15/08/2026
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर महासू मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण
ग्रामवासी सालना द्वारा महाशू मंदिर प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय तिरंगे का ध्वजारोहण बड़े हर्षोल्लास, उमंग और गहरी देशभक्ति की भावना के साथ किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्री संत राम मेहता जी ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा, सम्मान एवं प्रेम को प्रकट किया।
इस अवसर पर पूरा महाशू मंदिर प्रांगण देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। सभी ग्रामवासियों ने एकजुट होकर एकता, भाईचारे, आपसी सौहार्द और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
🇮🇳 देश की आन, बान और शान—हमारा तिरंगा 🇮🇳
जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