28/08/2026
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का डुमना एयरपोर्ट पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत.
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की अगवानी.
------
व्हीकल फैक्ट्री में टी-सीरीज टेंकों की ओवरहॉलिंग परियोजना के भूमिपूजन समारोह में शामिल होने आज गुरूवार को जबलपुर पहुँचे केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का डुमना एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रक्षा मंत्री श्री सिंह की डुमना एयरपोर्ट पर अगवानी की और पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ थे। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने भी केंद्रीय रक्षा मंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का सुबह 11.55 बजे नई दिल्ली से विशेष विमान द्वारा जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट आगमन हुआ। रक्षा मंत्री का डुमना एयरपोर्ट पर स्वागत करने वाले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में राज्य सभा सदस्य श्रीमति सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील कुमार तिवारी इंदु, डॉ अभिलाष पांडेय, श्री नीरज सिंह एवं श्री संतोष बरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर एवं जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, श्री पंकज दुबे, श्री रंजीत पटेल, रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार, आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड के सीएमडी सत्यव्रत मुखर्जी, चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ मेजर जनरल संजय गौतम, संभागायुक्त धनंजय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल सिंह कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार शामिल थे।
Shri Rajnath Singh Ji, CM Madhya Pradesh,
Shri Rakesh Singh Ji.