10/05/2026
*तृतीय जिला योगासन खेल प्रतियोगिता 16 एवं 17 मई को मॉडर्न पब्लिक स्कूल में होगी आयोजित*
*फोटो - जिला योगासन संघ के अध्यक्ष आकाश सेठ एवं आयोजन सचिव ईशा गुप्ता व उपस्थित योग संघ के सदस्य*
*झुमरी तिलैया:* तृतीय जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 16 एवं 17 मई को मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में कोडरमा जिले के 13 टीम के लगभग 200 बालक - बालिका, महिला -पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेगे इस प्रतियोगिता के विजय खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में कोडरमा जिला की टीम से खेलने का अवसर मिलेगा। सीनियर राज्य प्रतियोगिता जून माह में जामताड़ा एवं सब जूनियर एवं जूनियर प्रतियोगिता लातेहार जिले में आयोजित होगी कोडरमा जिला योगासन स्पोर्ट्स संघ ने जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली है प्रतियोगिता आयोजन को लेकर जिला योगासन स्पोर्ट्स संघ के कार्यालय में रविवार को एक बैठक आयोजित कर सभी टेक्निकल ऑफिशियल एवं वॉलेंटियर को कोडरमा जिला योगासन स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष आकाश कुमार सेठ ने जिम्मेवारी सौंपी और साथ ही कई आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा कि पूरी प्रतियोगिता के दौरान सीसी टीवी कैमरे से कड़ी निगरानी रखी जाएगी खिलाड़ियों के सुरक्षा को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए। इस प्रतियोगिता में भोजन की व्यवस्था कोडरमा जिला में एक मात्र मान्यता प्राप्त योग संस्थान आकाश योग केंद्र के द्वारा खिलाड़ियों एवं सभी टेक्निकल ऑफिशियल एवं वॉलेंटियर के लिए की जाएगी। इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल 10 इवेंट कराए जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से जिला संघ के अध्यक्ष आकाश कुमार सेठ कोषाध्यक्ष एवं इस प्रतियोगिता की आयोजन सचिव ईशा कुमारी, योग शिक्षक नेहा कुटरियार, मनोज कुमार यादव, सतीश सिन्हा,नीलम कुमारी, सेवता प्रियदर्शिनी, मानसी कुमारी, पल्लवी कुमारी, राखी कुमारी, तनुश्री, अंशु राज,सपना कुमारी, ऋतु कुमारी, मिस्टी गुप्ता, प्रिया कुमारी, पलक कुमारी, अनुश्री, शिवम कुमार, प्रिंस कुमार, संजीव कुमार, कौशिक ठाकुर, पीयूष कुमार, दीक्षित राज, शंकर पंडित, शिवानी कुमारी, सुहानी कुमारी, आयुष कुमार, कुंदन कुमार, कुमारी रितिका, खुशी कुमारी, बिरजू शर्मा, सुशांत कुमार, लक्ष्मी देवी उपस्थित थे।