Khel Samachar

Directions Contact the business

Khel Samachar खेल संबंधित समाचार

विवादों के बीच एक तस्वीर, जो दे रही है ‘ऑल इज वेल’ का संदेश! 🏑👍हॉकी इंडिया में अध्यक्ष दिलीप तिर्की और महासचिव भोलानाथ स...
08/10/2026

विवादों के बीच एक तस्वीर, जो दे रही है ‘ऑल इज वेल’ का संदेश! 🏑👍
हॉकी इंडिया में अध्यक्ष दिलीप तिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह के बीच कथित मतभेदों की खबरों के बीच दोनों के साथ अन्य पदाधिकारियों वाली यह तस्वीर सामने आई है।
तस्वीर में दोनों साथ नजर आ रहे हैं, जो हॉकी जगत में चल रही चर्चाओं के बीच अपने आप में खास संदेश देती दिखाई दे रही है।
क्या यह तस्वीर हॉकी इंडिया में सब कुछ सामान्य होने का संकेत है? 🤔🏑
तस्वीर बहुत कुछ कहती है… अब संदेश समझना हॉकी प्रेमियों का काम है! 🇮🇳

हॉकी में डिफेंसिव इंटेलिजेंस: रक्षण से ही लिखी जाती है जीत की कहानीखेल विश्लेषण।हॉकी में तेज पासिंग, गति और आक्रामक खेल ...
08/10/2026

