका को भी दर्शकों से काफी पसंद किया था। इनके अलावा बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' के लिए बेस्ट अभिनेत्री के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

मुम्बई। कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल के लिए मुंबई...
28/03/2016

मुम्बई। कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल के लिए मुंबई पहुंची। भारत को गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा सेमीफाइनल मैच यहीं खेलना है। सोमवार दोपहर टीम मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंची।

टीम के खिलाड़ी हार्दिक पंड्या, युवराज सिंह, आशीष नेहरा, रविन्द्र जडेजा, विराट कोहली, धौनी, पवन नेगी, जसप्रीत बुमराह, रविचन्द्रन अश्विन, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, सुरेश रैना के साथ टीम का सहयोगी स्टाफ मुंबई पहुंचा।

28/03/2016

नई दिल्ली, 28 मार्च (CNMSports): हाशिम अमला (नाबाद 56) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने सोमवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर अपने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप अभियान का विजयी अंत किया।टी-20 वर्ल्ड कप के अंतिम ग्रुप मैच में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 121 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे उसने 17.4 ओवर में महज दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। अमला के अलावा दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने 31 और अब्राहम डिविलियर्स ने नाबाद 20 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से सुरंगा लकमल विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज रहे। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (9) 15 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद डू प्लेसिस और अमला ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत लगभग तय कर दी। डू प्लेसिस को 75 के स्कोर पर लकमल ने पवेलियन भेजा। इसके बाद मैदान पर आए डिविलियर्स ने अमला का साथ दिया और 47 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिला कर पवेलियन लौटे। अमला ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 52 गेंदों का सामना किया और पांच चौके, एक छक्का लगाया। वहीं, डिविलियर्स ने अपनी पारी में 12 गेंदें खेलते हुए दो छक्के लगाए। उनकी पारी में एक भी चौका शामिल नहीं था। खिताब बचाने के इरादे से इस विश्व कप में उतरी श्रीलंका अपने अंतिम मैच में जीत का स्वाद नहीं चख पाई। टीम पूरे विश्व कप में हर क्षेत्र में जूझती दिखी। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को कार्यवाहक कप्तान दिनेश चांडीमल (21) और तिलकरत्ने दिलशान (36) ने तेज शुरुआत तो दी, लेकिन टीम इस शानदार शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में 45 रन जोड़े। कप्तान मैथ्यूज चोट की वजह से श्रीलंका की टीम में शामिल नहीं थे।श्रीलंका के चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए। दिलशान और चांडीमल के अलावा मिलिंदा श्रीवर्धने (15) और दासुन सनक ने नाबाद 20 रनों की पारी खेली। कोई और बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया और जल्दबाजी में अपने विकेट गंवाते रहे। पूरी टीम 19.3 ओवर में 120 रनों पर ही ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केल एबॉट, एरॉन फांगिसो और फरहान बेहरदीन ने दो-दो विकेट लिए। डेल स्टेन और इमरान ताहिर को एक-एक विकेट मिला जबकि दो बल्लेबाज रन आउट हुए। एरॉन फांगिसो को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

नई दिल्ली। आईपीएल की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने अगले महीने से शुरू होने जा रहे लीग के नौंवे सत्र के लिए टीम इंडिया के पूर...
28/03/2016

नई दिल्ली। आईपीएल की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने अगले महीने से शुरू होने जा रहे लीग के नौंवे सत्र के लिए टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को कप्तान बनाया है। जहीर लगातार दूसरे वर्ष आईपीएल में दिल्ली की तरफ से खेलेंगे। जहीर को कप्तान बनाए जाने के बारे में दिल्ली के मेंटर और टीम इंडिया के पूर्व भरोसेमंद खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने कहा कि जहीर एक शानदार गेंदबाज हैं और उन्होंने लंबे समय तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। भारतीय क्रिकेट के बारे में थोड़ी सी भी जानकारी रखने वाला यह भली भांति जानता है कि जहीर किस स्तर के खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमेशा अपने खेल से खुद को साबित किया है। वह एक बड़े कद के खिलाड़ी हैं और उन्हें टीम के कप्तानी पद की जिम्मेदारी सौंपा जाना वाकई स्वागत योग्य कदम है।

