Khagaria District Cricket Association

Khagaria District Cricket Association Cricket match

खगड़िया जिला क्रिकेट लीग का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है जिसको भी अपना या अपने टीम का पंजीकरण करवाना है वो JNKT स्टेडियम ...
11/08/2026

खगड़िया जिला क्रिकेट लीग का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है जिसको भी अपना या अपने टीम का पंजीकरण करवाना है वो JNKT स्टेडियम स्थित जिला कार्यालय से संपर्क करें !
9308604189 - Dev Raj Kumar {सचिव,KDCA}

जिला में 18 सितंबर से शुरू होंगी लीग प्रतियोगिताएं
28/07/2026

जिला में 18 सितंबर से शुरू होंगी लीग प्रतियोगिताएं

जिला में 18 सितंबर से शुरू होंगी लीग...

दैनिक भास्करखगड़िया27-07-2026जिला में 18 सितंबर से शुरू होंगी लीग प्रतियोगिताएंभास्कर न्यूज| खगड़ियाजेएनकेटी स्टेडियम मे...
28/07/2026

दैनिक भास्कर

खगड़िया

27-07-2026

जिला में 18 सितंबर से शुरू होंगी लीग प्रतियोगिताएं

भास्कर न्यूज| खगड़िया

जेएनकेटी स्टेडियम में रविवार को खगड़िया जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। बैठक में जिले में क्रिकेट के विकास, आगामी सत्र की प्रतियोगिताओं, खिलाड़ियों के पंजीकरण और डिजिटल स्कोरिंग व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अध्यक्ष बाबूलाल शौर्य निजी कारणों से उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने वर्चुअल माध्यम से क्लब पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आगामी सत्र को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष बिनोद कुमार ने की। आमसभा में तय किया गया कि सत्र 2026-27 के लिए खिलाड़ियों एवं क्लबों का पंजीकरण 1 से 20 अगस्त तक सामान्य शुल्क के साथ होगा, जबकि 21 से 25 अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सभी संबद्ध क्लबों और खिलाड़ियों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की गई।

बैठक में आगामी 18 सितंबर से सुपर डिवीजन, ए डिवीजन और बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिताएं शुरू कराने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों के पंजीकरण व नवीनीकरण शुल्क तय किए गए। खिलाड़ियों और आयोजकों की सुविधा को देखते हुए डिजिटल स्कोरिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा स्कोरिंग कंपोजिंग मानदेय बढ़ाने पर भी सहमति बनी। सत्र 2026-27 के क्रिकेट कैलेंडर को अंतिम रूप देने और जिले में नई क्रिकेट गतिविधियों के आयोजन पर भी चर्चा हुई। बैठक में सचिव देवराज कुमार, कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार, संयुक्त सचिव संतोष कुमार, बीसीसीआई लेवल-ए कोच करमवीर कुमार क्लबों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सभी सदस्यों ने प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देने और पारदर्शी व व्यवस्थित क्रिकेट संचालन को ले मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

वार्षिक आम सभा (Annual General Meeting) की सूचना 📢🏆सभी संबद्ध क्लबों के अध्यक्ष/सचिव एवं जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियो...
04/07/2026

वार्षिक आम सभा (Annual General Meeting) की सूचना 📢🏆

सभी संबद्ध क्लबों के अध्यक्ष/सचिव एवं जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि खगड़िया जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा (AGM) की बैठक दिनांक 26 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे जिला क्रिकेट संघ कार्यालय, खगड़िया में आयोजित की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता संघ के माननीय अध्यक्ष श्री Babulal Shorya शौर्य करेंगे।

अतः सभी संबद्ध क्लबों के अध्यक्ष एवं अधिकृत प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें।

बैठक का कार्यसूची (Agenda)

1. अध्यक्षीय संबोधन एवं स्वागत भाषण।
2. पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि।
3. घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं एवं जिला टीम के प्रदर्शन की समीक्षा।
4. जिला क्रिकेट लीग की समीक्षा एवं सुझाव।
5. चयन समिति (Selection Committee) के कार्यों की समीक्षा।
6. संघ के आय-व्यय विवरण एवं वार्षिक लेखा प्रतिवेदन की प्रस्तुति एवं अनुमोदन।
7. नए सत्र की जिला क्रिकेट लीग के आयोजन पर विचार एवं निर्णय।
8. जिला चयनकर्ताओं (Selectors) की नियुक्ति/पुनर्नियुक्ति पर चर्चा एवं निर्णय।
9. क्लब पंजीकरण (Club Registration) एवं खिलाड़ी पंजीकरण (Player Registration) की तिथि निर्धारण।
10. आयु वर्ग प्रतियोगिताओं (U-14, U-16, U-19 एवं सीनियर) के आयोजन पर विचार।
11. जिला क्रिकेट के विकास एवं आधारभूत संरचना से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा।
12. विभिन्न क्लबों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर विचार।
13. अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय।
14. धन्यवाद ज्ञापन।

विशेष निर्देश
* प्रत्येक संबद्ध क्लब से अध्यक्ष अथवा अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
* बैठक में भाग लेने वाले प्रतिनिधि अपना परिचय पत्र एवं क्लब प्राधिकरण पत्र साथ लाएँ।
* बैठक में लिए गए निर्णय सभी संबद्ध क्लबों पर लागू होंगे।

दिनांक: 04 जुलाई 2026

स्थान: खगड़िया जिला क्रिकेट संघ कार्यालय

आदेशानुसार :-
Dev Raj Kumar
सचिव {खगड़िया जिला क्रिकेट संघ, खगड़िया}
Khagaria District Cricket Association Bihar State Sports Authority - BSSA श्रेयसी सिंह