हॉकी में डिफेंसिव इंटेलिजेंस: रक्षण से ही लिखी जाती है जीत की कहानी
खेल विश्लेषण।हॉकी में तेज पासिंग, गति और आक्रामक खेल दर्शकों को रोमांचित करता है, लेकिन किसी भी चैंपियन टीम की असली मजबूती उसके रक्षण में छिपी होती है। आधुनिक हॉकी में डिफेंस अब केवल विपक्षी खिलाड़ी से गेंद छीनने या गोल के सामने टैकल करने तक सीमित नहीं रहा। यह पूरे मैदान को पढ़ने, स्थान को नियंत्रित करने, विपक्षी की अगली चाल को भांपने और परिस्थितियों के अनुसार सामूहिक संरचना बदलने की कला बन चुका है। इसी को आधुनिक हॉकी में ‘डिफेंसिव इंटेलिजेंस’ कहा जा सकता है।
गेंद नहीं, पूरे मैदान को पढ़ना जरूरी
एक सामान्य डिफेंडर की नजर अक्सर गेंद और उसके आसपास मौजूद खिलाड़ी तक सीमित रहती है, जबकि शीर्ष स्तर का डिफेंसिव ऑर्गनाइजर पूरे मैदान की तस्वीर पढ़ता है। विपक्षी खिलाड़ी किस दिशा में देख रहा है, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि उसके पास वास्तव में कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं।
विंग पर खिलाड़ियों की संख्या बढ़ रही है, सेंटर में जगह खाली हो गई है या किसी खिलाड़ी पर दबाव बढ़ गया है—ये संकेत अनुभवी डिफेंडर को अगला पास पहले ही पढ़ने में मदद करते हैं। वर्षों के अभ्यास और मैच अनुभव से खिलाड़ी के दिमाग में ऐसी सैकड़ों परिस्थितियों के पैटर्न बन जाते हैं। इसी कारण वह गेंद पहुंचने से पहले ही संभावित पासिंग चैनल में पहुंच सकता है।
डिफेंस का पहला लक्ष्य गेंद छीनना नहीं
आधुनिक व्यक्तिगत रक्षण में सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत है—पहले विपक्षी की दिशा नियंत्रित करो, फिर गेंद जीतने का प्रयास करो। डिफेंडर यदि बिना सोचे सीधे टैकल के लिए जाता है तो हमलावर दिशा बदलकर उसे आसानी से पार कर सकता है।
सही फुटवर्क यहां निर्णायक भूमिका निभाता है। डिफेंडर को शरीर को हल्का तिरछा रखते हुए पंजों पर वजन बनाए रखना चाहिए, ताकि वह आगे, पीछे या साइड में तुरंत प्रतिक्रिया दे सके। टैकल के लिए जरूरत से ज्यादा आगे बढ़ना संतुलन बिगाड़ सकता है। इसलिए स्टिक सक्रिय रखते हुए हमलावर को लगातार दबाव में रखना अधिक प्रभावी रणनीति है।
सेंटर बंद करो, हमले को किनारे ले जाओ
डिफेंसिव चैनलिंग आधुनिक हॉकी की महत्वपूर्ण तकनीक है। इसका उद्देश्य विपक्षी के लिए मैदान के सबसे खतरनाक केंद्रीय हिस्से को बंद करना और उसे साइडलाइन की ओर खेलने के लिए मजबूर करना है।
डिफेंडर तिरछे कोण से आगे बढ़ते हुए हमलावर का अंदरूनी रास्ता बंद करता है। परिणामस्वरूप हमलावर के पास बाहर की ओर जाने के अलावा विकल्प कम बचते हैं। साइडलाइन के पास जगह सीमित होने के कारण दूसरा डिफेंडर भी आसानी से सहायता के लिए पहुंच सकता है। इस तरह एक डिफेंडर का सही कोण पूरी टीम के लिए टर्नओवर का अवसर पैदा कर सकता है।
मार्किंग में खिलाड़ी और स्थान दोनों महत्वपूर्ण
आधुनिक हॉकी में केवल ‘मैन-टू-मैन’ मार्किंग पर्याप्त नहीं है। गेंद जिस तरफ है, उस तरफ के डिफेंडरों को अधिक सक्रिय और करीबी मार्किंग करनी होती है। दूसरी ओर, गेंद से दूर खिलाड़ी अपने प्रत्यक्ष मार्क से थोड़ा हटकर अंदर की ओर खिसकते हैं।
इससे केंद्रीय गलियारा सुरक्षित रहता है और विपक्षी को लंबा क्रॉस पास खेलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसे बॉल-साइड और हेल्प-साइड डिफेंस कहा जा सकता है। यही संतुलन टीम को टूटने से बचाता है।
ट्राएंगल और डायमंड से बनती है सामूहिक सुरक्षा
व्यक्तिगत फुटवर्क के बाद अगला स्तर सामूहिक संरचना का है। रक्षण में ट्राएंगल और डायमंड संरचनाएं लगातार कवर और सपोर्ट उपलब्ध कराती हैं।
ट्राएंगल में पहला डिफेंडर गेंद पर दबाव बनाता है, दूसरा कवर देता है और तीसरा पीछे रहकर गहराई तथा केंद्रीय क्षेत्र की सुरक्षा करता है। यदि पहला खिलाड़ी छक जाता है तो दूसरा तत्काल उसकी जगह दबाव बनाने के लिए आगे बढ़ सकता है।
डायमंड इससे भी व्यापक संरचना है। इसमें एक अतिरिक्त गहरा या केंद्रीय खिलाड़ी शामिल होता है। गेंद की दिशा बदलते ही डायमंड फैलता, सिकुड़ता और घूमता है। यानी यह कोई स्थिर आकृति नहीं बल्कि लगातार बदलने वाली रक्षात्मक व्यवस्था है।
मैच की स्थिति के साथ बदलना होगा डिफेंस
एक ही रणनीति पूरे मैच में सफल नहीं हो सकती। बढ़त होने पर टीम को मिड-ब्लॉक या हाफ-पिच प्रेस अपनाकर केंद्रीय क्षेत्र की सुरक्षा पर जोर देना चाहिए। इससे ऊर्जा भी बचती है और विपक्षी को बाहर की ओर खेलने के लिए मजबूर किया जा सकता है।
वहीं पिछड़ रही टीम के लिए ऊंचा प्रेस और अधिक आक्रामक दबाव जरूरी हो सकता है। संक्रमण के दौरान यदि टीम संख्या में कम है तो तुरंत गेंद छीनने के बजाय हमले को धीमा करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। इससे पीछे से साथी खिलाड़ी वापस आकर रक्षात्मक संरचना तैयार कर सकते हैं।
सर्किल की सुरक्षा के समय डिफेंस सबसे ज्यादा कॉम्पैक्ट होना चाहिए। केंद्रीय क्षेत्र बंद रखते हुए स्टिक-टू-स्टिक मार्किंग, त्वरित कवर और छोटी दूरी पर सहायता गोल के सामने विपक्षी के विकल्प सीमित कर देती है।
मजबूत डिफेंस ही बनाता है खतरनाक काउंटर
डिफेंसिव इंटेलिजेंस की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसका लक्ष्य केवल गोल बचाना नहीं, बल्कि गेंद जीतते ही हमला शुरू करना भी है। सही चैनलिंग से गेंद छीनी जाए, कवर खिलाड़ी तत्काल उपलब्ध हो और पहला पास सटीक निकले तो कुछ ही सेकंड में रक्षात्मक स्थिति तेज काउंटर अटैक में बदल सकती है।
यही आधुनिक हॉकी का नया रक्षात्मक दर्शन है—डिफेंस का मतलब केवल विपक्षी के हमले को रोकना नहीं, बल्कि उसे अपनी शर्तों पर खेलने के लिए मजबूर करना है। जो टीम स्थान को पढ़ती है, सही कोण बनाती है, सामूहिक संरचना बनाए रखती है और मैच की परिस्थिति के अनुसार अपना रक्षण बदलती है, वही गेंद जीतने के साथ-साथ खेल की गति और दिशा पर भी नियंत्रण हासिल करती है।

