Village Kuchhri News

Village  Kuchhri News VILLAGE KUCHHRI NEWS

23/08/2026
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🥰 डॉ सताराम जी
22/08/2026

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🥰 डॉ सताराम जी

*रामदेवरा जाने वाले जातरुओं के लिए दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन*◆ 22 और 23 अगस्त को मिलेगी सुविधाजोधपुर। रामदेवरा जाने वाले...
22/08/2026

*रामदेवरा जाने वाले जातरुओं के लिए दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन*
◆ 22 और 23 अगस्त को मिलेगी सुविधा

जोधपुर। रामदेवरा जाने वाले जातरुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 22 और 23 अगस्त को जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूरी ट्रेन अनारक्षित डिब्बों की होगी।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल 22 व 23 अगस्त को जोधपुर से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04868 रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रामदेवरा से दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 5.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

ट्रेन में 8 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड एसएलआर डिब्बे होंगे। दोनों दिशाओं में राईका बाग,मंडोर,मारवाड़ मथानिया,तिंवरी,ओसियां,मारवाड़ लोहावट और फलोदी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

20/08/2026

आधुनिक भारत के निर्माता एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने भारत को नई तकनीक और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ाने का सपना देखा था। उनके विचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
राजीव गांधी जी अमर रहें।
#पुण्यतिथि #श्रद्धांजलि

19/08/2026

आज शाम 4 बजे लगेगी आचार संहिता,
और राजस्थान में आज होगी निकाय चुनाव की घोषणा

राखी बाँधने का शुभ समय: 28/08/2026 को सुबह 6:24 बजे से 9:48 बजे तक।बंधन भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जो भाई-बहन के प्रे...
18/08/2026

राखी बाँधने का शुभ समय:
28/08/2026 को
सुबह 6:24 बजे से 9:48 बजे तक।

बंधन भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जो भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक माना जाता है।
इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधती है, उसके माथे पर तिलक लगाकर आरती करती है और उसकी सुख-समृद्धि की कामना करती है। बदले में भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है और उसे उपहार देता है। आज के समय में रक्षा बंधन केवल भाई-बहन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी स्नेह, सम्मान और विश्वास का भी पर्व बन गया है।

रक्षा बंधन इसलिए मनाया जाता है क्योंकि यह भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा के वचन का त्योहार है।
पौराणिक मान्यता:
एक प्रसिद्ध कथा के अनुसार, जब भगवान कृष्ण की उंगली में चोट लगी तो द्रौपदी ने अपनी साड़ी का टुकड़ा बाँध दिया। कृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा करने का वचन दिया। इसी घटना को भाई-बहन के स्नेह और रक्षा के प्रतीक से जोड़ा जाता है।

एडवांस में आप सभी रक्षा बंधन की ढेरों शुभकामनाएं 💝💝

जैसलमेर के संस्थापक महारावल जैसलदेव जी की  प्रतिमा का शिलान्यास आज 18 अगस्त को अपरान्ह 3:00 बजे महारावल  श्री चैतन्यराज ...
18/08/2026

जैसलमेर के संस्थापक महारावल जैसलदेव जी की प्रतिमा का शिलान्यास आज 18 अगस्त को अपरान्ह 3:00 बजे महारावल श्री चैतन्यराज सिंह जी, विधायक माननीय श्री छोटू सिंह जी भाटी द्वारा गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में किया जाना है, इसी के साथ नगर परिषद द्वारा करवाये जाने वाले विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया जायेगा

विनीत,

आयुक्त,
नगरपरिषद, जैसलमेर
स्थान जैसलमेर रामगढ़ बाईपास रोड, होटल tulip के सामने जैसलमेर

18/08/2026

*वर्तमान CMHO राजेन्द्र पालीवाल का तबादला*👆

*मुरली धर सोनी होंगे जैसलमेर के नए CMHO*

नगर परिषद जैसलमेर के 45 वार्ड की लॉटरी जारी
17/08/2026

नगर परिषद जैसलमेर के 45 वार्ड की लॉटरी जारी

Address

Jaisalmer
345001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Village Kuchhri News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share