07/09/2026
मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर 4.9.26,"श्री कृष्ण पर्व "का आयोजन किया गया,जिसमें हमारी संस्था, नृत्याचार्य स्वर्गीय पंडित दुर्गा प्रसादजी स्मृति, "श्री विद्या डांस एकेडमी" इंदौर को अपनी कथक नृत्य प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया जिसके लिए संस्कृति विभाग के पदाधिकारी गणों का में हृदय से आभार व्यक्त करती हूं कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान श्री कृष्ण के जीवन की विविध लीलाओं का सुंदर चित्रण किया गया जिसे दर्शकों द्वारा मुक्त कंठ से सराहा गया, कार्यक्रम में मेरे साथ,अकादमी की सुयोग्य नृत्य विद्यार्थी सुश्री निया सिंह, अंकिता शर्मा ,हर्षिता सागरे, महक खरे, वंशिका कोचर ,अक्षिता कुमरावत ने भी भाग लिया, तबला संगति पर गुरुजी आदरणीय दिग्विजय सिंह जी गायन में श्री गोविंद जी तथा संगीत संयोजन और एंकरिंग कुमार दिगदीप सिंह के द्वारा की गई।