झांसी में 10 अक्टूबर से राष्ट्रीय पुरुष हॉकी का महाकुंभउत्तर प्रदेश हॉकी की मेजबानी में 16वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैं...
08/10/2026

झांसी में 10 अक्टूबर से राष्ट्रीय पुरुष हॉकी का महाकुंभ
उत्तर प्रदेश हॉकी की मेजबानी में 16वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप, 29 टीमें लेंगी हिस्सा
झांसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की कर्मभूमि झांसी एक बार फिर राष्ट्रीय हॉकी के बड़े आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश हॉकी की मेजबानी में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 से 21 अक्टूबर तक 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप-20 26 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रतियोगिता में देशभर की 29 टीमें तीन डिवीजन में खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। वर्ष 2025 की रैंकिंग के आधार पर डिवीजन-ए में 12, डिवीजन-बी में 10 और डिवीजन-सी में सात टीमों को शामिल किया गया है।
डिवीजन-ए में 12 टीमें
पूल-ए: हॉकी पंजाब, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु, हॉकी बंगाल।
पूल-बी: हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी महाराष्ट्र, ले पुडुचेरी हॉकी।
पूल-सी: उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी कर्नाटक, हॉकी चंडीगढ़।
पूल-डी: मणिपुर हॉकी, हॉकी हरियाणा, दिल्ली हॉकी।
मेजबान उत्तर प्रदेश हॉकी पूल-सी में कर्नाटक और चंडीगढ़ के साथ मुकाबला करेगी। अपनी ही धरती पर उत्तर प्रदेश की टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
डिवीजन-बी में 10 टीमें
पूल-ए: हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, असम हॉकी, केरल हॉकी, हॉकी उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ हॉकी।
पूल-बी: हॉकी झारखंड, तेलंगाना हॉकी, गोआंस हॉकी, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी तथा हॉकी अरुणाचल।
डिवीजन-सी में सात टीमें
पूल-ए: हॉकी मिजोरम, हॉकी हिमाचल और हॉकी जम्मू-कश्मीर।
पूल-बी: हॉकी आंध्र प्रदेश, हॉकी राजस्थान, बिहार (BSSA) और हॉकी गुजरात।
तैयारियां जोरों पर
मेजर ध्यानचंद की कर्मभूमि में होने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। स्टेडियम में मैदान, खिलाड़ियों की सुविधाओं और आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि देशभर से आने वाली टीमों और खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिल सके।
तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह तथा झांसी हॉकी के सचिव एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, हॉकी इंडिया के ऑब्जर्वर के साथ स्टेडियम पहुंचे। अधिकारियों ने मैदान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रतियोगिता को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए स्थानीय स्तर पर विभिन्न कमेटियों का भी गठन किया गया है।
उत्तर प्रदेश हॉकी की मेजबानी में होने वाली यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप झांसी को एक बार फिर देश की हॉकी गतिविधियों के केंद्र में ला देगी। 10 से 21 अक्टूबर तक मेजर ध्यानचंद की धरती पर देशभर के शीर्ष खिलाड़ियों के जमावड़े से शहर में हॉकी का रोमांच चरम पर रहने की उम्मीद है।

