25/09/2025
श्री सनातन धर्म वालीबॉल क्लब कालका द्वारा 27 व 28 सितंबर को वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है
सीनियर वर्ग (ओपन) प्रतियोगिता 28 सितंबर को प्रात 9 बजे प्रारंभ होगी जिसमें हरियाणा, पंजाब व हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों से टीम आएगी। विजेता टीम को रुपये 21,000/- व उपविजेता टीम को रुपये 15,000/- व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
जूनियर वर्ग (अंडर 18) की प्रतियोगिता 27 सितंबर को दोपहर 2 बजे प्रारंभ की जाएगी। जिसमें केवल कालका, पिंजौर व परवाणू की लोकल टीम ही भाग ले सकेंगी।
विजेता टीम को रुपये 5100/- व उपविजेता टीम को रुपये 3100/- व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
आप सभी शहर वासियों से आग्रह है कि अपनी उपस्थित दर्ज कर प्रतियोगिता का आनंद ले और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाए। धन्यवाद।🙏