05/08/2022
खूंटी जिला फुटबॉल संघ के तत्वधान में आज दिनांक 5 अगस्त 2022 को खूंटी जिला फुटबॉल लीग सत्र 22 -23 का उद्घाटन संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।आज का उद्घाटन मैच एसटी क्लब कानाड़ी बनाम न्यू एफसी क्लब सोनदारी तोरपा के बीच में खेला गया, जिसमें एसटी क्लब कानाडी 3-2 से विजय रही। मैच के पहले हाफ के 11वे मिनट में निरंजन प्रधान के द्वारा बेहतरीन गोल किया गया वही सुलेमान सांगा के द्वारा मैच के 16 मिनट एवं 23 वे मिनट में गोल दागा गया, वहीं न्यू एफसी क्लब सोनदारी ने मैच के दूसरे हाफ में 38वे मिनट में विकास नायक और 45 मिनट में रंजन नायक के द्वारा गोल किया गया। वापसी का बराबरी के पूरी जो लगाई और मैच को काफी रोमांच तक ले गए। इस प्रकार एसटी क्लब कनाडी 3 -2 से विजय रही । आज के मैच के निर्णायक के रूप राकेश रोशन आईनद, ऋतिक रोशन कुमार, कृति वास मुंडा एवं आनंद कौनगाड़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उद्घाटन समारोह में संघ के अध्यक्ष पीटर कौनगाड़ी ,कार्यकारी अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, सचिव चंद्रदेव सिंह, कोषाध्यक्ष तुलसी टोपनो सुनील नायक, राम जन मुरूम ,मनीष कुमार, राकेश सेठ, एवं एसोसिएशन के रेफरीगण उपस्थित थे । कल का मैच राजा कुंजाला बनाम चिकोर मंनदरु टोली के बीच 2 बजे से खेला जाएगा ।