स्मृति मंधाना बनीं हरमनप्रीत कौर की उत्तराधिकारी, संभाली टीम इंडिया की कमानभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्टार ...
07/10/2026

स्मृति मंधाना बनीं हरमनप्रीत कौर की उत्तराधिकारी, संभाली टीम इंडिया की कमान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। वह हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी संभालेंगी।
हरमनप्रीत कौर ने टेस्ट, वनडे और टी20—तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह आगे भी भारतीय टीम में बतौर खिलाड़ी अपना योगदान देती रहेंगी।
स्मृति मंधाना के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए अध्याय की शुरुआत होगी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर हॉकी चैंपियंस का जोरदार स्वागत 🇮🇳🏑एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी भारतीय हॉकी टीम का नई दि...
07/10/2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर हॉकी चैंपियंस का जोरदार स्वागत 🇮🇳🏑
एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी भारतीय हॉकी टीम का नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर परिवारजनों और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। खिलाड़ियों के स्वदेश लौटते ही एयरपोर्ट पर जश्न का माहौल नजर आया।

चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, सूर्यवंशी पर बरकरार भरोसानई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच ...
07/10/2026

चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, सूर्यवंशी पर बरकरार भरोसा
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की करीब चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। भुवनेश्वर ने अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही खेला था। अब एक बार फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें टीम में शामिल किया गया है।
भुवनेश्वर की वापसी के साथ चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी भरोसा बरकरार रखा है। सूर्यवंशी को 16 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे।
टीम में भुवनेश्वर के अलावा वरुण चक्रवर्ती की भी वापसी हुई है। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में भुवनेश्वर के साथ अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव शामिल हैं। स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव पर जिम्मेदारी होगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेली जाएगी। न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में भुवनेश्वर का अनुभव और गेंद को स्विंग कराने की क्षमता भारतीय टीम के लिए अहम साबित हो सकती है।
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

मोगा की गलियों से विश्व कप की ट्रॉफी तक… हरमनप्रीत कौर171 नाबाद की गूंज से विश्व विजेता कप्तान बनने तक, हरमनप्रीत कौर ने...
07/10/2026

