14/09/2026
शारदा देवी उजियार साह मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता।
बेगूसराय के अनिकेत रंजन सीनियर वर्ग में ओवर ऑल विजेता , अंडर 15 बालक वर्ग में खगड़िया के रूद्रवीर सिंह एवं अंडर 15 बालिका वर्ग में बेगूसराय की इशिका अंडर 11 बालक वर्ग में जमुई के अभिराज शौर्य एवं बालिका वर्ग में पूर्णिया की आकृति नव्या विजेता बने।
खगड़िया जिला भारत्तोलन संघ के सचिव संतोष कुमार ने बताया कि जय खगड़िया शतरंज क्लब के तत्वाधान में शारदा देवी उजियार साह मेमोरियल एक दिवसीय ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शहर के नगर पालिका रोड स्थित आमंत्रण बैंक्विट हॉल में किया गया। जिसमें बिहार के 18 जिले क्रमशः बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, लखीसराय, मुंगेर, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, नालंदा, भागलपुर, जमुई, लखीसराय, गया, कटिहार, सीतामढ़ी, भोजपुर एवं कोलकाता के खिलाड़ियों ने शतरंज प्रतियोगिता में भाग लिया। इस शतरंज प्रतियोगिता के खेल का उद्घाटन सदर प्रखंड खगड़िया के प्रखंड विकास पदाधिकारी पूरन साहू डीपीआरओ खगड़िया एवं दरभंगा के युवा खिलाड़ी अंश चौधरी ने शतरंज के मोहरे की चाल चलकर किया । प्रतियोगिता के 6 चक्र की समाप्ति पश्चात बेगूसराय के अनिकेत रंजन साढे पांच अंक प्राप्त कर सीनियर वर्ग में विजेता, वहीं मधेपुरा के समीर वर्धन उप विजेता, अंडर 15 बालक वर्ग में खगड़िया के रूद्रवीर सिंह विजेता, अनी परमार उपविजेता, अंडर 15 बालिका वर्ग में बेगूसराय की इशिका विजेता, सहरसा की चंचल कुमारी उपविजेता, अंडर 11 बालक वर्ग में जमुई के अविराज शौर्य विजेता, लखीसराय के कृष्ण कुमार अप विजेता, अंडर 11 बालिका वर्ग में पूर्णिया के आकृति नव्या विजेता, राधा रानी उपविजेता, बेस्ट महिला वर्ग में खगड़िया की तनु कुमारी विजेता, बेगूसराय की गीतांजलि कुमारी उपविजेता, वेटरन वर्ग में मनोज कुमार राय, बेस्ट खगड़िया में शुभम कुमार विजेता, मयंक कुमार उपविजेता बने।सबसे युवा खिलाड़ी में खगड़िया के दृष्टि कुमारी को बेस्ट यंगेस्ट पुरस्कार दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मानसी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, विशिष्ट अतिथि खगड़िया जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश रोशन एवं अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा सीनियर वर्ग में प्रथम से दसवीं रैंक, अंडर 15 बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम से चतुर्थ,अंडर 11 बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम से चतुर्थ रैंक आने वाले उपर्युक्त सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व नगद पुरस्कार तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खगड़िया जिला के शतरंज क्रान्ति दुत एंव नशा मुक्त भारत व जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव अनिल कुमार व संयुक्त सचिव आशुतोष कुमार के अलावे अन्य जिलों के प्रतिभागी गण व खेल प्रेमी उपस्थित थे। उक्त शतरंज प्रतियोगिता का संचालन जय खगड़िया शतरंज क्लब के सचिव खगड़िया के प्रशिक्षक व अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी सह वरिष्ठ राष्ट्रीय शतरंज निर्णायक जे के जवाहर एवं मुख्य निर्णायक फिडे आर्बिटर चंद्र राज थे।
जय खगड़िया चेस्ट क्लब।