04/10/2024
“मिशन प्रहार” की निःशुल्क ४ दिन की ट्रेनिंग प्रतिदिन सुबह ७:३० बजे से रात १० बजे तक, लगभग १३-१४ घंटे रोज़ हुई है, Gurukul Chotipura कन्या गुरुकुल, महाविद्यालय, चोटीपुरा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश में। उसकी ६१ सेकंड की छोटी सी झलक।
इसकी शुरुआत पिछले वर्ष अमरोहा की तिरंगा यात्रा के समय हुई,जब हम गुरुकुल चोटीपुरा गए थे।वहाँ की बेटियों के अद्भुत अनुभव और सनातनी संस्कारों से प्रभावित होकर हमने एक वचन दिया था कि हम मिशन प्रहार की ट्रेनिंग देने ज़रूर आएंगे, वो भी निःशुल्क। मेरे लिए वचन का मतलब चरित्र है; जो कहा, उसे निभाना ही है।
मुझे गर्व है इन योद्धा सनातनी बेटियों का मास्टर होने पर। इस कार्यक्रम के लिए हमारे छोटे भाई और शिष्य Waseem Amrohi ने समन्वय किया था।
जो आप देख रहे हैं, वह मिशन प्रहार की DOP, डायरेक्टर ऑफ़ फोटोग्राफी और क्रिएटिव हेड और उनकी टीम ने शूट किया है।
गुरुकुल चोटीपुरा की आचार्या डॉ. सुमेधा जी दीदी का धन्यवाद, और उनके साथ पूरे गुरुकुल की सभी शिक्षिकाओं और स्टाफ को भी मिशन प्रहार की टीम की ओर से धन्यवाद।
मिशन प्रहार के कुछ नियम हैं, जो हमारी पूरी टीम ने निर्धारित किए हैं:
१. यदि बच्चियाँ EWS सेक्शन से आती हैं, या किसी ऐसे स्कूल से जहाँ उनकी फ़ीस नहीं लगती, किसी बहुत दूर के गाँव से हों, और इसमें कोई पार्टी की नेतागिरी न हो, तो उनके लिए मिशन प्रहार पूर्णतः निःशुल्क होगा।
२. बच्चियों से फ़ीस नहीं ली जाती। संस्था फ़ीस दे या स्पॉन्सर्स दें, या जिसे अपनी ब्रांडिंग करनी हो, वो “मिशन प्रहार” से जुड़ने के लिए ब्रांडिंग फ़ीस और ट्रेनिंग फ़ीस दे। लेकिन बच्चियों के लिए मिशन प्रहार पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा।
३. यदि हमने वचन दिया है, तो मिशन प्रहार हमारे ही खर्चे पर होगा।
४. कई लोग एप्रोच करते हैं कि सर, आप हमारी संस्था, पार्टी, या स्टूडेंट यूनियन, NGO, यूनिवर्सिटी में “मिशन प्रहार” कराएँ। ध्यान दें, आपके लिए मिशन प्रहार फ्री ऑफ कॉस्ट नहीं होगा। हम आपकी ब्रांडिंग क्यों करेंगे? हमने १९९९ में मिशन प्रहार किसी पार्टी की नेतागिरी के लिए शुरू नहीं किया था। मिशन प्रहार में बच्चियों से फ़ीस नहीं ली जाएगी, लेकिन जो अपनी संस्था का नाम हमसे जोड़ना चाहते हैं, उन्हें प्रोफेशनल फ़ीस देनी पड़ेगी।
ग्रैंडमास्टर शिफूजी शौर्य भारद्वाज।
Grandmaster Shifuji Shaurya Bhardwaj
Founder of Mission Prahar
Inventor of Commandos Mitti System & Mission Prahar Training System