मोगा की गलियों से विश्व कप की ट्रॉफी तक… हरमनप्रीत कौर
171 नाबाद की गूंज से विश्व विजेता कप्तान बनने तक, हरमनप्रीत कौर ने बदल दी भारतीय महिला क्रिकेट की तस्वीर
खेल विश्लेषक बृजेंद्र यादव ✍️
कभी पंजाब के मोगा की गलियों में क्रिकेट खेलने वाली एक लड़की ने शायद यह नहीं सोचा होगा कि एक दिन उसके हाथों में विश्व कप की ट्रॉफी होगी और उसका नाम भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास के सबसे सुनहरे पन्नों में लिखा जाएगा। वह लड़की थी—हरमनप्रीत कौर।
सफर आसान नहीं था। सुविधाएं सीमित थीं, लेकिन सपने बड़े थे। क्रिकेट को करियर बनाने का फैसला उस दौर में लिया गया, जब महिलाओं के लिए क्रिकेट आज जितना लोकप्रिय और स्वीकार्य नहीं था। हरमनप्रीत ने तमाम मुश्किलों के बीच बल्ला थामा और धीरे-धीरे भारतीय टीम का हिस्सा बन गईं। फिर आया वह दिन, जिसने उन्हें सिर्फ भारतीय क्रिकेट नहीं, बल्कि विश्व क्रिकेट में अलग पहचान दिला दी।
171 नाबाद… और दुनिया ने देखा हरमनप्रीत का तूफान
2017 महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की 171 रन की नाबाद पारी भारतीय क्रिकेट की ऐतिहासिक पारियों में शामिल हो गई। बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने 42 ओवर में 281 रन बनाए और इस स्कोर की सबसे बड़ी वजह हरमनप्रीत का तूफानी बल्ला था।
उनकी पारी में 20 चौके और सात छक्के शामिल थे। उस दिन गेंद सीमा रेखा के पार जा रही थी और हरमनप्रीत का नाम क्रिकेट की दुनिया में और ऊंचा होता जा रहा था। वह पारी सिर्फ 171 रन नहीं थी, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के आत्मविश्वास का ऐलान थी।
भारत फाइनल तक पहुंचा, हालांकि खिताब से चूक गया। लेकिन हरमनप्रीत ने साबित कर दिया कि भारतीय महिला क्रिकेट में भी ऐसी बल्लेबाज मौजूद है, जो बड़े मंच पर अकेले मैच का रुख बदल सकती है।
कप्तान बनीं तो बदलने लगी टीम की सोच
हरमनप्रीत के कंधों पर कप्तानी की जिम्मेदारी आई तो उनके सामने सिर्फ मैच जीतने की चुनौती नहीं थी। उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट की नई सोच को आगे बढ़ाना था। उन्होंने आक्रामक क्रिकेट को अपनाया और टीम को बड़े मुकाबलों में दबाव के बीच खेलने का आत्मविश्वास दिया।
कप्तानी के सफर में उतार-चढ़ाव भी आए। हार मिली, आलोचना हुई, सवाल उठे, लेकिन हरमनप्रीत मैदान पर डटी रहीं। वह सिर्फ कप्तान नहीं रहीं, बल्कि एक ऐसी पीढ़ी का चेहरा बनीं जिसने महिला क्रिकेट को पहले से कहीं ज्यादा लोकप्रिय होते देखा।
2025 में पूरा हुआ सबसे बड़ा सपना
जिस विश्व कप की ट्रॉफी को उठाने का सपना 2017 में अधूरा रह गया था, आखिरकार 2025 में वह सपना पूरा हुआ। भारत ने महिला वनडे विश्व कप जीता और हरमनप्रीत कौर विश्व विजेता कप्तान बनीं।
यह जीत उनके लिए सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं थी। यह उन वर्षों की मेहनत, संघर्ष, आलोचनाओं और इंतजार का जवाब थी। मोगा की गलियों से शुरू हुआ सफर विश्व कप की चमक तक पहुंच चुका था।
एशियाई खेलों के स्वर्ण से अंतिम अध्याय को मिली चमक
2026 एशियाई खेलों में भी हरमनप्रीत की अगुआई में भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता। लगातार उपलब्धियों के बीच उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट को उस मुकाम तक पहुंचाया, जहां कप्तानी केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक विरासत बन चुकी थी।
और अब, 6 अक्टूबर 2026 को उन्होंने तीनों प्रारूपों की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। कप्तानी का अध्याय भले ही समाप्त हुआ हो, लेकिन हरमनप्रीत ने साफ कर दिया है कि उनका क्रिकेट अभी बाकी है।
कप्तानी खत्म हुई है, सफर नहीं
हरमनप्रीत कौर की कहानी सिर्फ एक क्रिकेटर की कहानी नहीं है। यह उस लड़की की कहानी है जिसने छोटे शहर से निकलकर बड़े सपने देखने की हिम्मत की। जिसने 171 रन की पारी से दुनिया को चौंकाया, कप्तानी संभाली, आलोचनाएं झेलीं और आखिरकार विश्व कप की ट्रॉफी अपने हाथों में उठाई।
आज कप्तानी का बोझ उनके कंधों से उतर गया है। शायद अब वह फिर उसी हरमनप्रीत के रूप में मैदान पर उतरेंगी, जिसके हाथ में बल्ला हो और सामने सिर्फ गेंद।
कप्तानी खत्म हुई है… हरमनप्रीत कौर का सफर नहीं।
मोगा की गलियों से शुरू हुई यह कहानी अब भारतीय महिला क्रिकेट की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

