sports bazi

sports bazi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from sports bazi, Sports League, ward no 19 bissau, Jhunjhunun.

इनसे मिलिए यह भारतीय क्रिकेट के प्रिन्स  हैं और नाम है शुभमन गिल जब पिछले कुछ दिनों से प्रिन्स का बल्ला टेस्ट क्रिकेट मे...
08/03/2024

इनसे मिलिए यह भारतीय क्रिकेट के प्रिन्स हैं और नाम है शुभमन गिल जब पिछले कुछ दिनों से प्रिन्स का बल्ला टेस्ट क्रिकेट में खामोश हो गया था उस वक्त ऐसा लग रहा था जैसे इनको प्रिन्स की संज्ञा देकर लोगों ने गलती कर दी है। फिर क्या था प्रिन्स को इस बात का अहसास हुआ कि लोग उनकी काबिलियत पर शक करने लगे हैं और उनकी पदवी पर लोग सवाल उठा रहे हैं फिर प्रिन्स ने भी खुद को प्रिन्स साबित करने की ठान ली।

सबसे पहले तो इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में वनडे अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक जङा फिर उस शतक लगाने के बाद उनके अंदर ऐसा आत्मविश्वास जागा कि वह फिर पीछे मुङकर नही देखे। पांच टेस्ट मैचों की इंग्लैंड के खिलाफ इस वर्तमान सिरीज में शुभमन गिल भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल ने अभी तक इस सिरीज में 400 से अधिक रन बना लिए हैं वहीं यशस्वी जायसवाल ने 700 से अधिक रन बनाए हैं।

आज धर्मशाला में भारत की पहली पारी में शुभमन गिल ने अपने टेस्ट कैरियर का चौथा शतक ठोंका है। इस टेस्ट सिरीज के पहले तक शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में बुरी तरह फ्लाप रहे थे और लगभग 10 पारियों में एक भी अर्द्धशतक नही लगा सके थे। लगातार असफल होने के बाद जब वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी फेल रहे और भारत वह मुकाबला 28 रनों से हार गया तब शुभमन गिल की भारतीय टीम में जगह को लेकर लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया था।

शुभमन गिल ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से सभी के दिलों को जीत लिया है। जिस लय में वह बल्लेबाजी कर रहे हैं यकीनन आने वाला समय शुभमन गिल का है। शुभमन गिल की इस शानदार शतकीय पारी पर आपकी क्या राय है?

Address

Ward No 19 Bissau
Jhunjhunun
33102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when sports bazi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to sports bazi:

Share

Category