16/03/2025
सायक्लोलॉजी के फुरसतिये यानि लवलेश और मैं, 1 मार्च से 14 मार्च के मध्य सायक्लिंग को लेकर बहुत व्यस्त रहे और इसका मुख्य कारण था भोपाल सायक्लिंग लीग (BCL) । यह एक आनलाइन प्रतियोगिता थी जिसमें प्रतिभागी को सायकिल द्वारा तय की गई दूरी को strava app के माध्यम से record करना होता है एवं इसका आधार पर ही प्रतिदिन का लीडरबोर्ड बनता है । हम दोनों ने अपनी कैटेगरी 30-50 आयुवर्ग में under-20 आने का लक्ष्य रखा था और इसके लिये जरूरी था कि लगभग 30 किलोमीटर प्रतिदिन सायकिल चलाना । प्रारंभ के 2-3 दिन भारी गुजरे परंतु धीरे-धीरे 30 किलोमीटर की दूरी आसान लगने लगी और लवलेश ने तो एक दिन 50 के आंकडे को छू लिया । मैं भी खीचतान के 40 किलोमीटर के आंकडे से कुछ ही उपर पहुंच पाया । 14 मार्च को यह प्रतियोगिता संपन्न हुई और 30-50 आयुवर्ग में लवलेश ने 407.75 किलोमीटर के साथ 16वां स्थान और मैने 392.10 किलोमीटर के साथ 18वां स्थान प्राप्त किया । 30-50 आयुवर्ग में श्री वरूण नामदेव जी ने बाजी 1803.73 किलोमीटर मारी और डॉ उत्कल मिश्रा 1571 किलोमीटर के साथ दूसरे नंबर पर एवं श्री अंकुर सक्सेना 1414 किलोमीटर के साथ तीसरे नंबर पर रहे ।