25/02/2023
महिला एव बाल विकास विभाग झुंझुनू में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला कलेक्टर श्री लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने प्रतिभाशाली बालक बालिकाओं को सम्मानित किया. जिसमे चैंपियंस स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी मंडावा मोड़ झुंझुनू की प्रतिभाशाली पिस्टल शूटिंग खिलाडी निकिता कुमारी निवासी झुंझुनू का आल इंडिया यूनिवर्सिटी शूटिंग प्रतियोगिता में चयन व राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का अनुकरणीय उदाहरण पेश करने पर एवम इस हेतु प्रोत्साहन व प्रशिक्षण पर कोच श्री सुशील कुमार को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेट कर सम्मानित किया गया . विकास कुमार ढानी चारण कालियासरको अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता हेतु इंडिया टीम की ट्रायल व सुमित कुमार निवासी अजाडी कलां को आल इंडिया यूनिवर्सिटी शूटिंग प्रतियोगिता में चयन पर सम्मानित किया गया . इस मोके पर श्री जवाहर सिंह CEO, श्रीमती दीपिका सोहू कोषाधिकारी, श्री प्रमोद जिला शिक्षा अधिकारी व समारोह आयोजक श्री विप्लव न्योला मोजूद रहे