द्रविड़ ने कहा कि जहीर शानदार खिलाड़ी होने के साथ ही काफी अनुभवी हैं और उनकी टीम में उपस्थिति टीम के अन्य खिलाडियों के लिए प्रेरणादायी है। टीम के सभी खिलाड़ी उनका सम्मान करते हैं और बतौर कप्तान उनकी नियुक्ति आगामी सत्र के लिए हमारे लिए सकारात्मक बात होगी। मैं उन्हें कप्तान बनने पर बधाई और टीम को आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

28/03/2016

हमारे NPA Of India के चेयरमैन #विभु जी का कहना हैं कि :

#विराट_कोहली अगर इसी तरह दृढ़संकल्प और निष्ठा के साथ खेलते रहे तथा शर्मा,धवन और रैना कुछ मेहनत करे तो #फाइनल हम ही जीतेंगे ।।

28/03/2016

मेलबोर्न। भारत के खिलाफ विश्वकप में हार से निराश आस्ट्रेलियाई टीम के कोच डैरेन लेहमैन ने कहा कि टीम का विश्वकप से पहले ज्यादा टी-20 मुकाबले ना खेलना इस टूर्नामेंट में हमारी हार की मुख्य वजह रही। अगला टी-20 विश्वकप की मेजबानी आस्ट्रेलिया करेगा और कोच लेहमैन ने कहा कि हम इस विश्वकप से पहले अधिक टी-20 मैच नहीं खेल पाए थे और मुझे लगता है कि यह टूर्नामेंट में टीम की हार की मुख्य वजह रही। टीम को अगला विश्वकप वर्ष 2018 में खुद की मेजबानी में खेलना है और हम इसे लेकिर अभी से गंभीर हैं और इससे पहले ज्यादा से ज्यादा टी-20 मुकाबले खेलना चाहते हैं।

मोहाली। टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने करो या मरो के मुकाबले में जीत के साथ विश्वकप सेमीफाइनल का टिकट दिलाने...
28/03/2016

मोहाली। टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने करो या मरो के मुकाबले में जीत के साथ विश्वकप सेमीफाइनल का टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनकी संयमित पारियों के साथ ही टीम को विराट की आक्रामकता की भी बहुत जरूरत है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में विराट के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए नाबाद 67 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाने वाले धोनी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि मैंने विकेट के दूसरे छोर पर खड़े होकर विराट की बल्लेबाजी का लुत्फ उठाया हो। वह पिछले दो-तीन साल से लगातार बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं और अपने खेल में लगातार सुधार कर रहे हैं।

उनके अंदर टीम के लिए रन बनाने की भूख है। कैप्टन कूल ने साथ ही बाकी खिलाड़ियों को सलाह भी दी कि अब उन्हें भी आगे आकर भूमिका निभानी होगा। उन्होंने कहा कि हम हमेशा विराट के कंधों पर ही सारा दारोमदार नहीं डाल सकते हैं, अन्य बल्लेबाजों को भी आगे आकर बेहतर प्रदर्शन करना होगा। ऐसा नहीं है कि बाकी बल्लेबाज योगदान नहीं दे रहे हैं बल्कि विराट को छोड़कर सभी अपनी क्षमता का केवल 60-65 प्रतिशत योगदान ही दे पा रहे हैं। कप्तान ने कहा कि इस विकेट पर 161 रनों का लक्ष्य मुश्किल था लेकिन टीम ने यह कर दिखाया। विकेटों के बीच दौड़ आधुनिक क्रिकेट का प्रमुख पहलू है। दबाव के क्षणों में एक या दो रन चुराकर आप दबाव बना सकते हैं। धोनी ने मैन आफ द मैच रहे विराट के पहले से अधिक संयमित व्यवहार को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि उनमें अंदर से ही आक्रामकता भरी है लेकिन समय के साथ जिस तरह से उनमें नियंत्रण देखने को मिला है उसने विराट को अपना खेल निखारने में काफी मदद भी की है।

28/03/2016

अपने WhatsApp पर Cricket Score की जानकारी पाने के लिये संपर्क करें ।।
+919098976333

India's Squad for Asia Cup & ICC World T20 2016देखते हैं क्या कर पाते हैं हमारे खिलाड़ी   में ।।
28/03/2016

India's Squad for Asia Cup & ICC World T20 2016

देखते हैं क्या कर पाते हैं हमारे खिलाड़ी में ।।

Address

Dumarkachhar
Korba
495449

Telephone

7000086604

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NPAI - National Players Association Of India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share