Farmers Online Training Center

Farmers Online Training Center Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Farmers Online Training Center, Sh*tla Ganj Indergarh, Indargarh.

क्या आप जानते है की भारत में एग्रीकल्चर GDP का सिर्फ 0.03% ही रिसर्च के लिए इस्तमाल किया जाता है। बही अमेरिका में ये 40%...
28/07/2022

क्या आप जानते है की भारत में एग्रीकल्चर GDP का सिर्फ 0.03% ही रिसर्च के लिए इस्तमाल किया जाता है। बही अमेरिका में ये 40% है

क्या आप जानते है की भारत में 2.8 करोड़ टन गेहूँ खराब हो जाता है, जितना ऑस्ट्रेलिया का कुल उत्पादन है।
28/07/2022

क्या आप जानते है की भारत में 2.8 करोड़ टन गेहूँ खराब हो जाता है, जितना ऑस्ट्रेलिया का कुल उत्पादन है।

https://youtu.be/oJMSg1kvJz4हम एक कृषि प्रधान देश में रहते है. यहां आज भी करीब 70 प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर है. किसान...
23/07/2022

https://youtu.be/oJMSg1kvJz4

हम एक कृषि प्रधान देश में रहते है. यहां आज भी करीब 70 प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर है. किसान अपनी फसल के अच्छे उत्पादन के लिए जीतोड़ मेहनत करते है. खेतों में मिट्टी की बनावट बड़ी पेचीदा होती है. किसान अपने कई सालों के अनुभव के बावजूद भी उपजाऊ मिट्टी का अन्दाजा नहीं लगा पाते है. ऐसे में फसल की पैदावार पर असर पड़ता है. किसानों को खेत की उपजाऊ मिट्टी का सही अंदाजा लगाना जरुरी है, ताकि फसल की अच्छी पैदावार हो सके. इसके लिए खेती की मिट्टी का परीक्षण करना अति आवश्य़क है. किसानों को जानकारी होनी चाहिए कि खेत में कौन-कौन सा उर्वरक कितनी मात्रा में डालना है.
किसान भाईयों को फसल उगाने से पहले मट्टी का परीक्षण करना चाहिए. इससे भूमि में उपलब्ध नाईट्रोजन फॉस्फोरस, पोटाश आदि तत्वों और लवणों की मात्रा और पी. एच. मान का पता चलता है. इसके साथ ही भूमि की भौतिक बनावट भी मालूम पड़ती है. जो फसल बोना हैं, उसमें खादों की कितनी मात्रा डालना है इसकी जानकारी मिलती है. इसके अलावा भूमि में सहायक रसायन की जरुरत है या नहीं, इसका पता चलता है. जैसे- जिप्सम, फॉस्फोजिप्सम या पाइराईट्स और अम्लीय आदि.

मिट्टी परीक्षण के लिए नमूना लेने का समय-

किसान भाईयों को मिट्टी का परीक्षण फसल बुवाई और रोपाई के एक महीने पहले करना चाहिए. तो वहीं सघन खेती करने के लिए मट्टी का परीक्षण हर साल होना चाहिए. इसके अलावा जिस खेत में साल में एक फसल उगाई जाती है. उस खेत में दो या तीन साल में एक बार मिट्टी का परीक्षण कर लें.

मिट्टी परीक्षण के लिए नमूना लेने की विधि-

खेत में मिट्टी परीक्षण के लिए सबसे पहले जिस खेत का नमूना लेना हो, वहां निशान लगा दें और उस स्थान से घास-फूस, कंकड़, पत्थर हटा देना चाहिए. अब फाबड़े या खुरपी से व्ही (v) आकार का करीब 15 सेंटीमीटर गहराई तक गढ्ढा खोदकर मिट्टी अलग कर दें. इसके बाद दीवार के साथ पूरी गहराई तक मिट्टी की परत काटकर निकाल लें. ऐसे ही खेत के बाकी स्थानों से भी मिट्टी का नमूना लें. अब सभी नमूनों का किसी साफ कपड़े या फिर पालिथीन पर अच्छी तरह मिला लें. नमूनों को एक वर्गाकार या गोलाई में फैलाकर चार भागों में बांट लें और आमने-सामने के दो भागों को रखकर बाकी फेंक दें. जब तक मिट्टी का कुल नमूना करीब 500 ग्राम न रह जाए. तब तक इस प्रक्रिया को करते रहे. इसके बाद मिट्टी के नमूने को लेकर एक साफ थैली में रखें और अपनी जानकारी लिखकर नजदीक के प्रयोगशाला में भेज दें.

