Adarsh school dadanpur jhajjar

Adarsh school dadanpur jhajjar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Adarsh school dadanpur jhajjar, Stadium, arena & sports venue, Vpo dadanpur, Jhajjar.

16/05/2026

✨ Learning Through Fun Activities ✨🌿

Our Class 3 students enthusiastically participated in a “Living and Non-Living Things” activity today. 🐶🌳📚⚽

Through interactive learning, the children identified and differentiated between living and non-living things with great excitement and confidence. The activity helped them improve their observation skills, creativity, and understanding of the world around them. 🌍💡

It was wonderful to see our young learners actively participating and enjoying the learning process. 👏😊

आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दादनपुर झज्जर में मातृ दिवस के उत्सव पर माताओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंगआदर्श वरिष्ठ माध्...
09/05/2026

आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दादनपुर झज्जर में मातृ दिवस के उत्सव पर माताओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दादनपुर झज्जर में मातृ दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य, भावनात्मक एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में माताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। यह आयोजन माँ के प्रेम, त्याग और समर्पण को सम्मान देने हेतु समर्पित रहा। विद्यालय परिसर पूरे दिन उल्लास, संगीत और पारिवारिक भावनाओं से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ माताओं के तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर स्वागत के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों एवं माताओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला आरंभ हुआ। इस अवसर पर माताओं के लिए नृत्य प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता तथा पाक-कला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें माताओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

नृत्य प्रतियोगिता में माताओं ने जोश और उमंग से भरपूर प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में मनीषा, सोनिया, कामिनी, सुषमा, मोनिका, ममता, कल्पना, ममता तथा निर्मला ने शानदार प्रस्तुति देते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सभी ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।

गायन प्रतियोगिता में रीना, पूनम तथा भावना कौशिक ने अपनी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। उनके गायन ने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया और उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

पाक-कला प्रतियोगिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही, जिसमें माताओं ने स्वादिष्ट एवं रचनात्मक व्यंजन तैयार किए। चंचल, पूजा, उषा, अनीता, सुमन, कीर्ति, शीतल, नीलम, ममता, शिल्पा तथा ज्योति ने अपने स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजनों से श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया। विभिन्न प्रकार के हेल्दी स्नैक्स, मिठाइयाँ तथा पारंपरिक व्यंजनों ने सभी को आकर्षित किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अपनी माताओं को समर्पित नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी को भावुक कर दिया। बच्चों ने माँ के प्रति प्रेम और सम्मान को गीत, अभिनय और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसे देखकर कई माताओं की आँखें नम हो गईं। पूरा वातावरण भावनाओं और अपनत्व से भर उठा।

इस अवसर पर शिक्षा समिति की सदस्या श्रीमती शीजू गहलावत ने अपना प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि माँ परिवार और समाज की सबसे मजबूत नींव होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ बच्चों और अभिभावकों के बीच प्रेम एवं सम्मान की भावना को और गहरा करते हैं। विद्यालय के प्राचार्य श्री जयप्रकाश यादव ने सभी माताओं की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों को सहेजने का माध्यम भी है।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अंग्रेजी अध्यापिका कुमारी अंशु तथा विज्ञान प्राध्यापिका कुमारी अंजली द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं सुंदर ढंग से किया गया। उनकी संवाद शैली और उत्साहपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया।

विद्यालय की ओर से सभी प्रतिभागी माताओं को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति एवं सक्रिय सहभागिता के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन सम्मान प्रदान किया गया तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। पूरे समारोह में उत्साह, प्रेम, सम्मान और पारिवारिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली। मातृ दिवस समारोह सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया, जिसकी मधुर स्मृतियाँ लंबे समय तक सभी के दिलों में बनी रहेंगी।

05/05/2026
29/04/2026

🌟 Learning with Love – Class 3 Activity 🌟

Our young learners of Class 3 beautifully showcased the concept of Family through creative expressions and thoughtful presentations. 👨‍👩‍👧‍👦❤️

From understanding family members to expressing love, care, and respect, students actively participated and made this learning experience truly meaningful. Their confidence and creativity were a joy to watch! ✨

Such activities not only enhance knowledge but also help children value the importance of family in their lives.

👏 Well done, dear students! Keep shining!

📚✨ English Day Celebration at School ✨📚Today, our school proudly celebrated English Day with great enthusiasm and partic...
23/04/2026

📚✨ English Day Celebration at School ✨📚

Today, our school proudly celebrated English Day with great enthusiasm and participation from our talented students.

The event was filled with engaging and enriching activities:
🎤 Debate Competition – Students showcased their confidence and critical thinking skills.
📝 Poetry Recitation – Beautiful expressions and creativity were on full display.
🎙️ Interview Session – A wonderful platform for students to enhance their communication skills.
❓ English Quiz – Fun, learning, and excitement all rolled into one!

It was truly inspiring to see our students express themselves so fluently and confidently in English. Such activities play a vital role in developing communication skills and boosting self-confidence.

👏 Kudos to all participants and teachers for making this event a grand success!

22/04/2026

Small steps today, greener tomorrow 🌍💚

22/04/2026

“Proud of our students for their enthusiastic participation in Earth Day activities 🌍💚
Together, we can build a cleaner, greener future!”

22/04/2026

Happy Earth Day

आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादनपुर के परीक्षा परिणाम देख विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठेआदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्याल...
16/04/2026

आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादनपुर के परीक्षा परिणाम देख विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे

आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दादनपुर (झज्जर) में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर विद्यार्थियों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री जयप्रकाश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं के 42 विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया तथा शेष सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है।

कक्षा 10वीं में ऋषभ ने 94% तथा काजल ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त आर्यन व उदित ने 90 %, , रितिका ने 88% , दीक्षा ने 87%,केशव व यशिका ने 86 %, कुशाग्र दलाल ने 84%, तनु ने 83 %, और ध्रुव ने 80% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में हिंदी विषय में उदित ने 98 अंक प्राप्त किए, जबकि काजल ने 97 अंक, ऋषभ , यशिका तथा आयशा ने क्रमशः 95, 95, अंक, ध्रुव ने 94 अंक आर्यन व दीक्षा ने क्रमशः 93, अंक , रितिका व तनु ने 92, अंक अंजलि ने 90 अंक प्राप्त किए।

सामाजिक विज्ञान विषय में ऋषभ ने 97 अंक, उदित ने 94 अंक, रितिका ने 91 अंक प्राप्त किए।

विज्ञान विषय में काजल व कुशाग्र दलाल ने 91 अंक तथा आर्यन ने 90 अंक प्राप्त किए।

गणित विषय में ऋषभ व केशव रंजन ने 97 अंक, काजल व रितिका ने क्रमशः 95 अंक तथा उदित ने 90 अंक प्राप्त किए।

अंग्रेजी विषय में काजल ने 92 अंक , ऋषभ ने 91 तथा आर्यन ने 90 अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अभिभावकों को गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री अमित गहलावत एवं संस्था समिति की सदस्या श्रीमती सीजू गहलावत ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को सकारात्मक वातावरण और निरंतर प्रोत्साहन दें, जिससे वे जीवन में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

14/04/2026

Address

Vpo Dadanpur
Jhajjar
124108

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adarsh school dadanpur jhajjar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share