गुड़ला गढ क्रिकेट

गुड़ला गढ क्रिकेट Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from गुड़ला गढ क्रिकेट, Sports Club, Karauli.

यह पेज गुड़ला गढ में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओ एवं गुड़ला गढ वारियर्स टीम के लिए है, गुड़ला गढ एक बहुत विशाल गांव है जिसमें कई छोटे बडे पुरा पट्टे बसे है जो सभी मिलकर गुड़ला गढ खेडे का निर्माण करते है,

गुड़ला गढ टीम के स्टार क्रिकेटर योगेश बैंसला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए,ईश्वर दीर्घायु प्रदान करे !
10/02/2025

गुड़ला गढ टीम के स्टार क्रिकेटर योगेश बैंसला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए,
ईश्वर दीर्घायु प्रदान करे !

Happy Birthday captain ♥️गुड़ला गढ टीम के स्टार कप्तान अमृत बैंसला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए,ईश्वर दीर्घायु प्रदान ...
10/02/2025

Happy Birthday captain ♥️
गुड़ला गढ टीम के स्टार कप्तान अमृत बैंसला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए,
ईश्वर दीर्घायु प्रदान करे !

24/01/2025

सकरघटा टूर्नामेंट में अलीपुरा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश, टीम 2025 में दूसरी बार खेलेगी सेमीफाइनल,
कप्तान अमृत बैंसला ने टीम की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए टीम के प्रदर्शन को सराहा !

गुड़ला गढ टीम बनी उपविजेता,पटोंदा में चल रही एकल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मेजबान टीम पटोंदा से गुडला ...
10/01/2025

गुड़ला गढ टीम बनी उपविजेता,
पटोंदा में चल रही एकल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मेजबान टीम पटोंदा से गुडला टीम को हार का सामना करना पडा,
फाइनल मैच में टीम के स्टार क्रिकेटर रामजीत बैंसला ने 31 गेंद पर 70 रन की शानदार पारी खेली, मगर मेजबान टीम पटोंदा के कप्तान गौरव नाहरवाल ने 40 बाॅल में 92 रन की शानदार पारी की बदौलत अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई,
गुड़ला गढ टीम अपना तीसरा एकल टूर्नामेंट खेल रही थी और तीसरे ही टूर्नामेंट में फाइनल तक पहुंच गई, आप भी गुड़ला गढ के इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दे सकते है !

गुड़ला गढ टीम के स्टार क्रिकेटर लाखन बैंसला ने रायपुर (बजीरपुर) में कांचरौली टीम के खिलाफ ताबडतोड 96 रन 33 बाॅल बनाकर 148...
10/01/2025

गुड़ला गढ टीम के स्टार क्रिकेटर लाखन बैंसला ने रायपुर (बजीरपुर) में कांचरौली टीम के खिलाफ ताबडतोड 96 रन 33 बाॅल बनाकर 148 रन का टार्गेट 9.1 ओवर में पूरा किया और टीम को जीत दिलाई ! मैन ऑफ द मैच ✌️

गुड़ला गढ टीम ने अपना पहला मुकाबला डाबरा प्रीमियर लीग सीजन 03 (DPL-03) एकल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में खेला था, जिसमे...
10/01/2025

गुड़ला गढ टीम ने अपना पहला मुकाबला डाबरा प्रीमियर लीग सीजन 03 (DPL-03) एकल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में खेला था, जिसमे गुडला गढ ने जीत दर्ज की, मैन ऑफ द मैच रामजीत बैंसला रहे जिन्होने 15 बाॅल पर 35 रन बनाए एवं 01 विकेट लिया,
इस प्रतियोगिता के सैकेंड राउंड में गुड़ला गढ टीम करौली से मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई,

10/01/2025

हैलो दोस्तो,
गुड़ला गढ करौली जिला मुख्यालय के पास बसा एक बहुत विशाल गांव है जो एक खेडे के रूप में प्रसिद्ध है जिसमें कई छोटे बडे पुरा पट्टे बसे हुए है जो सभी मिलकर इस विशाल खेडे का निर्माण करते है,
गुड़ला गढ के क्रिकेट प्रेमियों ने मिलकर सभी पुरा पट्टो से क्रिकेट खिलाडी लेकर एक क्रिकेट टीम का निर्माण किया जो गुड़ला गढ वारियर्स के नाम से जानी जाएगी, यह क्रिकेट टीम आगे चलकर एकल ग्रामीण एवं सभी तरह की क्रिकेट प्रतियोगिताओ में हिस्सा लेगी,
वर्तमान में टीम की कमान संभाल रहे है अमृत बैंसला बाकि टीम सदस्य अमृत फौजी, रामहरी बैंसला, रामजीत बैंसला, सत्ते बैंसला, लाखन बैंसला, सचिन बैंसला, बृजेश बैंसला, सीताराम बैंसला, सतवीर बैंसला, अजयवीर बैंसला, गोवर्धन प्रजापत, लक्ष्मण बैंसला, लोकेश बैंसला, वीरसिंह बैंसला, सुजान बैंसला, अभिषेक बैंसला, योगेश बैंसला, दिनेश बैंसला, पिंटू बैंसला, महेश बैंसला, सतीश बैंसला, शेरा बैंसला, इमरत बैंसला, राजा सिरसिया, धीरज बैंसला, हंसराम फौजी, लोकेन्द्र बैंसला सहित 28 सदस्य शामिल है,
गुड़ला गढ टीम के फैन इस पेज को कृपया फाॅलो करे, यह पेज आपको आगे चलकर गुड़ला गढ टीम के सभी मैचो के बारे में जानकारी देता रहेगा ! धन्यवाद 🙏

Address

Karauli

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when गुड़ला गढ क्रिकेट posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share