01/01/2023
माननीय हरियाणा सरकार की कार्यशैली समझ से परे है। #पीजीटी_संस्कृत 4/2015 के संदर्भ में 10 दिन पहले माननीय हाई कोर्ट में जज साहब के सामने एफिडेविट जमा करवाते हुए कहती है कि हमारे पास पीजीटी संस्कृत की एक भी पोस्ट नहीं है बल्कि हमारे पास 176 पोस्ट #सरप्लस है इसलिए इस भर्ती को रद्द किया जाए। कौन सा गुनाह हो गया 4/2015 पीजीटी संस्कृत के अभ्यर्थियों से जो आप इन्हें नौकरी नहीं देना चाहते ? परंतु आपके पास कौशल निगम के तहत पीजीटी संस्कृत की भरपूर पोस्ट है आप बार बार पीजीटी संस्कृत की recruitment निकालते हैं। माननीय हरियाणा सरकार नियमित भर्ती के अभ्यर्थी भी हरियाणा वासी है। इनके हित की कौन सोचेगा ? माननीय Manohar Lal जी आप हरियाणा के सर्वे सर्वा हैं। आपके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं सिर्फ इच्छाशक्ति की जरूरत है। इन अभ्यर्थियों का समाधान करते हुए इन्हें जल्द से जल्द नियुक्ति प्रदान करें।
याचिकाकर्ता
समस्त पीजीटी संस्कृत अभ्यर्थी
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
CMO Haryana Dushyant Chautala PMO India Narendra Modi BJP Haryana BJP INDIA Shweta Dhull