05/04/2026
Hunterganj में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, दूर-दराज से आए खिलाड़ियों ने जीता दिल
Hunterganj:
Zero to Success Defence Academy, Hunterganj के तत्वावधान में आयोजित भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी विशिष्ट अतिथि बालुरी पंचायत मुखिया सतेंद्र सिंह जिला परिषद बेचन पासवान और गुरुकुल विद्यालय के प्रधानाचार्य गुड्डू सर उपस्थित हुए
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करता है।
प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप और हाई जंप जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। खासकर उत्तर प्रदेश से आए कोच के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालक ने अपने जोशीले अंदाज से पूरे माहौल को ऊर्जावान बनाए रखा, वहीं दर्शकों ने तालियों की गूंज से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
Zero to Success Defence Academy, Hunterganj के इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि यह संस्था न केवल युवाओं को खेलों में आगे बढ़ा रही है, बल्कि उन्हें डिफेंस की तैयारी के लिए भी प्रेरित कर रही है। अकादमी का उद्देश्य युवाओं को अनुशासन, मेहनत और देशसेवा के मार्ग पर अग्रसर करना है।
अंत में विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिरिरीक शिक्षक ,आर्मी और एयरफोर्स जवान भी शामिल रहे