District Cricket Association - Jaisalmer

District Cricket Association - Jaisalmer "Honorary Secretary DCA Jaisalmer"

खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं - विधायक छोटू सिंह भाटी - निशुल्क ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का स...
07/06/2026

खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं - विधायक छोटू सिंह भाटी - निशुल्क ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का समापन, 75 से अधिक खिलाड़ियों को टी-शर्ट एवं प्रमाण पत्र वितरित

जैसलमेर। राजस्थान क्रिकेट संघ के निर्देशन में जिला क्रिकेट संघ जैसलमेर द्वारा 15 मई से 31 मई तक आयोजित निशुल्क ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का रविवार को इंद्रा इंडोर स्टेडियम क्रिकेट मैदान में समारोहपूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक छोटू सिंह भाटी तथा विशिष्ट अतिथि कँवराज सिंह चौहान रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेलों में अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
शिविर में अंडर-14, अंडर-16 एवं अंडर-19 वर्ग के 75 से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर क्रिकेट की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को जिला क्रिकेट संघ जैसलमेर की ओर से टी-शर्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संघ सचिव विमल शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग, फिटनेस, खेल भावना एवं अनुशासन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही नियमित योग सत्रों के माध्यम से खिलाड़ियों की मानसिक एवं शारीरिक क्षमता के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक छोटू सिंह भाटी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं बल्कि जीवन को सही दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की भावना विकसित होती है। उन्होंने जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस प्रकार के निशुल्क प्रशिक्षण शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने तथा खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि कँवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि जैसलमेर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित मार्गदर्शन और अवसर की होती है। जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित यह शिविर युवा खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे एवं सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
शिविर प्रभारी कृष्ण गोपाल सोनी, सह प्रभारी विनर शर्मा, कोच विजय वैष्णव एवं नरपत चौधरी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। खिलाड़ियों की व्यवस्थाओं का दायित्व पुष्पेंद्र बोहरा ने संभाला।
समापन समारोह में जिला क्रिकेट संघ जैसलमेर के कोषाध्यक्ष हरिवल्लभ बोहरा, उपाध्यक्ष नरेश भाटिया, कृष्ण गोपाल सोनी, अजय केवलिया, ललित शर्मा, भंवर सिंह, विक्रम चूरा, विजय वैष्णव, जहाँगीर मलिक, जालम खां, रमेश तंवर, राजेंद्र सैन, खूबचंद खत्री, विनर शर्मा, नरेंद्र गोयल, नरपत चौधरी, मदन सिंह, चन्दनदान, पुष्पेंद्र बोहरा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
अंत में अध्यक्ष विमलेश पुरोहित ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

07/05/2026
गर्मी में क्रिकेट का जुनून: फ्री ट्रेनिंग कैंप 15 मई से,निखरेंगी प्रतिभाएं - कोचिंग के साथ फिटनेस और योग पर जोर जैसलमेर।...
06/05/2026

गर्मी में क्रिकेट का जुनून: फ्री ट्रेनिंग कैंप 15 मई से,निखरेंगी प्रतिभाएं - कोचिंग के साथ फिटनेस और योग पर जोर

जैसलमेर। राजस्थान क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार जैसलमेर में गर्मी की छुट्टियों में खेल प्रतिभाओं को तराशने का सुनहरा अवसर सामने आया है। गर्मी की छुट्टियों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से जिला क्रिकेट संघ जैसलमेर द्वारा 15 मई से 30 मई तक निशुल्क ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
संघ के सचिव विमल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग के गर्ल्स एवं बॉयज खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रशिक्षण इंद्रा इंडोर स्टेडियम स्थित क्रिकेट मैदान पर आयोजित होगा।
शिविर के सुचारू संचालन के लिए कृष्ण गोपाल सोनी को प्रभारी व विनर शर्मा को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है l इच्छुक खिलाड़ी सीधे संबंधित प्रभारियों से संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। व्यवस्था प्रभारी पुष्पेंद्र बोहरा को बनाया गया है l
प्रशिक्षण के दौरान अनुभवी कोच खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की बारीकियां सिखाएंगे। साथ ही खिलाड़ियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए नियमित योगाभ्यास भी कराया जाएगा, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास सुनिश्चित हो सके। शिविर का समय सुबह 6:30 बजे से 9:00 बजे तक तथा शाम 5:30 बजे से 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान स्वच्छ जल,खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट के साथ-साथ ही खेल की सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी तथा समापन के अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को टी-शर्ट व प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
संघ के सचिव विमल शर्मा ने बताया कि खेल गतिविधियों में भाग लेने से न केवल शारीरिक सौष्ठव मजबूत होता है, बल्कि मानसिक संतुष्टि और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं को मोबाइल और निष्क्रिय दिनचर्या से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
डीसीए जैसलमेर द्वारा आयोजित यह निशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर जिले की उभरती प्रतिभाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा, जहां उन्हें कौशल, फिटनेस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मंच मिलेगा।

सीनियर महिला टीम का चयन 3 को जैसलमेर राजस्थान क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार आगामी दिनों में होने वाली राज्य स्तरीय महिला ...
01/05/2026

सीनियर महिला टीम का चयन 3 को जैसलमेर

राजस्थान क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार आगामी दिनों में होने वाली राज्य स्तरीय महिला सीनियर वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिसमें टीम का चयन 3 मई रविवार को इंदिरा इंदौर स्टेडियम क्रिकेट मैदान में आयोजित किया जाएगा जिला क्रिकेट संघ के सचिव विमल शर्मा ने बताया कि सीनियर महिला क्रिकेट टीम चयन के लिए मदन सिंह राठौड़ राजमथाई, विजय वैष्णव व जालम खान को चयनकर्ता बनाया गया है चयन ट्रायल सुबह 07:30 से 9:00 बजे तक और शाम को 5:30 से 7:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर आए शर्मा ने बताया कि ट्रायल राजस्थान का प्रभारी कृष्ण गोपाल सोनी को सहायक व्यवस्था प्रभारी विनर शर्मा व पुष्पेंद्र को बनाया गया है।

कॉल्विन शील्ड के लिए चयन ट्रायल 26 कोजैसलमेर - राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आगामी दिनों में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय...
23/04/2026

कॉल्विन शील्ड के लिए चयन ट्रायल 26 को

जैसलमेर - राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आगामी दिनों में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जैसलमेर जिले की टीम का चयन 26 अप्रैल को किया जाएगा।
संघ के सचिव विमल शर्मा ने बताया कि इंदिरा इंदौर स्टेडियम स्थित मैदान में 26 अप्रैल को 7:00 बजे से चयन ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जैसलमेर जिले का होना अनिवार्य है, साथ ही खिलाड़ियों को अपने मूल निवास, 10वीं की मार्कशीट के साथ माता-पिता का आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। शर्मा ने बताया कि चयन ट्रायल व्यवस्थाओं का प्रभारी कृष्ण गोपाल सोनी सहायक प्रभारी विनर शर्मा व पुष्पेंद्र बोहरा को बनाया गया है।

14 वर्ष आयु वर्ग चयन ट्रायल रविवार को
05/11/2025

14 वर्ष आयु वर्ग चयन ट्रायल रविवार को

जैसलमेर अंडर-23 टीम ने शानदार प्रदर्शन कर बारां को 8 विकेट से हराया
21/09/2025

जैसलमेर अंडर-23 टीम ने शानदार प्रदर्शन कर बारां को 8 विकेट से हराया

राजस्थान अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता में...

21/09/2025

Address

Jaisalmer
345001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Cricket Association - Jaisalmer posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category