11 मिनट में उरुग्वे की बढ़त, थापा ने दिलाई बराबरी, फिर 1-6 से पस्त हुआ भारतकोलकाता में उरुग्वे ने दर्ज की बड़ी जीत, अराउ...
07/10/2026

11 मिनट में उरुग्वे की बढ़त, थापा ने दिलाई बराबरी, फिर 1-6 से पस्त हुआ भारत
कोलकाता में उरुग्वे ने दर्ज की बड़ी जीत, अराउजो ने दागे दो गोल
कोलकाता। विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले में भारत को उरुग्वे के हाथों 1-6 की करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने शुरुआती झटके के बाद वापसी करते हुए एक समय मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया था, लेकिन इसके बाद उरुग्वे के आक्रामक खेल के सामने भारत टिक नहीं सका।
उरुग्वे ने 11वें मिनट में डार्विन नुनेज के पेनल्टी गोल से बढ़त बनाई। भारत ने शानदार प्रतिक्रिया देते हुए 22वें मिनट में अनिरुद्ध थापा के गोल से स्कोर 1-1 कर दिया। रयान विलियम्स के प्रयास को उरुग्वे के गोलकीपर थियागो कार्डोजो ने रोक दिया, लेकिन रिबाउंड पर थापा ने गेंद को गोल में पहुंचाकर भारत को बराबरी दिलाई।
बराबरी के बाद उरुग्वे ने अपना दबाव बढ़ा दिया। 28वें मिनट में मैक्सिमिलियानो अराउजो ने गोल कर उरुग्वे को 2-1 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में रोड्रिगो सालाजार (53') ने तीसरा गोल किया, जबकि अराउजो (59') ने अपना दूसरा गोल दागते हुए बढ़त 4-1 कर दी। इसके बाद जुआन मैनुअल सनाब्रिया (71') और रोड्रिगो अगुइरे (86') ने गोल कर उरुग्वे की जीत 6-1 कर दी।
इस तरह भारत ने मुकाबले में एक समय 1-1 की बराबरी हासिल कर उम्मीद जगाई, लेकिन उरुग्वे ने दूसरे हाफ में लगातार गोल दागते हुए मैच पूरी तरह अपने नाम कर लिया।
गोल स्कोरर:
🇮🇳 भारत: अनिरुद्ध थापा — 22वां मिनट।
🇺🇾 उरुग्वे: डार्विन नुनेज — 11वां मिनट (पेनल्टी), मैक्सिमिलियानो अराउजो — 28वां व 59वां मिनट, रोड्रिगो सालाजार — 53वां मिनट, जुआन मैनुअल सनाब्रिया — 71वां मिनट, रोड्रिगो अगुइरे — 86वां मिनट।

06/10/2026

श्रेष अय्यर ने गगन चुम्भी छक्के से शतकीय प्रहार जड़ वेस्टइंडीज को चारों खाने चित कर भारत को 8 विकेट की जीत दिलाकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे कर दिया 🇮🇳

वेस्टइंडीज ने लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में 19.1 ओवर में 171 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की।पहली पारी का मुख्य आकर्षण...
06/10/2026

वेस्टइंडीज ने लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में 19.1 ओवर में 171 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की।
पहली पारी का मुख्य आकर्षण कुछ इस प्रकार रहा:
• शानदार बल्लेबाजी: मेहमान टीम की ओर से शाई होप ने 37 गेंदों पर 52 रनों की ठोस पारी खेली, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 34 गेंदों पर 56 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ निभाया।
• भारत की गेंदबाजी: टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू करने वाले नमन धीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और 2-2 विकेट लिए।
इस पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के लिए भारत को 172 रनों की जरूरत है और उनका आवश्यक रन-रेट 8.6 रन प्रति ओवर है।

Address

Jhansi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khel Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khel Samachar:

Shortcuts

Share

Category