31/01/2025
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने पर प्रतिष्ठित सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया. पिछले दिनों जसप्रीत बुमराह को आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था. आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए जसप्रीत बुमराह के अलावा इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को नॉमिनेट किया था, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज ने तीनों को पछाड़ते हुए अवॉर्ड अपने नाम कर लिया.