08/12/2025
दिवंगत अभिनेता और बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र अगर आज हमारे बीच होते तो वह 8 दिसंब को अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट करते। जिसके लिए पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा था लेकिन 24 नवंबर को उनके निधन ने सबको तोड़कर रख दिया। फैंस को तो धक्का लगा ही। परिवार का हर एक सदस्य भी बिखर गया। अब उनके भतीजे और एक्टर अभय देओल ने एक भावुक पोस्ट किया है।
अभय देओल ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के साथ बचपन की अपनी एक फोटो और एक याद साझा की है। उन्होंने बताया कि जब वह परेशान थे और धर्मेंद्र ने उन्हें बुलाया था और तस्वीर के लिए 'रोशनी की ओर देखने' के लिए कहा था। उन्होंने लिखा कि वह अपने समय आने पर एक बार फिर उनसे ये शब्द सुनने के लिए उत्सुक हैं।