17/09/2025
कराटे खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
आज दिनांक 16 सितंबर को करनाल जिला में कराटे खेल महाकुंभ का ट्रायल लिया गया ।जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी दिनों में होने वाली राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 में भाग लेंगे । खिलाड़ियों का चयन श्रीमान प्रमोद कुमार (सेक्रेटरी जिला कराटे संघ करनाल) श्रीमान महेंद्र ठाकुर (प्रेसिडेंट जिला कराटे संघ करनाल) द्वारा लिया गया ।इनके साथ साथ ऑफिशल (रेफरी व जज) अमित कुमार, आरती देवी, कुशल, निशान, आमना, आशीष आदि ने अपना सहयोग दिया । कराटे खेल महाकुंभ में यूनाइटेड स्पोर्ट्स कराते अकैडमी इंद्री करनाल के बच्चों ने भाग लेकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों में अमित, आरती, सुमित कुमार, ज्योति, साक्षी, खुशहाल, गुरसेव आदि रहें।अब यह खिलाड़ी आगामी दिनों में होने वाले राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 में भाग लेंगे ।