मिट्टी का नमूना लेते वक्त सावधानियां बरतें-

किसान भाईयों को खेत से नमूना लेते वक्त कई विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए. ध्यान दें कि उन स्थानों से नमूना न लें, जहां जहां पर खाद, उर्वरक, चूना, जिप्सम या फिर कोई अन्य भूमि सुधारक रसायन तत्काल लगाया गया हो. इसके अलावा ऊसर आदि की समस्या से ग्रस्त खेत या उसके किसी भाग से नमूना लेना है, तो उस स्थान से अलग से नमूना लें. ध्यान रहे कि गीली मिट्टी का नमूना न लें. अगर किसी वजह से मिट्टी गीली है, तो उसको छाया में सुखाने के बाद ही परीक्षण के लिए भेजें. साथ ही मिट्टी के नमूनों को खाद के बोरों, ट्रैक्टर की बैटरी आदि से दूर रखें.

मिट्टी के नमूनों को प्रयोगशाला में भेजने की प्रक्रिया

मृदा के परीक्षण के लिए भेजते वक्त नमूने के साथ सूचना पत्र की तीन प्रतियां तैयार की जाती है. सबसे पहले एक प्रति थैले के अंदर रखी जाती है. दूसरे थैले का मुंह बांधने के साथ बांध दें. तो वहीं तीसरी प्रति किसान स्वयं अपने पास रखता है. आपको बता दें कि सूचना पत्र पर विशेष जानकारी जरुर लिखें.

1) किसान का नाम.

2) किसान अपने खेत का खसरा नंबर या नाम जरुर लिखें.

3) पत्र व्यवहार का पूरा पता

4) पहले बोई गई फसल को दी गई उर्वरक की मात्रा, आगामी प्रस्तावित फसल औऱ खेत की स्थलाकृत के बारे में लिखें.

5) अगर खेत में कोई समस्या है, तो उसको भी लिख सकते है.

Comment करके जरूर बताएं।
23/07/2022

Comment करके जरूर बताएं।

धान, भारत समेत कई एशियाई देशों की मुख्य खाद्य फसल है। इतना ही नहीं दुनिया में मक्का के बाद जो फसल सबसे ज्यादा बोई और उगा...
22/07/2022

धान, भारत समेत कई एशियाई देशों की मुख्य खाद्य फसल है। इतना ही नहीं दुनिया में मक्का के बाद जो फसल सबसे ज्यादा बोई और उगाई जाती है वो धान ही है। करोड़ों किसान धान की खेती करते हैं। खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान लगभग पूरे भारत में लगाई जाती है। अगर कुछ बातों का शुरु से ही ध्यान रखा जाए तो धान की फसल ज्यादा मुनाफा देगी।
धान की खेती की शुरुआत नर्सरी से होती है, इसलिए बीजों का अच्छा होना जरुरी है। कई बार किसान महंगा बीज-खाद तो लगाता है, लेकिन सही उपज नहीं मिल पाती है, इसलिए बुवाई से पहले बीज व खेत का उपचार कर लेना चाहिए। बीज महंगा होना जरुरी नहीं है बल्कि विश्वसनीय और आपके क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी के मुताबिक होना चाहिए।
भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के कृषि वैज्ञानिक डॉ. पी. रघुवीर राव बताते हैं, "देश के अलग-अलग राज्यों में धान की खेती होती है और जगह मौसम भी अलग होता है, हर जगह के हिसाब से धान की किस्में विकसित की जाती हैं, इसलिए किसानों को अपने प्रदेश के हिसाब से विकसित किस्मों की ही खेती करनी चाहिए।"
वो आगे बताते हैं, "मई की शुरुआत से किसानों को खेती की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, ताकि मानसून आते ही धान की रोपाई कर दें।" किसानों को बीज शोधन के प्रति जागरूक होना चाहिए। बीज शोधन करके धान को कई तरह के रोगों से बचाया जा सकता है। किसानों को एक हेक्टेयर धान की रोपाई के लिए बीज शोधन की प्रक्रिया में महज 25-30 रुपये खर्च करने होते हैं।
देश में प्रमुख धान उत्पादक राज्यों में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलांगाना, पंजाब, उड़ीसा, बिहार व छत्तीसगढ़ हैं। पूरे देश में 36.95 मिलियन हेक्टेयर में धान की खेती होती है। कृषि मंत्रालय के अनुसार खरीफ सत्र 2016-17 में 109.15 मिलियन टन धान का उत्पादन हुआ, जोकि पिछले सत्र से 2.50मिलियन टन (2.34%) ज्यादा था। पिछले पांच वर्षों में 3.54 प्रतिशत अधिक रहा।

Drip Irrigation technique.
21/07/2022

Drip Irrigation technique.

Address

Sh*tla Ganj Indergarh
Indargarh
475675

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Farmers Online Training Center posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share