28/02/2026

खगड़िया सीनियर मेन्स टीम घोषित, 20 फरवरी को सुपौल से पहला मुकाबलाबिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित बीसीए सीनियर मे...
19/02/2026

खगड़िया सीनियर मेन्स टीम घोषित, 20 फरवरी को सुपौल से पहला मुकाबला

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित बीसीए सीनियर मेन्स वन डे ट्रॉफी के लिए खगड़िया जिला क्रिकेट संघ ने पहले मुकाबले हेतु 16 सदस्यीय सीनियर मेन्स क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। बताते चलें कि खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बाबूलाल शौर्य (विधायक) ने बताया कि जिला लीग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से चयन शिविर के बाद अंतिम टीम का गठन किया गया।
चयनित खिलाड़ी
1. भारत (कप्तान)
2. हर्षित आनंद (विकेट कीपर, उपकप्तान)
3. कुंदन निषाद
4. गोलू कुमार
5. आदित्य ख़ुशी
6. साजन
7. हेमंत हिमांशु
8. विश्वप्रिय
9. राजा विशाल
10. विश्वजीत गोपाला
11. मो सारिक
12. प्रियेश कुमार
13. सचिन तोमर
14. प्रिंस कुमार
15. विश्वजीत कुमार (विकेट कीपर)
16. अमन कुमार
सुरक्षित (स्टैंडबाय) खिलाड़ी:
1. उत्कर्ष आनंद (विकेट कीपर)
2. सूरज कुमार
3. राहुल सिंह
4. अजय कुमार
जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने बताया कि जिला लीग मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 46 खिलाड़ियों की प्रारंभिक सूची जारी की गई थी। चयन शिविर में प्रदर्शन के आधार पर 16 सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जबकि 4 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के रूप में रखा गया है।

चयन प्रक्रिया के लिए तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया था, जिसमें चेयरमैन के रूप में पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद, सदस्य के रूप में पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी मो. जावेद अली तथा एनआईएस कोच करमवीर कुमार शामिल थे।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज कुमार ने बताया कि खगड़िया का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बेगूसराय टाउनशिप स्टेडियम में सुपौल जिला के विरुद्ध खेला जाएगा। दूसरा मैच 28 फरवरी को समस्तीपुर जिला से, तीसरा मुकाबला 2 मार्च को सहरसा जिला से तथा अंतिम लीग मैच 3 मार्च को बेगूसराय जिला के साथ खेला जाएगा।

संघ के उपाध्यक्ष बिनोद कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगे चलकर रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के लिए किया जाता है, जिससे खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

चयन शिविर के दौरान पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी रोहित सिंहा, राजेश कुमार, पिंकेश यादव, सुदर्शन कुमार सहित कई गणमान्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

खगड़िया जिला सुपर डिवीज़न क्रिकेट लीग का फाइनल संपन्न।फाइनल मुकाबले में वाईसीसी खगड़िया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलसी...
04/02/2026

खगड़िया जिला सुपर डिवीज़न क्रिकेट लीग का फाइनल संपन्न।
फाइनल मुकाबले में वाईसीसी खगड़िया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलसीए खगड़िया को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित जिला सुपर डिवीज़न क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला आज जेएनकेटी स्टेडियम, खगड़िया में खेला गया। मुकाबले का उद्घाटन खगड़िया सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं प्रतीकात्मक बल्लेबाजी कर किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एलसीए खगड़िया ने 35 ओवर में 220 रन बनाए। जवाब में वाईसीसी खगड़िया ने 29.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
✨मुख्य प्रदर्शन
राहुल सिंह – 67 रन
राजा विशाल – नाबाद 56 रन
विश्वजीत गोपाल – 37 रन
सचिन तोमर – 3 विकेट

विजेता ट्रॉफी वाईसीसी खगड़िया को जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष बिनोद कुमार ने प्रदान की।
बेस्ट बल्लेबाज – राजा विशाल व विश्वजीत गोपाल
मैन ऑफ द सीरीज – कुंदन निषाद (डीसीसी गोगरी)

इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठ खिलाड़ी, कोच एवं बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

जिला लीग रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त 2025 से 20 अगस्त 2025 तक।
15/07/2025

जिला लीग रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त 2025 से 20 अगस्त 2025 तक।

𝗔 𝗵𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝗶𝗰 𝗺𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 𝗶𝗻 𝘁𝗵𝗲  👏 👏𝙏𝙖𝙡𝙚𝙣𝙩 𝙢𝙚𝙚𝙩𝙨 𝙤𝙥𝙥𝙤𝙧𝙩𝙪𝙣𝙞𝙩𝙮 𝙞𝙣𝙙𝙚𝙚𝙙 🤗Vaibhav Suryavanshi becomes the youngest player ever to be...
26/11/2024

𝗔 𝗵𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝗶𝗰 𝗺𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 𝗶𝗻 𝘁𝗵𝗲 👏 👏
𝙏𝙖𝙡𝙚𝙣𝙩 𝙢𝙚𝙚𝙩𝙨 𝙤𝙥𝙥𝙤𝙧𝙩𝙪𝙣𝙞𝙩𝙮 𝙞𝙣𝙙𝙚𝙚𝙙 🤗

Vaibhav Suryavanshi becomes the youngest player ever to be sold at the !

Congratulations young𝙨𝙩𝙖𝙧

Here's how the 13-year-old Vaibhav Suryavanshi - the youngest ever player to be bought in the auction - joined 👌 👌

Address

J. N. K. T +2 SCHOOL
Khagaria
851204

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khagaria District Cricket Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share