01/10/2025
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर, 'स्की माउंटेनियरिंग एसोसियेशन द्वारा' बद्रीनाथ में 'माणा पास एमटीबी चैलेंज-2025' का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन के बाद आज स्की एंड माउंटनेरिंग टीम के सदस्य विकेश डिमरी हमारे वसंत विहार स्थित कार्यालय में हमसे मिलने आए।
हिमालय की गोद में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने का यह अनोखा प्रयास युवाओं में रोमांच और ऊर्जा का संचार करने वाला रहा। निश्चित ही ऐसे आयोजनों से उत्तराखंड एडवेंचर टूरिज्म का हब बनेगा। ऐसे कार्यकम होते रहने चाहिए...
इस सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई..!